Aayudh

Categories

Twisha Sharma Death Case: ट्विशा मौत मामले में NCW सख्त, 7 दिन में जवाब देने के निर्देश

Twisha Sharma Case

HIGHLIGHTS: 

  • ट्विशा केस में NCW ने लिया स्वतः संज्ञान
  • 7 दिन में मांगी गई एक्शन टेकन रिपोर्ट
  • फरार पति समर्थ सिंह पर लुक आउट नोटिस
  • भोपाल में पूर्व सैनिकों ने निकाली बाइक रैली
  • परिवार ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई

 

Twisha Sharma Death Case: मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश। भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में अब CBI जांच की मांग भी तेज हो गई है। वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर मामले की जांच CBI से कराने की मांग की है। तंखा ने कहा कि मामले में लगातार उठ रहे सवालों को देखते हुए निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी है।

vivek tankha's letter
vivek tankha’s letter

महिला आयोग ने मांगी 7 दिन में रिपोर्ट

इससे पहले राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी मामले में स्वतः संज्ञान लिया था। आयोग ने मध्यप्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन से 7 दिनों के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने FIR, आरोपी की गिरफ्तारी, CCTV फुटेज, कॉल रिकॉर्ड्स और फॉरेंसिक जांच से जुड़ी पूरी जानकारी तलब की है। साथ ही पीड़िता के परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

national commission for women
national commission for women

फरार पति पर पुलिस का एक्शन

भोपाल पुलिस ने ट्विशा के फरार पति समर्थ सिंह के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर दिया है। पुलिस कमिश्नर संजय सिंह के मुताबिक SIT हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत होने की बात कही गई है, हालांकि मायके पक्ष लगातार हत्या का आरोप लगा रहा है। पुलिस ने यह भी कहा है कि परिवार चाहे तो दूसरी पोस्टमार्टम जांच कराई जा सकती है।

MP Heat Wave alert: एमपी में आग उगल रही गर्मी, अगले 48 घंटे पड़ सकते हैं भारी!

न्याय की मांग को लेकर बढ़ रहा जनदबाव

11 मई 2026 को हुई ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के बाद अब मामले में जनदबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। भोपाल में रिटायर्ड सैनिकों ने बाइक रैली निकालकर निष्पक्ष जांच और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई। पूर्व सैनिकों का कहना है कि ट्विशा सिर्फ भोपाल नहीं बल्कि पूरे देश की बेटी है और उसे इंसाफ मिलना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *