Aayudh

Categories

PM Fuel Saving Appeal : इंदौर में एक दिन No Car Day ! महापौर पुष्यमित्र की बड़ी घोषणा..

Indore Mayor Pushyamitra Bhargav

PM Fuel Saving Appeal : इंदौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) द्वारा पेट्रोल बचाने की अपील के बाद इंदौर नगर निगम ने नई पहल शुरू की है। शहर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव (Pushyamitra Bhargav) ने घोषणा की है कि अब शहर में हर सप्ताह एक दिन नो कार डे (No Car Day) के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।

महापौर खुद देंगे उदाहरण

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा है कि वह स्वयं सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन (Public Transport) या ई-व्हीकल (E-Vehicle) का उपयोग करेंगे। उनका कहना है कि जब जनप्रतिनिधि खुद पहल करेंगे, तब आम लोग भी इससे जुड़ेंगे।

Prateek Yadav Death Reason : कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में आया बड़ा खुलासा

लोगों को किया जाएगा जागरूक

नगर निगम की ओर से शहरवासियों को सप्ताह में एक दिन निजी कार का उपयोग नहीं करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके बदले लोग बस, मेट्रो, ऑटो, साइकिल या ई-व्हीकल का उपयोग कर सकेंगे। इससे ट्रैफिक कम होगा और ईंधन की बचत भी होगी।

व्यापारिक संगठनों ने भी दिया साथ

इंदौर बेसिक ड्रग्स डीलर एसोसिएशन ने भी इस अभियान का समर्थन किया है। संगठन ने सप्ताह में एक दिन नो कार डे (No Car Day) मनाने का संकल्प लिया है। इससे माना जा रहा है कि शहर में अभियान को और मजबूती मिलेगी।

MP Government Debt : MP सरकार के खाते में आज आएंगे 1800 करोड़, डेढ़ महीने में बाजार से उठाए 6400 करोड़

पिछले तीन साल से चल रही पहल

इंदौर लगातार पिछले तीन वर्षों से हर साल नो कार डे मनाता आ रहा है। शहर में इस अभियान को लोगों का अच्छा समर्थन मिला है। हर बार बड़ी संख्या में लोग अपनी कार छोड़कर वैकल्पिक साधनों का उपयोग करते हैं।

20 प्रतिशत फ्यूल की हुई थी बचत

नगर निगम के अनुसार एक दिन नो कार डे मनाने से शहर में करीब 20 प्रतिशत ईंधन (Fuel) की बचत दर्ज की गई थी। यही कारण है कि अब इसे साल में एक दिन नहीं बल्कि हर सप्ताह एक दिन लागू करने की दिशा में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

MP OBC Reservation Case : हाईकोर्ट में OBC 27% आरक्षण मामले पर आज से बड़ी सुनवाई, 86 मामलों पर होगी बहस

पर्यावरण को भी मिलेगा फायदा

कारों का उपयोग कम होने से प्रदूषण (Pollution) घटेगा और शहर की हवा बेहतर होगी। साथ ही ट्रैफिक जाम की समस्या में भी राहत मिल सकती है। इंदौर पहले भी स्वच्छता में देशभर में मिसाल बन चुका है, अब परिवहन सुधार में भी नया मॉडल बन सकता है।

यहां देखिये वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *