Aayudh

Categories

Iran-Israel War Update : सीजफायर के बीच अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, होर्मुज के पास नावों को बनाया निशाना

Iran Missile Attack

हाइलाइट्स

  • अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट के पास ईरानी बोट्स और मिसाइल साइट पर हमला किया।
  • ट्रम्प ने ओबामा जैसी ईरान डील से साफ किया इनकार।
  • अमेरिका-ईरान समझौता अभी पूरी तरह तय नहीं हो पाया।
  • पाकिस्तान ने अब्राहम अकॉर्ड्स में शामिल होने से किया मना।

Iran-Israel War Update : वांशिगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जारी सीजफायर वार्ता के दौरान मंगलवार को हालात फिर तनावपूर्ण हो गए। अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के पास उन बोट्स को निशाना बनाया, जिन पर बारूदी सुरंगें बिछाने का आरोप लगाया गया था। इसके अलावा अमेरिकी सेना ने बंदर अब्बास पोर्ट के पास स्थित एक सरफेस टू एयर मिसाइल साइट पर भी हमला किया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड यानी सेंटकाम ने कहा कि यह कार्रवाई आत्मरक्षा में की गई है। सेना का दावा है कि इन गतिविधियों से अंतरराष्ट्रीय जहाजों और अमेरिकी युद्धपोतों को खतरा था।

अमेरिकी सेना ने बताया आत्मरक्षा का कदम

सेंटकाम के प्रवक्ता टिमोथी हॉकिन्स ने कहा कि अमेरिकी सैनिकों और नौसैनिक जहाजों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाना जरूरी था। उन्होंने कहा कि अमेरिका फिलहाल सीजफायर वार्ता के दौरान संयम बरत रहा है, लेकिन किसी भी खतरे को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।

रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस कार्रवाई से अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत पर असर पड़ सकता है। हालांकि अभी तक दोनों देशों की शांति वार्ता पूरी तरह टूटती नजर नहीं आ रही है।

Iran US War Update : ईरान-अमेरिका तनाव फिर बढ़ा! ईरान बोला- अब पीछे हटने की कोई गुंजाइश नहीं

ट्रम्प ने ओबामा जैसी डील से किया इनकार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने साफ कहा है कि वे ईरान के साथ पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा जैसी परमाणु डील नहीं करेंगे। ट्रम्प ने कहा कि या तो अमेरिका को अच्छा समझौता मिलेगा या फिर कोई समझौता नहीं होगा।

ट्रम्प प्रशासन का मानना है कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम और क्षेत्रीय गतिविधियों पर सख्त नियंत्रण जरूरी है। इसी कारण अमेरिका वार्ता में कड़े रुख के साथ आगे बढ़ रहा है।

होर्मुज स्ट्रेट और यूरेनियम मुद्दा सबसे अहम

कतर की राजधानी दोहा में चल रही वार्ता में होर्मुज स्ट्रेट और हाईली एनरिच्ड यूरेनियम सबसे अहम मुद्दे बने हुए हैं। इसके साथ ही ईरान की फ्रीज संपत्तियों को जारी करने पर भी बातचीत जारी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों देशों के बीच कई बिंदुओं पर सहमति बनी है, लेकिन कुछ संवेदनशील मुद्दों पर अभी भी बातचीत जारी है। व्हाइट हाउस से जुड़े सूत्रों का दावा है कि समझौता लगभग 95 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है।

CNG Price Hike : महीने में चौथी बार बढ़े सीएनजी के दाम, दिल्ली में कीमत 83.09 रुपए KG

सुप्रीम लीडर की मंजूरी के बिना नहीं होगा फैसला

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने कहा कि देश में कोई भी बड़ा फैसला सुप्रीम लीडर की मंजूरी के बिना नहीं लिया जाएगा। उन्होंने साफ किया कि ईरान की विदेश नीति और सुरक्षा से जुड़े अहम फैसलों में सर्वोच्च नेता की अंतिम भूमिका होती है। इससे यह संकेत मिल रहा है कि अंतिम समझौते में अभी और समय लग सकता है।

ईरान ने हिजबुल्लाह को फिर दिया समर्थन

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने लेबनान और हिजबुल्लाह के समर्थन में बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि ईरान, इजराइल के खिलाफ लेबनान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के साथ खड़ा है। इस बयान के बाद पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। अमेरिका और उसके सहयोगी देश पहले से ही ईरान की क्षेत्रीय गतिविधियों को लेकर चिंता जता चुके हैं।

पाकिस्तान ने अब्राहम अकॉर्ड्स से बनाई दूरी

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि पाकिस्तान को अब्राहम अकॉर्ड्स में शामिल नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई समझौता पाकिस्तान की मूल विचारधारा से मेल नहीं खाता। अब्राहम अकॉर्ड्स के तहत कुछ मुस्लिम देशों ने इजराइल के साथ अपने संबंध सामान्य किए थे। ख्वाजा आसिफ का यह बयान ऐसे समय आया है जब ट्रम्प कई देशों से इजराइल के साथ रिश्ते सामान्य करने की अपील कर रहे हैं।

MP Heatwave Alert : एमपी में नौतपा का कहर जारी, 45 शहर हीटवेव की चपेट में, 5 में लू का रेड अलर्ट

ISIS से जुड़े लोगों की ऑस्ट्रेलिया वापसी

ऑस्ट्रेलिया सरकार ने जानकारी दी है कि ISIS से जुड़े 19 लोग सीरिया से वापस ऑस्ट्रेलिया लौट रहे हैं। इनमें 7 महिलाएं और 12 बच्चे शामिल हैं। सरकार ने कहा है कि अगर लौटने वाले लोगों पर किसी अपराध में शामिल होने के सबूत मिलते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले भी कुछ संदिग्ध लोगों की वापसी के बाद आतंकवाद और गुलामी से जुड़े मामलों में कार्रवाई की जा चुकी है।

मार्को रूबियो बोले- होर्मुज खुला रहेगा

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भारत दौरे के दौरान कहा कि होर्मुज स्ट्रेट हर हाल में खुला रहेगा। जयपुर में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह समुद्री रास्ता पूरी दुनिया के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वहां जो कुछ हो रहा है वह गैरकानूनी है और इसे लंबे समय तक जारी नहीं रहने दिया जाएगा। रूबियो ने यह भी कहा कि अमेरिका समझौता चाहता है, लेकिन वही समझौता स्वीकार होगा जो अमेरिका के हित में होगा।

NEET Paper Leak Case : नीट पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, पुणे से गिरफ्तार महिला आरोपी 6 दिन की CBI कस्टडी में

तेहरान में युद्ध से क्षतिग्रस्त इमारतों की मरम्मत पूरी

तेहरान प्रशासन के मुताबिक अमेरिकी और इजराइली हमलों में क्षतिग्रस्त हुई ज्यादातर इमारतों की मरम्मत पूरी कर ली गई है। अधिकारियों ने दावा किया कि मामूली नुकसान वाली 97 प्रतिशत इमारतों को दोबारा ठीक कर दिया गया है। फार्स न्यूज एजेंसी के अनुसार अगले हफ्ते तक बाकी बचा काम भी पूरा होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *