MP Minor Trafficking- Rape : राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला समाने आया है। यहां एक सौतेले बाप और माँ ने मिलकर अपनी 12 साल की मासूम बच्ची को 12 लाख रुपए में बेच दिया है। आरोपियों ने बच्ची के सौतेले बाप और माँ को आठ लाख रुपए कैश और चार लाख रूपए के जेवर दिए थे। बताया जा रहा है कि, बच्ची की करा दी गई है। तीन आरोपियों ने कई बार रेप किया। पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मास्टरमाइंड फरार है।
जानकारी के मुताबिक, कोतवाली पुलिस इस पूरे मामले को लेकर बताया कि, पीड़िता के पिता की जनवरी 2025 में अत्यधिक शराब सेवन से मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद परिवार बिखर सा गया। इसी दौरान युवती की माँ ने गुना जिले के पवन उर्फ़ परमाल गुर्जर से दूसरी शादी कर ली।
खरीद फरोख्त का पूरा मामला
शादी के बाद पवन उर्फ़ परमाल बच्ची और उसकी माँ को राजगढ़ लेकर आया। जांच में सामने आया कि, 3 फ़रवरी 2025 को लड़की की शादी 26 साल के भोला उर्फ़ भोलाराम गुर्जर से कराई। पुलिस के अनुसार यह खरीद फरोख्त का मामला था।
पुलिस ने बताया कि, आरोपियों ने बच्ची की शादी के बदले करीब 8 लाख रुपए नकद और 4 लाख रुपए के जेवर लिए थे। बच्ची के पति भोलाराम गुर्जर ने शादी की पहली रात दुष्कर्म किया। इसके बाद सौतेले पिता पवन उर्फ परमाल गुर्जर ने भी कई बार नाबालिग से रेप किया।
रेप-सौदेबाजी के आरोपियों की भूमिका
- पवन उर्फ परमाल गुर्जर (मास्टरमाइंड)- भूमिका- पीड़िता की मां से दूसरी शादी की। 8 लाख कैश + 4 लाख के जेवर में बच्ची को बेचा। बच्ची से रेप भी किया। फरार है।
- भोला उर्फ भोलाराम गुर्जर (कथित पति)- भूमिका- बच्ची को खरीदा। बाल विवाह किया। बच्ची से रेप किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
- देवराज गुर्जर- भूमिका- बच्ची को डराया-धमकाया। शैतानबाई के घर में रहते हुए कई बार रेप किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
- शैतानबाई- भूमिका – पीड़िता से मारपीट की। अपने घर में रखकर घरेलू काम कराया। बच्ची को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।
- सागर गुर्जर- भूमिका- मामले की साजिश में सहयोगी रहा। अपराध को अंजाम देने में मदद की। ये भी पुलिस की गिरफ्त में है।
- पीड़िता की मां- भूमिका- बेटी की खरीद-फरोख्त में शामिल रही। शादी और सौदेबाजी में सहमति दी। पुलिस गिरफ्त में है।
देव गुर्जर ने भी किया रेप
नाबालिग बच्ची ने बताया कि, वह लम्बे समय से डर और दवाब की वजह से ये सब शांति रही है। उसे कई बार धमखया गया था, इसलिए मासूम बच्ची किसी से भी कुछ नहीं कह पाती थी। फिर कुछ समय बाद आरोपी पवन बच्ची की माँ को छोड़कर भाग गया।
इसके बाद पीड़िता की माँ ने राजस्थान के युवक से तीसरी शादी कर ली। इस दौरान बच्ची की माँ ने नाबालिग को राजगढ़ में शैतानबाई के घर छोड़ दिया। वहां बच्ची से घर का सारा काम कराया जाता था। इस दौरान आरोपी देव गुर्जर ने मौका पाकर बच्ची से दुष्कर्म किया।
काउंसलिंग में सामने आई पूरी कहानी
कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक मंजू मखेनिया तक जब इस पूरे मामले की जानकारी पहुंची तब मामला उजागर हुआ। पुलिस ने युवती को सुरक्षित संरक्षण में लेकर काउंसलिंग कराई। भरोसा मिलने पर पीड़िता ने पूरी आपबीती पुलिस को बताई। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस जांच में सामने आया कि युवती लंबे समय तक शारीरिक, मानसिक और यौन प्रताड़ना झेलती रही। डर, धमकी और दबाव के कारण वह अपनी पीड़ा किसी को नहीं बता पा रही थी।
5 आरोपी गिरफ्तार
राजगढ़ कोतवाली थाना प्रभारी मंजू मखेनिया ने बताया- 6 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पांच आरोपियों को पकड़ लिया गया है। इनमें भोला उर्फ भोलाराम, देवराज गुर्जर, सागर गुर्जर, शैतानबाई और पीड़िता की मां शामिल हैं।
पुलिस ने बताया- गुना के लहरचा चक निवासी मुख्य आरोपी पवन उर्फ परमाल गुर्जर अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। आरोपी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।
पॉक्सो, जेजे एक्ट और बाल विवाह कानून के तहत केस दर्ज
राजगढ़ कोतवाली थाने में अपराध क्रमांक 350/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS), पॉक्सो एक्ट, जेजे एक्ट और बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।