Aayudh

Categories

Saubhagya Singh Video Viral : PM मोदी की अपील भूले नेता! सैकड़ों गाड़ियों के काफिले साथ पदभार ग्रहण करने पहुंचे सौभाग्य सिंह

Saubhagya Singh Video Viral

Saubhagya Singh Video Viral : भोपाल। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और युद्ध जैसे हालातों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल और डीजल बचाने की अपील की थी। उन्होंने लोगों से कहा था कि जहां संभव हो वहां निजी गाड़ियों का कम इस्तेमाल करें और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को प्राथमिकता दें। पीएम मोदी ने वैश्विक हालात को देखते हुए ऊर्जा बचत को जरूरी बताया था। हालांकि मध्यप्रदेश में उनकी इसी अपील के बीच अलग तस्वीर देखने को मिली।

भोपाल में सैकड़ों गाड़ियों का काफिला

मध्यप्रदेश में पाठ्य पुस्तक निगम के नए अध्यक्ष सौभाग्य सिंह ठाकुर के पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों गाड़ियों का बड़ा काफिला देखने को मिला। यह काफिला उज्जैन से भोपाल तक निकाला गया। बड़ी संख्या में समर्थकों और वाहनों के कारण कई इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हो गई।

NEET UG 2026 Cancelled : नीट यूजी 2026 का पेपर रद्द, जल्द होगी नई एग्‍जाम डेट जारी; 23 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा

घंटों जाम में फंसे रहे लोग

काफिले की वजह से भोपाल के कई प्रमुख रास्तों पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। बोर्ड ऑफिस चौराहे से लेकर अरेरा हिल्स तक वाहनों की लंबी कतारें दिखाई दीं। भीषण गर्मी के बीच लोग घंटों जाम में फंसे रहे।

उज्जैन से भोपाल तक शक्ति प्रदर्शन

जानकारी के अनुसार सौभाग्य सिंह ठाकुर के स्वागत और पदभार ग्रहण को लेकर समर्थकों ने बड़े स्तर पर शक्ति प्रदर्शन किया। उज्जैन से शुरू हुआ यह काफिला रास्ते में कई जगह रुका और समर्थकों ने स्वागत कार्यक्रम भी किए।

बढ़ती ईंधन कीमतों और वैश्विक संकट का असर

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार पर भी दिखाई दे रहा है। दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। भारत जैसे देशों के लिए पेट्रोल और डीजल की खपत को नियंत्रित करना आर्थिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसे समय में सरकार लगातार ऊर्जा बचत और सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल को बढ़ावा दे रही है।

Sujit Bose Arrested : बंगाल के पूर्व मंत्री सुजीत को ED ने किया गिरफ्तार, 150 लोगों को नौकरी दिलाई; बदले में लिए पैसे और फ्लैट

सोशल मीडिया पर वायरल

भोपाल में लगे ट्रैफिक जाम के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। कई लोगों ने सवाल उठाए कि आम जनता को नियमों का पालन करने की सलाह दी जाती है, लेकिन राजनीतिक कार्यक्रमों में अक्सर ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित होती है। वहीं कुछ समर्थकों ने इसे सामान्य राजनीतिक कार्यक्रम बताया।

यहां देखिये वायरल वीडियो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *