Aayudh

Categories

Middle East crisis: अमेरिका–ईरान टकराव के बीच ट्रंप बोले- बहुत जल्द खत्म होगा युद्ध

Donald Trump

HIGHLIGHTS:

  • ट्रंप बोले- “ईरान समझौते को बेताब”
  • तेल कीमतों में गिरावट का दावा
  • सैन्य हमला टालने की बात कही
  • ईरान ने दिया कड़ा जवाब
  • मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव

 

Middle East crisis: वाशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति दोनल ट्रम्प का बड़ा बयान सामने आया है। बता दें कि ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका इस युद्ध को बहुत जल्द खत्म करने जा रहा है और ईरान समझौता करने के लिए बेताब है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में तेल की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिलेगी क्योंकि बाजार में तेल का पर्याप्त भंडार मौजूद है।

 

सैन्य हमले का दावा और बढ़ा तनाव

हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि वह मंगलवार को ईरान पर बड़ा सैन्य हमला करने वाले थे, लेकिन अरब देशों की अपील के बाद उन्होंने इसे टाल दिया। ट्रंप के इस बयान ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल बढ़ा दी। हालांकि ईरान ने तुरंत पलटवार करते हुए कहा कि वह पहले से ही जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार था और किसी भी हमले का करारा जवाब दिया जाता।

PM Modi Itly Visit: वेलकम टू रोम, माय फ्रेंड; मेलोनी से मिले पीएम मोदी, कोलोसियम से देखे इटली ने नजारे

ईरान का पलटवार, ‘चेकमेट’ बताया मामला

ईरान की ओर से कहा गया कि अगर हमला होता तो ऐसा जवाब दिया जाता, जैसा दोनों देशों ने पहले कभी नहीं देखा होता। ईरानी अधिकारियों ने पूरे घटनाक्रम को शतरंज के खेल का चेकमेट बताया। वहीं ईरान के वरिष्ठ नेता और मेजर जनरल मोहसिन रजाई ने ट्रंप पर निशाना साधते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति बार-बार हमले की धमकी देते हैं और फिर खुद ही पीछे हट जाते हैं।

Market Outlook : लाल निशान में बंद हुआ बाजार, अब 20 मई को कैसी रहेगी शेयर मार्केट की चाल?

तनाव के बीच शांति की उम्मीद कमजोर

मोहसिन रजाई ने कहा कि ईरान के लोग किसी भी दुश्मन को पीछे हटने पर मजबूर करने की ताकत रखते हैं। दोनों देशों के बीच लगातार बयानबाजी और सैन्य चेतावनियों के कारण मध्य-पूर्व में तनाव बना हुआ है। शांति स्थापित करने की कोशिशें जारी हैं, लेकिन मौजूदा हालात यह संकेत दे रहे हैं कि आने वाले समय में संघर्ष और गहरा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *