Congress to Support TVK : नई दिल्ली। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। बहुमत के करीब पहुंची पार्टी TVK अब सरकार गठन की कोशिशों में जुटी है। इसी बीच थलपति विजय की पार्टी को कांग्रेस का सशर्त समर्थन मिलने की खबरों ने सियासी माहौल को और गर्म कर दिया है।
कांग्रेस का TVK को सशर्त समर्थन
रिपोर्ट्स के अनुसार, कांग्रेस ने लंबी बैठक के बाद TVK को सशर्त समर्थन देने का फैसला किया है। इस समझौते में कैबिनेट पद और कुछ बोर्डों की अध्यक्षता जैसे मुद्दे शामिल हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जल्द ही विजय से मुलाकात करेंगे और इसके बाद औपचारिक घोषणा की जाएगी। बताया जा रहा है कि यह समर्थन वैचारिक और रणनीतिक दोनों आधार पर दिया जा रहा है।
विजय ने खड़गे को लिखा समर्थन पत्र
थलपति विजय ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर समर्थन की अपील की है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम इस पूरे संपर्क अभियान में समन्वय की भूमिका निभा रहे हैं। यह कदम गठबंधन को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
DMK का कांग्रेस पर तीखा हमला
डीएमके ने कांग्रेस के इस कदम पर कड़ा विरोध जताया है। पार्टी ने कांग्रेस को “पीठ में छुरा घोंपने वाला” करार दिया है। DMK का कहना है कि कांग्रेस को मिली सीटें उनके समर्थन की वजह से थीं और अब यह फैसला राजनीतिक विश्वासघात जैसा है।
Bengal Violence Update : बंगाल हिंसा में भाजपा के दो कार्यकर्ताओं की मौत, CRPF जवान भी घायल
सरकार बनाने की रणनीति तेज
TVK ने हाल ही में 108 सीटें जीतकर राज्य की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सबको चौंका दिया है। हालांकि पार्टी बहुमत से कुछ सीटें दूर है। ऐसे में कांग्रेस और अन्य छोटे दलों का समर्थन निर्णायक भूमिका निभा सकता है। सूत्रों के अनुसार, AIADMK के कुछ विधायक भी TVK को समर्थन देने की तैयारी में हैं, जिससे समीकरण और बदल सकते हैं।
छोटे दलों की भूमिका अहम
राज्य की 234 सदस्यीय विधानसभा में कई छोटे दल जैसे VCK, CPI और CPM के पास सीमित सीटें हैं, लेकिन वे सरकार गठन में किंगमेकर बन सकते हैं। इनमें से कुछ दलों ने अभी तक स्पष्ट रुख नहीं अपनाया है, जिससे राजनीतिक अनिश्चितता बनी हुई है।
