Aayudh

Categories

Gold – Silver Prices : सोना 9,000 रुपए तक महंगा! चांदी में 18,000 का उछाल, ड्यूटी बढ़ाकर 15% करने का असर

Gold Silver Crash Today

Gold – Silver Prices : नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सोना और चांदी के आयात पर लगने वाली ड्यूटी (Import Duty) 6% से बढ़ाकर 15% कर दी है। बुधवार को जारी आदेश के बाद सर्राफा बाजार में बड़ा असर देखने को मिला।

सोना 9 हजार और चांदी 22 हजार महंगी

नई ड्यूटी लागू होने के बाद आज 10 ग्राम सोने का भाव करीब 9 हजार रुपए बढ़कर 1.60 लाख रुपए पहुंच गया। वहीं 1 किलो चांदी की कीमत करीब 22 हजार रुपए बढ़कर 2.87 लाख रुपए तक पहुंच गई। बाजार में इस फैसले से खरीदारों को बड़ा झटका लगा है।

West Bengal News : CM शुभेंदु अधिकारी के दो फैसले, लाउडस्पीकर पर सख्ती और एक सीट छोड़ने का किया ऐलान

सरकार ने क्यों लिया फैसला

सरकार का मुख्य उद्देश्य विदेशी खरीद (Foreign Purchase) कम करना और देश के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) पर पड़ रहे दबाव को कम करना बताया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते तनाव, खासकर अमेरिका-ईरान विवाद के बीच यह फैसला लिया गया है।

सोने पर अब कितना टैक्स लगेगा

सरकार ने सोने पर 10% बेसिक कस्टम ड्यूटी (Basic Custom Duty) और 5% एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस (AIDC) लगाया है। इस तरह कुल प्रभावी टैक्स (Effective Tax) अब 15% हो गया है। इससे पहले 2024 के बजट में ड्यूटी 15% से घटाकर 6% की गई थी।

तस्करी बढ़ने की आशंका

सर्राफा उद्योग (Jewellery Industry) से जुड़े कारोबारियों का कहना है कि टैक्स बढ़ने से तस्करी (Smuggling) बढ़ सकती है। उनका कहना है कि जब पहले ड्यूटी कम की गई थी, तब अवैध आयात में कमी आई थी।

Tamil Nadu Politics : थलापति विजय का यूटर्न! ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया, कल ही की थी नियुक्ति

विशेषज्ञों ने क्या कहा

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के नेशनल सेक्रेटरी सुरेंद्र मेहता ने कहा कि सरकार ने चालू खाता घाटा (Current Account Deficit) नियंत्रित करने के लिए यह कदम उठाया है। हालांकि पहले से ऊंची कीमतों के बीच यह फैसला मांग को प्रभावित कर सकता है।

आम आदमी पर क्या असर होगा

1. सोना और महंगा मिलेगा

जब टैक्स बढ़ता है तो भारत पहुंचने की लागत (Landing Cost) बढ़ जाती है। इसका सीधा असर कीमतों पर पड़ता है। अब सोना और चांदी पहले से ज्यादा महंगे मिलेंगे।

2. बाजार में सप्लाई कम हो सकती है

ऊंची कीमत और टैक्स के कारण थोक व्यापारी कम माल मंगाएंगे। इससे बाजार में उपलब्धता घट सकती है और कीमतें और बढ़ सकती हैं।

MP Government Debt : MP सरकार के खाते में आज आएंगे 1800 करोड़, डेढ़ महीने में बाजार से उठाए 6400 करोड़

सोना महंगा होने की अन्य वजहें

  • मिडिल ईस्ट (Middle East) में तनाव बढ़ने से लोग सुरक्षित निवेश के लिए सोना खरीद रहे हैं।
  • डॉलर (Dollar) कमजोर होने से वैश्विक मांग बढ़ी है।
  • शादी सीजन आने से ज्वेलर्स की खरीद तेज हुई है।

चांदी महंगी होने की वजह

  • ईवी (EV) और सोलर सेक्टर (Solar Sector) में चांदी की मांग बढ़ी है।
  • वैश्विक एक्सचेंजों में चांदी का स्टॉक घटा है।
  • सोना महंगा होने से निवेशक चांदी की ओर बढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *