HIGHLIGHTS:
- फलता सीट से TMC उम्मीदवार ने छोड़ा मैदान
- 21 मई को होगा दोबारा मतदान
- चुनाव आयोग ने पहले रद्द किया था चुनाव
- शुभेंदु अधिकारी सरकार बना चुकी है
- ममता बनर्जी और कई मंत्री हार चुके हैं
Falta Seat Controversy: कोलकाता। पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। जहां तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार जहांगीर खान ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है, उन्होंने कहा है कि वह फलता के लोगों के हित और इलाके में शांति बनाए रखने के लिए चुनाव से पीछे हट रहे हैं। बताया जा रहा है कि जहांगीर खान ने बयान देते हुए कहा कि मैं फलता का बेटा हूं और चाहता हूं कि यहां विकास और शांति बनी रहे।
चुनाव आयोग ने कार्यभार संभाला था चुनाव रद्द
फलता सीट पिछले कुछ दिनों से चुनाव में बनी हुई थी। बता दें कि चुनाव के दौरान आरोप लगे थे कि विधायकों को धमकाया जा रहा है। मामला चुनाव आयोग तक पहुंचा, जिसके बाद आयोग ने यहां का वोटिंग रद्द कर दोबारा चुनाव कराने का फैसला लिया गया। अब चुनाव आयोग के अनुसार 21 मई को दोबारा मतदान होगा, जबकि 24 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे। हालांकि TMC उम्मीदवार के मैदान छोड़ने के बाद मुकाबला लगभग एकतरफा माना जा रहा है।
Dog Feeding Ban: अब खतरनाक आवारा कुत्तों को लगेंगे डेथ इंजेक्शन- सुप्रीम कोर्ट
बंगाल में BJP ने बनाई सरकार
राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सरकार बना ली है। जिसके चलते चुनाव में ममता बनर्जी को बड़ा राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ा, वह अपनी सीट तक नहीं बचा सकीं और उनकी पार्टी के कई मंत्री भी चुनाव हार गए। वहीं राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार यह फैसला टीएमसी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
India Russia Oil Deal: अमेरिकी दबाव बेअसर! रूसी तेल खरीदता रहेगा भारत
शुभेंदु अधिकारी बने नए मुख्यमंत्री
सुवेंदु अधिकारी ने चुनाव में दो सीटों पर जीत दर्ज कर पार्टी नेतृत्व का भरोसा हासिल किया। भवानीपुर सीट पर उन्होंने ममता बनर्जी को हराकर बड़ी राजनीतिक जीत हासिल की। सूत्रों की माने तो इससे पहले भी नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी को हरा चुके थे। लगातार बड़ी जीत के बाद बीजेपी ने उन्हें पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री बनाया है।