HIGHLIGHTS:
- 13 साल बाद शनिवार को पड़ रही है शनि जयंती
- धन हानि और तनाव को माना जाता है शनि का संकेत
- पीपल के नीचे दीपक जलाना शुभ माना गया
- शनि चालीसा और हनुमान चालीसा पाठ की सलाह
- जरूरतमंदों की मदद से प्रसन्न होते हैं शनिदेव
Shani Jayanti 2026: इस साल शनि जयंती का महत्व और भी खास माना जा रहा है, क्योंकि करीब 13 साल बाद यह पर्व शनिवार के दिन पड़ रहा है। ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को कर्मों के अनुसार फल देने वाला देवता माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यदि शनि शुभ हों तो जीवन में सफलता, सम्मान और स्थिरता मिलती है, लेकिन अशुभ प्रभाव होने पर व्यक्ति को आर्थिक, पारिवारिक और करियर से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में शनि जयंती पर किए गए विशेष उपायों को बेहद प्रभावी माना गया है।
Weddings Without Gold : क्या बिना सोने के हो सकती है शादी? PM मोदी की अपील के बाद शुरू हुई नई बहस
ये घटनाएं मानी जाती हैं शनि के अशुभ संकेत
ज्योतिष के अनुसार यदि किसी व्यक्ति को लगातार धन हानि हो रही हो, पैसा टिक नहीं रहा हो या बार-बार आर्थिक संकट आ रहा हो, तो इसे शनि के अशुभ प्रभाव का संकेत माना जाता है। इसके अलावा परिवार में लगातार झगड़े, मानसिक तनाव और बिना वजह विवाद भी शनि की नाराजगी से जोड़े जाते हैं। वहीं मेहनत के बाद भी सफलता न मिलना, करियर में रुकावटें आना और समाज में सम्मान कम होना भी शनि दोष के संकेत माने जाते हैं।
Shani Sade Sati 2026 : 13 मार्च को अस्त होंगे शनि, इन राशियों को साढ़ेसाती के प्रभाव से मिलेगी राहत
शनि जयंती पर करें ये खास उपाय
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनि जयंती के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना शुभ माना जाता है। काले तिल, उड़द दाल और सरसों के तेल का दान करने से भी शनि दोष कम होने की मान्यता है। इसके साथ ही हनुमान चालीसा और शनि चालीसा का पाठ करने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। कई लोग दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ भी करते हैं, जिसे शनि के अशुभ प्रभाव को कम करने वाला माना गया है।

इन बातों का रखना चाहिए विशेष ध्यान
शनि जयंती के दिन तामसिक भोजन, शराब और गलत व्यवहार से दूर रहने की सलाह दी जाती है। धार्मिक मान्यता है कि मजदूरों, बुजुर्गों और जरूरतमंद लोगों का सम्मान करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। अच्छे कर्म, विनम्र व्यवहार और जरूरतमंदों की मदद करना शनि के सकारात्मक प्रभाव को बढ़ाने वाला माना गया है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस दिन किए गए छोटे-छोटे उपाय भी जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।