Aayudh

DIGVIJAY SINGH VIRAL VIDEO: दिग्विजय- मैं तुमसे ज्यादा सनातनी हूं; इंदौर में सनातन पर भिड़े दिग्विजय और उषा ठाकुर

DIGVIJAY SIGH STATEMENT

HIGHLIGHTS:

  • इंदौर में दिग्विजय-उषा आमने-सामने
  • सनातन धर्म पर हुई तीखी बहस
  • नर्मदा परिक्रमा को लेकर सवाल
  • रेसीडेंसी कोठी में गरमाया माहौल
  • वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

 

DIGVIJAY SINGH VIRAL VIDEO: मध्यप्रदेश। इंदौर की रेसीडेंसी कोठी में शनिवार सुबह उस समय राजनीतिक माहौल गर्म हो गया, जब कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और भाजपा नेत्री उषा ठाकुर के बीच सनातन धर्म को लेकर तीखी बहस हो गई। बताया जा रहा है कि दिग्विजय सिंह इंदौर दौरे पर थे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे थे। इसी दौरान उषा ठाकुर भी वहां पहुंचीं।

Azam Khan conviction case: सपा नेता आजम खान को 2 साल की सजा, 2019 में दिया था विवादित बयान

सनातन धर्म को लेकर शुरू हुई बहस

मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं के बीच सनातन धर्म को लेकर चर्चा शुरू हुई, जो कुछ ही देर में दोनों नेताओं के बीच सीधी बहस में बदल गई। जहां दिग्विजय सिंह ने कहा कि- मेरी बहन, मैं सनातन धर्म को मानने वाला हूं। आप तो पहले हिंदू-हिंदू करती थीं, मेरे कहने पर ही आपने सनातन शब्द स्वीकार किया है।

नर्मदा परिक्रमा और व्रत पर सवाल

बहस के दौरान दिग्विजय सिंह ने खुद को सनातनी बताते हुए उषा ठाकुर से सवाल किया, क्या तुमने नर्मदा परिक्रमा की है क्या? तुम एकादशी का व्रत करती हो क्या? बताया जा रहा है कि इस पर उषा ठाकुर ने सिर हिलाकर न में जवाब दिया। इसके बाद माहौल और ज्यादा राजनीतिक हो गया।

GUJRAT CONSTABLE RAPED WOMAN: मुस्लिम कांस्टेबल ने किया हिन्दू महिला से दुष्कर्म, धर्मपरिवर्तन कराने की कोशिश

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

उषा ठाकुर ने जवाब में कहा कि दिग्विजय सिंह व्यक्तिगत रूप से सनातनी हो सकते हैं, लेकिन सार्वजनिक रूप से ऐसा दिखाई नहीं देता। इस पर दिग्विजय सिंह ने कहा, सार्वजनिक रूप से ही तो कह रहा हूं। दोनों नेताओं की यह बहस अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *