Ashoknagar Love Jihad : मध्य प्रदेश। अशोकनगर में एक नाबालिग किशोरी को दोस्ती के बहाने फंसाकर ब्लैकमेल करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार 16 वर्षीय किशोरी की शिकायत पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसके आपत्तिजनक फोटो लेकर उसे धमकाना शुरू कर दिया था। इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उस पर हिंदू धर्म छोड़कर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाया जा रहा था। घटना सामने आने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है।
Nirmala Sapre : जो 300 करोड़ देगा मैं उसी के साथ, बीना विधायक निर्मला सप्रे के बयान से गरमाई सियासत
एक साल पहले हुई थी दोस्ती
पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि करीब एक साल पहले उसकी पहचान आरोपी रियान खान से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी। इसी दौरान आरोपी ने उसके कुछ आपत्तिजनक फोटो ले लिए।
पीड़िता का कहना है कि बाद में इन्हीं तस्वीरों का इस्तेमाल कर उसे लगातार ब्लैकमेल किया जाने लगा। मामले में जुबेर खान और मुसीर खान के नाम भी सामने आए हैं। शिकायत के अनुसार तीनों आरोपी मिलकर किशोरी पर दबाव बना रहे थे।
धर्म परिवर्तन का दबाव और धमकी
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे फोटो वायरल करने की धमकी देते थे। इसके साथ ही उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा था। पुलिस अब इस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS), पॉक्सो एक्ट और मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 के तहत केस दर्ज किया है। एक विधि विवादित बालक के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।
Makhanlal Sarkar : कौन हैं माखनलाल सरकार, शॉल ओढ़ाकर पीएम मोदी ने मंच छुएं पैर
पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देश पर कोतवाली थाना प्रभारी रवि प्रताप सिंह चौहान की टीम ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी रियान खान और मुसीर खान को आजाद मोहल्ला इलाके से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों का मोबाइल फोन भी जब्त किया है। अब मोबाइल की जांच की जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसमें क्या सामग्री मौजूद है और कहीं फोटो या चैट का इस्तेमाल ब्लैकमेलिंग में तो नहीं हुआ।
पहले भी सामने आ चुका है ऐसा मामला
अशोकनगर में इससे पहले भी धर्मांतरण के दबाव से जुड़ा मामला सामने आया था। 6 मई को आशिफ खान नाम के युवक पर एक युवती से दोस्ती कर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगा था।
उस घटना के बाद हिंदू संगठनों ने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने शिकायत मिलने के दो घंटे के भीतर आरोपी आशिफ खान को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के अनुसार वह पांच साल से युवती के संपर्क में था।
इलाके में बढ़ी चिंता, जांच जारी
लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों के बाद इलाके में चिंता का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी तथ्यों को ध्यान में रखा जा रहा है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने से बचें और कानून व्यवस्था बनाए रखें। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।