Aayudh

Categories

PM Modi on Fujairah Attack : UAE में 3 भारतीयों के घायल होने पर भारत नाराज, PM मोदी बोले- नहीं करेंगे इसे स्वीकार

PM Modi in Malaysia

PM Modi on Fujairah Attack : नई दिल्ली। UAE के फुजैराह स्थित ऑयल पोर्ट पर हुए हमले के बाद भारत ने कड़ी नाराजगी जताई है। भारत सरकार ने कहा कि इस घटना में तीन भारतीय नागरिकों का घायल होना बेहद चिंताजनक है और इसे किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। विदेश मंत्रालय ने कहा कि आम लोगों और जरूरी ढांचे पर हमला गलत है।

हिंसा रोकने की अपील

भारत ने सभी पक्षों से तुरंत हिंसा रोकने की अपील की है। सरकार ने कहा कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को खत्म करने का सबसे सही रास्ता बातचीत और कूटनीति है। भारत ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखना सभी देशों की जिम्मेदारी है।

MP Cabinet Decisions : MP व्यापार कल्याण बोर्ड बनेगा, 38,555 करोड़ विकास कार्यों को मंजूरी

होर्मुज स्ट्रेट पर भारत की चिंता

भारत ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही को लेकर भी चिंता जताई है। सरकार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत इस समुद्री मार्ग पर व्यापारिक जहाजों की आवाजाही बिना किसी रुकावट जारी रहनी चाहिए। यह जलमार्ग दुनिया की ऊर्जा सप्लाई के लिए बेहद अहम माना जाता है।

UAE ने ईरान पर लगाया आरोप

इससे पहले UAE ने दावा किया था कि हमला ईरान की तरफ से किया गया। UAE के अनुसार उसकी एयर डिफेंस सिस्टम ने 12 बैलिस्टिक मिसाइल, 3 क्रूज मिसाइल और 4 ड्रोन को रोक दिया। हालांकि ईरान ने इन आरोपों पर अभी तक कोई आधिकारिक जवाब नहीं दिया है।

TN TVK Victory : ओमान से आए फैन ने जिताया TVK को चुनाव, तमिलनाडु में ऐसे हुआ खेला

पीएम मोदी ने भी जताई चिंता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हमले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों और जरूरी इन्फ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाना पूरी तरह अस्वीकार्य है। उन्होंने क्षेत्र में शांति बनाए रखने की जरूरत पर जोर दिया।

पिछले बड़े अपडेट

1. ड्रोन हमले के बाद इंडस्ट्री एरिया में आग लग गई। इसमें तीन भारतीय घायल हुए।

2. अमेरिका ने होर्मुज क्षेत्र में फंसे जहाजों को सुरक्षित निकालने की योजना शुरू की है।

3.होर्मुज स्ट्रेट में दक्षिण कोरिया के जहाज में आग लगने की खबर सामने आई।

TMC Defeat Reasons : बंगाल चुनाव 2026 में ममता बनर्जी की हार के 5 बड़े कारण, कैसे बदला पूरा सियासी समीकरण

4. अमेरिकी सेना ने कब्जे में लिया ईरानी जहाज पाकिस्तान को सौंप दिया।

5. ईरान में मोसाद से जुड़े होने के आरोप में तीन लोगों को फांसी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *