Aayudh

Categories

Punjab Blast 2026 : पंजाब में BSF हेडक्वार्टर के बाहर IED ब्लास्ट, खालिस्तान लिबरेशन आर्मी ने ली जिम्मेदारी

Punjab Blast 2026

Punjab Blast 2026 : चंडीगढ़। पंजाब में मंगलवार रात सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए, जब जालंधर और अमृतसर में कुछ घंटों के भीतर दो बड़े धमाके हुए। जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के पास IED ब्लास्ट हुआ, जबकि अमृतसर के आर्मी कैंप पर ग्रेनेड हमला किया गया। दोनों घटनाओं ने पूरे राज्य में हाई अलर्ट की स्थिति पैदा कर दी है।

जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के पास IED ब्लास्ट

जालंधर के BSF चौक के पास मंगलवार रात करीब 7:57 बजे एक स्कूटी के पास जोरदार धमाका हुआ। शुरुआती जांच में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) के इस्तेमाल की बात सामने आई है। एक संदिग्ध व्यक्ति को CCTV में पैकेट छोड़ते हुए देखा गया, जिसके कुछ सेकंड बाद विस्फोट हुआ। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई।

Congress to Support TVK : थलापति विजय की पार्टी TVK को समर्थन देगी कांग्रेस, समर्थन देने पर भड़की DMK

अमृतसर आर्मी कैंप पर ग्रेनेड हमला

अमृतसर के खासा स्थित आर्मी कैंप के बाहर रात करीब 11 बजे ग्रेनेड हमला किया गया। बाइक पर सवार दो नकाबपोशों ने कैंप की दीवार की ओर ग्रेनेड फेंका, जिससे जोरदार धमाका हुआ। धमाके में टीन शेड गिर गया और दीवार को नुकसान पहुंचा, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ।

DGP ने कहा पाक हो सकता है हाथ

पंजाब के DGP गौरव यादव ने दोनों जगहों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने माना कि दोनों घटनाएं IED और ग्रेनेड हमले से जुड़ी हैं। उनके अनुसार इसमें पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों की भूमिका हो सकती है और इसे ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

Bengal Violence Update : बंगाल हिंसा में भाजपा के दो कार्यकर्ताओं की मौत, CRPF जवान भी घायल

खालिस्तान लिबरेशन आर्मी ने ली जिम्मेदारी

खालिस्तान लिबरेशन आर्मी (KLA) ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जालंधर धमाके की जिम्मेदारी ली है। पोस्ट में DIG संदीप गोयल और उनके परिवार को टारगेट करने की धमकी भी दी गई है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ गई है।

कौन हैं DIG संदीप गोयल ?

IPS अधिकारी संदीप गोयल AGMUT कैडर से हैं और पहले दिल्ली पुलिस व जेल प्रशासन में महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। वर्तमान में वे अमृतसर और गुरदासपुर बॉर्डर रेंज में DIG स्तर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

Mauganj Police Attack : मऊगंज में लेडी कॉन्स्टेबल समेत दो की वर्दी फाड़ी, ग्रामीणों ने की बंधक बनाने की कोशिश

चंडीगढ़ और पंजाब में हाई अलर्ट

दोनों धमाकों के बाद चंडीगढ़ समेत पूरे पंजाब में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां CCTV फुटेज और संदिग्धों की गतिविधियों की जांच कर रही हैं। वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इन घटनाओं को लेकर केंद्र सरकार और विपक्ष पर आरोप लगाए हैं, जबकि जांच एजेंसियां इसे गंभीर सुरक्षा चुनौती मान रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *