Aayudh

Categories

Bengal Violence Update : बंगाल हिंसा में भाजपा के दो कार्यकर्ताओं की मौत, CRPF जवान भी घायल

Bengal Violence Update

Bengal Violence Update : कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद हिंसा की घटनाएं तेजी से बढ़ती जा रही हैं। कई जिलों में आगजनी, फायरिंग, तोड़फोड़ और हत्याओं की खबरों ने माहौल को बेहद तनावपूर्ण बना दिया है। प्रशासन अलर्ट पर है, लेकिन हालात अभी भी पूरी तरह काबू में नहीं हैं। बीते 24 घंटों में हुई हिंसा और आगजनी में चार लोगों की हत्या की जानकारी सामने आई है। इसमें बीजेपी और टीएमसी के कार्यकरत शामिल हैं।

संदेशखाली में पुलिस और केंद्रीय बलों पर हमला

संदेशखाली के बामनघेरी इलाके में गश्त कर रही पुलिस और केंद्रीय बलों पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया। इस दौरान फायरिंग भी की गई, जिसमें पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। घायलों में एक थाना प्रभारी, एक कांस्टेबल, एक महिला पुलिसकर्मी और केंद्रीय बलों के दो जवान शामिल हैं।

Bengal Violence 2026 : चुनाव रिजल्ट के बाद कई जगह हिंसा, कोलकता में बुलडोजर तो आसनसोल में दफ्तर फूंका

ये है पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार शाम न्यू टाउन इलाके में विजय जुलूस के दौरान टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर पिटाई किए जाने के बाद भाजपा कार्यकर्ता मधु मंडल की मौत हो गई। इससे पहले बीरभूम के नानूर में कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा टीएमसी कार्यकर्ता अबीर शेख की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि न्यू टाउन में, कथित तौर पर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने बहस के बाद मंडल की पिटाई की, जब उसी समय भल्लीगुड़ी क्षेत्र में भाजपा का विजय जुलूस निकाला जा रहा था। इसके अलावा, हावड़ा के उदय नारायणपुर में भी यादव बर नामक एक अन्य भाजपा कार्यकर्ता की मौत की घटना सामने आई है। उसकी पत्नी ने आरोप लगाया कि ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाने और गुलाल खेलने के कारण उस पर हमला किया गया।

उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने इलाके में टीएमसी कार्यकर्ताओं के घरों पर हमला किया। स्थिति सामान्य करने के लिए केंद्रीय बलों को तैनात करना पड़ा।

Anupam Kher Viral Tweet : अनुपम खेर के सिर पर बाल आ सकते हैं लेकिन TMC सत्ता में नहीं, एक्टर का जवाब वायरल

24 घंटे में 4 हत्याएं

पिछले 24 घंटों में राज्य के अलग-अलग हिस्सों में चार लोगों की हत्या की खबर है। इनमें भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के दो-दो कार्यकर्ता शामिल बताए जा रहे हैं। दोनों पार्टियों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है।

दोनों पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप

तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ता हिंसा फैला रहे हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे TMC की अंदरूनी लड़ाई बताया है। नेताओं के बयान लगातार सामने आ रहे हैं।

चुनाव आयोग सख्त, जीरो टॉलरेंस नीति लागू

निर्वाचन आयोग ने बढ़ती हिंसा को गंभीरता से लेते हुए राज्य प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को साफ कहा गया है कि किसी भी तरह की हिंसा पर तुरंत कार्रवाई की जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।

न्यू टाउन, बीरभूम, हावड़ा और मुर्शिदाबाद जैसे जिलों में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। कई जगहों पर लोग डर के कारण घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। केंद्रीय बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

Mauganj Police Attack : मऊगंज में लेडी कॉन्स्टेबल समेत दो की वर्दी फाड़ी, ग्रामीणों ने की बंधक बनाने की कोशिश

कोलकाता में बुलडोजर एक्शन और दहशत

कोलकाता के ऐतिहासिक न्यू मार्केट इलाके में भीड़ ने TMC के एक दफ्तर को बुलडोजर से गिरा दिया। इस दौरान आसपास की दुकानों को भी नुकसान पहुंचाया गया। घटना के बाद व्यापारियों में डर का माहौल बन गया और कई दुकानों को बंद करना पड़ा।

आसनसोल के कोर्ट मोड़ इलाके में TMC पार्षद मौसमी बोस के दफ्तर को आग के हवाले कर दिया गया। आग इतनी भीषण थी कि पूरा कार्यालय जलकर राख हो गया। इसके अलावा सिलीगुड़ी, कसबा और टॉलीगंज जैसे इलाकों से भी तोड़फोड़ और आगजनी की खबरें सामने आई हैं। यह खबर पूरी पढ़नें के लिए क्लिक करें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *