MP Congress Protests : भोपाल। मध्य प्रदेश में किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को बड़ा चक्का जाम आंदोलन किया। शाजापुर, ग्वालियर, मुरैना, इंदौर, महू और अन्य जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया। इस आंदोलन का असर कई राष्ट्रीय राजमार्गों पर देखने को मिला, जहां हजारों वाहन घंटों तक फंसे रहे। आम लोगों, यात्रियों और शादी समारोह में जा रहे परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सात जगहों पर हाईवे जाम, लंबा ट्रैफिक जाम
कांग्रेस ने खलघाट से मुरैना तक करीब 580 किलोमीटर के दायरे में सात अलग-अलग स्थानों पर चक्का जाम किया। प्रदर्शन के चलते कई जगह लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। हाईवे पर बसें, ट्रक, निजी वाहन और एंबुलेंस तक फंस गईं। कई यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ा।
मुरैना में एक घंटे बाद खत्म हुआ जाम
मुरैना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाईवे पर जाम लगाया, लेकिन पुलिस कार्रवाई के बाद करीब एक घंटे में जाम खत्म हो गया। कांग्रेस ने पांच घंटे तक प्रदर्शन जारी रखने की घोषणा की थी। पुलिस ने कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर ग्वालियर भेज दिया। इसके बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हुआ।
ग्वालियर में पुलिस ने की कार्रवाई
ग्वालियर में नेशनल हाईवे-44 पर कांग्रेस का चक्का जाम बिना अनुमति के किया गया था। प्रशासन ने पहले प्रदर्शनकारियों को चेतावनी दी और हाईवे खाली करने के लिए दो मिनट का समय दिया। जब प्रदर्शनकारी नहीं हटे तो पुलिस ने बलपूर्वक कार्रवाई कर कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सड़क को खाली कराया गया।
Bihar Cabinet Expansion : निशांत समेत 32 मंत्रियों ने ली शपथ, PM मोदी-नीतीश भी रहे मौजूद
कांग्रेस और पुलिस के बीच नोकझोंक
शाजापुर के रोजवास टोल प्लाजा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी बहस भी हुई। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने हाईवे पर खड़े ट्रैक्टर को हटाने की कोशिश की, जिसका कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। इस दौरान नारेबाजी और धक्का-मुक्की जैसी स्थिति बन गई।
जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी रोजवास टोल प्लाजा पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। पटवारी ट्रैक्टर पर बैठकर आंदोलन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ अन्याय हो रहा है और सरकार उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि जरूरत पड़ने पर कांग्रेस इससे भी बड़ा आंदोलन करेगी।
TN Govt Formation : बहुमत से दूर थलापति विजय की TVK, राज्यपाल बोले- पहले समर्थन दिखाए फिर थपथ
किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का हमला
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि किसानों को गेहूं बेचने के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है। पार्टी का कहना है कि स्लॉट बुकिंग और टोकन सिस्टम पूरी तरह फेल हो चुका है। किसानों को समय पर भुगतान और उचित समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है, जिससे वे आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं।
भाजपा ने आंदोलन पर उठाए सवाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस के आंदोलन की आलोचना की। उन्होंने कहा कि जिस दिन 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरू हुईं, उसी दिन हाईवे जाम कर बच्चों को परेशान किया गया। उन्होंने कहा कि इससे छात्रों और आम जनता को परेशानी हुई है और इसका जवाब कांग्रेस को देना होगा।
PA Murder Update : चंद्रनाथ हत्याकांड में 3 आरोपियों से पुलिस की पूछताछ जारी, मुख्य शूटर की तलाश तेज
पुलिस और प्रशासन रहा अलर्ट
प्रदर्शन को देखते हुए कई जिलों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। शाजापुर में 14 थाना प्रभारियों सहित करीब 300 पुलिसकर्मी तैनात रहे। मुरैना के एसपी धर्मराज मीणा ने साफ कहा कि जबरन जाम लगाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू कर यातायात को नियंत्रित करने की कोशिश की।




