Aayudh

Categories

Shivraj Singh Book Launch : शिवराज सिंह चौहान की नई किताब ‘अपनापन’ लॉन्च, पीएम मोदी संग 35 साल के अनुभवों का किया जिक्र

PM Modi Book Shivraj Singh Chouhan Apnapan Book Launch

Shivraj Singh Chouhan Book Launch : भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने लंबे राजनीतिक और व्यक्तिगत अनुभवों को एक किताब के रूप में पेश किया है। उनकी नई पुस्तक ‘अपनापन : नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ का विमोचन मंगलवार को दिल्ली के पूसा स्थित NASC कॉम्प्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम में किया गया। इस खास मौके पर देश के कई बड़े राजनीतिक नेता और मुख्यमंत्री मौजूद रहे। पुस्तक विमोचन कार्यक्रम काफी भव्य तरीके से आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल हुए।

वेंकैया नायडू और देवेगौड़ा ने किया विमोचन

इस पुस्तक का विमोचन देश के पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा ने किया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता भी कार्यक्रम का हिस्सा बने। समारोह में मौजूद नेताओं ने शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक को प्रेरणादायक बताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर आधारित महत्वपूर्ण दस्तावेज कहा।

CJP X Account : कॉकरोच पार्टी का X अकाउंट ब्लॉक होने पर दिल्ली HC पहुंचे संस्थापक अभिजीत दिपके, दायर की अर्जी

कार्यक्रम में शामिल हुए कई बड़े नेता

इस विशेष कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। राजनीतिक गलियारों में इस कार्यक्रम को भाजपा के बड़े शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है।

1991 की एकता यात्रा से शुरू हुआ सफर

शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि यह पुस्तक उनके लिए सिर्फ एक किताब नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बिताए गए वर्षों की यादों और अनुभवों का संग्रह है। उन्होंने कहा कि किताब में 1991 की एकता यात्रा से लेकर वर्तमान समय तक के अनुभवों को शामिल किया गया है।

उस समय डॉ. मुरली मनोहर जोशी की एकता यात्रा में नरेंद्र मोदी संगठनात्मक प्रभारी की भूमिका निभा रहे थे। शिवराज ने कहा कि उसी दौर से उनका मोदी जी के साथ निकट संबंध बना और लंबे समय तक साथ काम करने का अवसर मिला।

Iran-Israel War Update : सीजफायर के बीच अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, होर्मुज के पास नावों को बनाया निशाना

युवाओं को प्रेरित करेगी पुस्तक

शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि यह पुस्तक खासतौर पर युवाओं को प्रेरित करने का काम करेगी। उन्होंने बताया कि किताब में अनुशासन, समर्पण, तपस्या और लोगों के साथ अपनापन जैसी बातों को प्रमुखता दी गई है। उनके मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन संघर्ष, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र सेवा का भाव युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। पुस्तक में मोदी के व्यक्तित्व और कार्यशैली के कई व्यक्तिगत अनुभवों को भी साझा किया गया है।

मोदी के नेतृत्व और सुशासन का जिक्र

किताब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, सुशासन और नीति निर्माण की प्रक्रिया को भी विस्तार से बताया गया है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मोदी जी के साथ काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण बातें सीखी हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हैं और निर्णय लेने में अनुशासन व स्पष्ट सोच को महत्व देते हैं। किताब में कई ऐसे अनुभव शामिल हैं, जो आम लोगों को मोदी के व्यक्तित्व को करीब से समझने में मदद करेंगे।

UPDATE : ट्विशा शर्मा केस में समर्थ सिंह का मोबाइल-लैपटॉप-पासपोर्ट जब्त, 3 घंटे SIT ने की पूछताछ

2024 में मोदी कैबिनेट में बने मंत्री

शिवराज सिंह चौहान ने 9 जून 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली थी। उन्हें कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई। लंबे समय तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहने के बाद अब वे केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनकी यह नई पुस्तक राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर काफी चर्चा में बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *