HIGHLIGHTS:
- बांदा 47.6°C के साथ देश का सबसे गर्म शहर
- 35 शहरों में रात का तापमान 30°C पार
- यूपी में अगले 3 दिन हीटवेव का रेड अलर्ट
- बिहार में 5वीं तक के स्कूल बंद
- बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत

22 may weather update: नई दिल्ली। देशभर में भीषण गर्मी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेश का बांदा 47.6°C तापमान के साथ लगातार पांचवें दिन देश का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया। तेज धूप और लू के कारण दिन में सड़कों पर सन्नाटा नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक राहत मिलने की संभावना बेहद कम है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार गर्मी सिर्फ दिन में ही नहीं बल्कि रात में भी लोगों को परेशान कर रही है।
गर्म रातों ने बढ़ाया खतरा
इस बार सबसे बड़ी चिंता गर्म रातों को लेकर है। देश के 35 शहरों में गुरुवार रात न्यूनतम तापमान 30°C से ऊपर दर्ज किया गया। राजस्थान के हनुमानगढ़ में रात का तापमान सबसे ज्यादा 33.7°C रिकॉर्ड हुआ। लगातार गर्म रातों के कारण लोगों को पर्याप्त राहत नहीं मिल पा रही है, जिससे हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ गया है। डॉक्टरों ने बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
MP RAIN ALERT : एमपी में फिर बदले मौसम के मिजाज़, भोपाल समेत 26 जिलों में बारिश का अलर्ट
10 राज्यों में 45°C के पार पहुंचा पारा
उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान समेत 10 राज्यों के 24 शहरों में तापमान 45°C से ऊपर पहुंच गया। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में 47°C तापमान दर्ज किया गया। यूपी में अगले तीन दिनों के लिए हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बिहार के पटना और गया में बढ़ती गर्मी को देखते हुए 22 से 26 मई तक पांचवीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
बिहार में बारिश और बिजली गिरने से मौतें
जहां एक तरफ देश का बड़ा हिस्सा गर्मी से झुलस रहा है, वहीं बिहार के मधेपुरा और सहरसा में बारिश हुई। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कुछ इलाकों में तेज आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई है, लेकिन फिलहाल भीषण गर्मी से राहत के संकेत नहीं हैं।

जाने आपके शहर क तापमान
बांदा – 47.6°C
दिल्ली – 45°C
भोपाल – 44°C
लखनऊ – 46°C
जयपुर – 45°C
पटना – 43°C
रायपुर – 46°C
अहमदाबाद – 44°C
मुंबई – 34°C
चेन्नई – 38°C