HIGHLIGHTS:
- मोदी–मेलोनी के बीच गर्मजोशी भरी डिनर मुलाकात
- रोम के कोलोसियम का संयुक्त दौरा
- भारत–इटली रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा
- 14 अरब यूरो से अधिक का द्विपक्षीय व्यापार
- वैश्विक सुरक्षा मुद्दों पर साझा बातचीत

PM Modi Itly Visit: रोम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को इटली की राजधानी रोम पहुंचे, जहां उनका स्वागत प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने गर्मजोशी से किया। बता दें कि दोनों नेताओं के बीच अनौपचारिक डिनर हुआ, जिसमें द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर शुरुआती चर्चा हुई। मेलोनी ने सोशल मीडिया पर लिखा, वेलकम टु रोम, माय फ्रेंड, जो इस मुलाकात की सकारात्मकता को दर्शाता है।
Market Outlook : लाल निशान में बंद हुआ बाजार, अब 20 मई को कैसी रहेगी शेयर मार्केट की चाल?
दोनों ने साथ में किया डिनर
डिनर के दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश और वैश्विक मुद्दों पर विचार साझा किए। इसके बाद उन्होंने रोम के ऐतिहासिक कोलोसियम का दौरा भी किया, जो सांस्कृतिक कूटनीति का प्रतीक माना जा रहा है। बताया जा रहा है यह मुलाकात केवल औपचारिक बातचीत तक सीमित नहीं रही, बल्कि व्यक्तिगत स्तर पर संबंधों को मजबूत करने का संकेत भी दे रही है।
Kanha Tiger Death: कान्हा टाइगर रिजर्व में नहीं थम रही बाघों की मौत, दो महीनों में 9वीं मौत
स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप पर विचार
भारत और इटली अपने रिश्तों को ‘स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ का दर्जा देने पर विचार कर रहे हैं। दोनों देशों के बीच व्यापार पहले ही 14 अरब यूरो से अधिक पहुंच चुका है। रक्षा, ऊर्जा, ऑटोमोबाइल, फार्मा और हरित ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में सहयोग तेजी से बढ़ रहा है, जिससे भविष्य में निवेश के नए रास्ते खुल सकते हैं।
वैश्विक मुद्दों पर साझा एजेंडा
इटली और भारत के बीच इस यात्रा में मिडिल-ईस्ट तनाव, रूस-यूक्रेन युद्ध, इंडो-पैसिफिक सुरक्षा और एनर्जी सिक्योरिटी जैसे मुद्दों पर भी चर्चा प्रस्तावित है। पीएम मोदी इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मत्तारेला से भी मुलाकात करेंगे और उद्योगपतियों के साथ निवेश अवसरों पर बातचीत करेंगे।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi meets Prime Minister of Italy, Giorgia Meloni in Rome, Italy.
(Source: ANI/DD News) pic.twitter.com/ZbtaPgYNaK
— ANI (@ANI) May 20, 2026