Twisha Sharma Case UPDATE : भोपाल। एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मामले में पति समर्थ सिंह ने जिला कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। आरोपी पति समर्थ सिंह को जबलपुर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बता दें कि, वह शुक्रवार शाम जिला कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा था। इससे पहले हाईकोर्ट में दायर अग्रिम जमानत याचिका भी वापस ले ली थी।
सेकेंड पीएम की दी इजाजत
शुक्रवार को सुनवाई के दौरान मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने ट्विशा शर्मा की डेडबॉडी का दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने का आदेश दे दिया हैं। कोर्ट ने कहा है कि दिल्ली AIIMS के डायरेक्टर के नेतृत्व में टीम भोपाल AIIMS में पोस्टमॉर्टम करेगी। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। तब तक पुलिस को शव सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं।
इधर, मध्य प्रदेश सरकार ने मामले की CBI जांच के लिए केंद्र सरकार को पत्र भेज दिया है। 20 मई को ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा रिटायर्ड सैनिकों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलने पहुंचे थे। तब मुख्यमंत्री ने जांच का आश्वासन दिया था।
Vidisha News : अस्पताल की चौखट पर महिला की डिलीवरी, वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने उठाए सवाल
रिटायर्ड जज की जमानत रद्द करने की मांग
वहीं, सरकार ने हाईकोर्ट में अपील दायर कर ट्विशा की सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को दी गई जमानत रद्द करने की मांग की। मामले की सुनवाई शुक्रवार को जस्टिस अवनींद्र सिंह की कोर्ट में होनी थी। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने मामले को डिवीजन बेंच को रेफर कर दिया है।
समर्थ के वकील जयदीप कौरव ने जबलपुर में कहा – कोर्ट के सामने ट्विशा के मामले में चार केस एक साथ लगे हुए थे। एक समर्थ की अग्रिम जमानत का आवेदन था। दूसरा ट्विशा के पिता की तरफ से दोबारा पोस्टमॉर्टम के लिए रिट याचिका थी। दो बेल कैंसिलेशन याचिका लगी थी, जो गिरिबाला की जमानत के खिलाफ थी।
कोर्ट ने इस मामले में नोटिस जारी किया है। उनसे जवाब मांगा है। अगली सुनवाई 25 मई को दोपहर 2:30 बजे होगी। उनको कोर्ट के सामने जवाब देना है। समर्थ की याचिका हमने वापस ले ली है। समर्थ ने कहा कि वे सरेंडर करना चाहते हैं। समर्थ कब और कहां सरेंडर करेंगे इसकी जानकारी हमें नहीं है।