Aayudh

Categories

RAJYA SABHA ELECTION: 18 जून को राज्यसभा चुनाव, MP की 3 सीटों समेत 10 राज्यों की 24 सीटों पर वोटिंग

RAJYA SABHA CHUNAV

HIGHLIGHTS:

  • 18 जून को होगा राज्यसभा चुनाव
  • MP की 3 सीटों पर भी मतदान
  • 1 जून से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया
  • 8 जून नामांकन की आखिरी तारीख
  • 10 राज्यों की 24 सीटों पर चुनाव

 

RAJYA SABHA ELECTION: भोपाल। चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मध्य प्रदेश समेत 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर 18 जून को वोटिंग होगी। मध्य प्रदेश में जिन तीन सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, उनमें दिग्विजय सिंह, जॉर्ज कुरियन और सुमेर सिंह सोलंकी की सीटें शामिल हैं, जिनका कार्यकाल पूरा हो रहा है।

1 जून से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया

चुनाव आयोग के अनुसार राज्यसभा चुनाव के लिए 1 जून को आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होगा। उम्मीदवार 8 जून तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 9 जून को नामांकन दाखिल करने की जांच होगी, जबकि 11 जून नाम वापस लेने की आखिरी तारीख तय की गई है। वोटिंग 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगी और उसी दिन गिनती भी होगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया 20 जून तक पूरी कर ली जाएगी।

HEAT WAVE ALERT: नौतपा से पहले तप रहा मध्य प्रदेश, खजुराहो में पारा 47.4°C पार

10 राज्यों की 24 सीटों पर चुनाव

इस बार आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक की 4-4 सीटों पर चुनाव होंगे। वहीं मध्य प्रदेश और राजस्थान में 3-3 सीटों के लिए वोटिंग होगी। झारखंड में 2 सीटों पर चुनाव होंगे, जबकि मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में 1-1 सीट पर मतदान होगा। राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल अलग-अलग तारीखों में समाप्त हो रहा है, जिसके चलते चुनाव कराए जा रहे हैं।

India Russia Oil Deal: अमेरिकी दबाव बेअसर! रूसी तेल खरीदता रहेगा भारत

MP में ज़िला राजनीतिक हलचल

राज्यसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही मध्य प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही नगरपालिका अपनी रणनीति तैयार करने में जुट गई हैं। आने वाले दिनों में उपचुनाव के नामों को लेकर राजनीतिक बैठकें और चर्चाओं का दौर तेज होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *