Aayudh

Lottery King Martin : लॉटरी किंग मार्टिन परिवार का चुनावी जलवा, पत्नी, बेटा और दामाद तीनों अलग-अलग पार्टी से जीते

Lottery King Martin

Lottery King Martin : चुनावी बांड के बड़े खरीदारों में शामिल रहे ‘लॉटरी किंग’ सैंटियागो मार्टिन का परिवार अब चुनावी नतीजों के कारण चर्चा में है। तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में परिवार के तीन सदस्यों ने अलग-अलग दलों से जीत दर्ज की है। एक ही परिवार के तीन लोगों का तीन सीटों पर जीतना राजनीतिक हलकों में खास चर्चा का विषय बन गया है। पत्नी लीमा रोज की शानदार जीत मार्टिन की पत्नी लीमा रोज ने AIADMK के टिकट पर तमिलनाडु के लालगुडी सीट से चुनाव जीता। उन्होंने 2,739 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। लीमा रोज इस चुनाव की सबसे अमीर उम्मीदवारों में शामिल रहीं। उनकी घोषित संपत्ति करीब 1,050 करोड़ रुपए बताई गई है। उनकी जीत ने राज्य की राजनीति में नया संदेश दिया है। Kolkata DCP ED Notice : कोलकाता DCP पर ED का शिकंजा! शांतनु सिन्हा बिस्वास के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी दामाद आधव अर्जुन बने विजेता मार्टिन परिवार के दामाद आधव अर्जुन ने TVK के टिकट पर विल्लीवाक्कम सीट से जीत दर्ज की। वह पार्टी के चुनाव विंग के सचिव भी हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पार्टी में वरिष्ठ भूमिका होने के कारण उन्हें सरकार या संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। बेटे जोस चार्ल्स की जीत मार्टिन के बेटे जोस चार्ल्स ने पुडुचेरी की कामराज नगर सीट से जीत दर्ज की। उन्होंने अपनी पार्टी लच्चिया जननायगा काची बनाई थी और NDA गठबंधन के साथ चुनाव मैदान में उतरे थे। उनकी जीत ने पुडुचेरी की राजनीति में भी परिवार की पकड़ को मजबूत किया है। Mamata Banerjee PC : SIR के बहाने 100 सीटें लूटीं! पत्रकार वार्ता में बोलीं ममता- राज्यपाल को इस्तीफा देने नहीं जाऊंगी राजनीतिक प्रभाव और फंडिंग पर चर्चा सैंटियागो मार्टिन पहले भी राजनीतिक फंडिंग को लेकर चर्चा में रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने अलग-अलग दलों को बड़े स्तर पर चंदा दिया था। अब परिवार के सदस्यों की जीत के बाद एक बार फिर उनका नाम राष्ट्रीय राजनीति में सुर्खियों में आ गया है। विशेषज्ञ इसे परिवार के बढ़ते राजनीतिक प्रभाव के रूप में देख रहे हैं। दक्षिण भारत की राजनीति में नया संदेश तमिलनाडु और पुडुचेरी में एक परिवार के तीन सदस्यों का अलग-अलग दलों से जीतना असामान्य माना जा रहा है। इससे यह संकेत मिलता है कि परिवार ने कई राजनीतिक दलों में अपनी मौजूदगी बनाई है। आने वाले समय में यह परिवार दक्षिण भारत की राजनीति में और प्रभावशाली भूमिका निभा सकता है।

Kolkata DCP ED Notice : कोलकाता DCP पर ED का शिकंजा! शांतनु सिन्हा बिस्वास के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

Kolkata DCP ED Notice

Kolkata DCP ED Notice : कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय ने कोलकाता पुलिस के डिप्टी कमिश्नर शांतनु सिन्हा बिस्वास के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई कथित सोना पप्पू सिंडिकेट केस में की गई है। जांच एजेंसी इस मामले को आर्थिक अपराध और अवैध गतिविधियों से जोड़कर देख रही है। नोटिस जारी होने के बाद अधिकारी की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। किस केस में हुई कार्रवाई यह पूरा मामला दक्षिण कोलकाता के बालीगंज इलाके से जुड़ा बताया जा रहा है। जांच एजेंसियों के अनुसार, सोना पप्पू सिंडिकेट केस में कई अहम नाम सामने आए हैं। इसी सिलसिले में ED लगातार दस्तावेज जुटा रही है और संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है। अब डिप्टी कमिश्नर के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी होना इस केस में बड़ा कदम माना जा रहा है। Mamata Banerjee PC : SIR के बहाने 100 सीटें लूटीं! पत्रकार वार्ता में बोलीं ममता- राज्यपाल को इस्तीफा देने नहीं जाऊंगी पहले भी हो चुकी है छापेमारी ED ने 19 अप्रैल को शांतनु सिन्हा बिस्वास के बालीगंज स्थित फर्न रोड घर पर सुबह छापेमारी की थी। इस दौरान कई दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड की जांच की गई थी। सूत्रों के मुताबिक, टीम ने कई घंटों तक घर में तलाशी अभियान चलाया था। इस छापेमारी के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया था। परिवार को भी भेजा गया था समन 20 अप्रैल को ED ने शांतनु सिन्हा बिस्वास और उनके दो बेटों को पूछताछ के लिए समन भेजा था। एजेंसी इस मामले में पैसों के लेनदेन, संपत्ति और अन्य कड़ियों की जांच कर रही है। माना जा रहा है कि पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई गई हैं। अब लुकआउट नोटिस के बाद आगे की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है। Mamata Banerjee Seat Result : बंगाल चुनाव 2026 में ममता बनर्जी को बड़ा झटका! भवानीपुर से शुभेंदु अधिकारी ने हराया, 17 मंत्री भी हारे राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज डिप्टी कमिश्नर बिस्वास पहले कालीघाट थाने के प्रभारी रह चुके हैं। यह इलाका भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जहां से ममता बनर्जी विधायक रही हैं। हाल ही में भवानीपुर सीट पर राजनीतिक बदलाव के बाद इस कार्रवाई को लेकर राज्य की राजनीति में भी चर्चा तेज हो गई है।

Mamata Banerjee PC : SIR के बहाने 100 सीटें लूटीं! पत्रकार वार्ता में बोलीं ममता- राज्यपाल को इस्तीफा देने नहीं जाऊंगी

Mamata Banerjee Press Conference

Mamata Banerjee PC : कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के एक दिन बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा बयान दिया। मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि वह इस्तीफा देने के लिए राजभवन नहीं जाएंगी। ममता ने कहा कि उनकी पार्टी चुनाव नहीं हारी है, बल्कि उसे हराया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह नतीजा भाजपा और चुनाव आयोग की साठगांठ का परिणाम है। उनके बयान के बाद बंगाल की राजनीति में फिर हलचल तेज हो गई है। BJP और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप ममता बनर्जी ने दावा किया कि काउंटिंग सेंटर पर कब्जा कर लिया गया था। उन्होंने कहा कि उनके एजेंटों को अंदर नहीं जाने दिया गया और कई कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई। ममता ने आरोप लगाया कि उन्हें भी धक्का दिया गया और पेट व पीठ पर लात मारी गई। उन्होंने कहा कि यह चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अनुरूप नहीं था और जनता के जनादेश के साथ खिलवाड़ किया गया। TN TVK Victory : ओमान से आए फैन ने जिताया TVK को चुनाव, तमिलनाडु में ऐसे हुआ खेला बंगाल में पहली बार BJP की सरकार पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने 207 सीटों पर जीत दर्ज की है। यह राज्य के इतिहास में पहली बार है जब भाजपा सरकार बनाने जा रही है। वहीं तृणमूल कांग्रेस केवल 80 सीटों पर सिमट गई। इस हार के साथ ममता बनर्जी के 15 साल पुराने शासन का अंत हो गया है। बंगाल की राजनीति में यह बड़ा बदलाव माना जा रहा है। EVM और SIR प्रक्रिया पर सवाल ममता बनर्जी ने EVM पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि वोटिंग खत्म होने के बाद मशीनें 80 से 90 प्रतिशत चार्ज कैसे थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि SIR प्रक्रिया के नाम पर लाखों मतदाताओं के नाम हटाए गए। ममता के अनुसार इससे चुनाव परिणाम प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि यह पूरा खेल सुनियोजित तरीके से किया गया। Swearing-in Ceremony : बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, तमिलनाडु CM स्टालिन ने दिया इस्तीफा INDIA गठबंधन को मजबूत करने की बात ममता ने कहा कि अब उनका लक्ष्य INDIA गठबंधन को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि अब उनके पास कोई पद नहीं है और वह एक सामान्य नागरिक की तरह काम करेंगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने 15 साल तक जनता की सेवा की और कभी वेतन या पेंशन नहीं लिया। अब वह स्वतंत्र होकर विपक्षी एकता के लिए काम करेंगी। विपक्ष को बड़ा झटका बंगाल और तमिलनाडु जैसे बड़े राज्यों के नतीजों ने विपक्ष को बड़ा झटका दिया है। बंगाल की 42 और तमिलनाडु की 39 लोकसभा सीटें राष्ट्रीय राजनीति में अहम मानी जाती हैं। इन राज्यों में भाजपा विरोधी दलों के कमजोर होने से INDIA गठबंधन पर असर पड़ सकता है। अब विपक्ष के सामने अपनी प्रासंगिकता बचाने की चुनौती खड़ी हो गई है। TMC Defeat Reasons : बंगाल चुनाव 2026 में ममता बनर्जी की हार के 5 बड़े कारण, कैसे बदला पूरा सियासी समीकरण राजारहाट न्यूटाउन सीट पर दोबारा गिनती कोलकाता की राजारहाट न्यूटाउन सीट पर मतों की दोबारा गिनती जारी है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अंतिम परिणाम दोबारा गिनती पूरी होने के बाद घोषित किया जाएगा। इस सीट पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

PM Modi on Fujairah Attack : UAE में 3 भारतीयों के घायल होने पर भारत नाराज, PM मोदी बोले- नहीं करेंगे इसे स्वीकार

PM Modi in Malaysia

PM Modi on Fujairah Attack : नई दिल्ली। UAE के फुजैराह स्थित ऑयल पोर्ट पर हुए हमले के बाद भारत ने कड़ी नाराजगी जताई है। भारत सरकार ने कहा कि इस घटना में तीन भारतीय नागरिकों का घायल होना बेहद चिंताजनक है और इसे किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। विदेश मंत्रालय ने कहा कि आम लोगों और जरूरी ढांचे पर हमला गलत है। हिंसा रोकने की अपील भारत ने सभी पक्षों से तुरंत हिंसा रोकने की अपील की है। सरकार ने कहा कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को खत्म करने का सबसे सही रास्ता बातचीत और कूटनीति है। भारत ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखना सभी देशों की जिम्मेदारी है। MP Cabinet Decisions : MP व्यापार कल्याण बोर्ड बनेगा, 38,555 करोड़ विकास कार्यों को मंजूरी होर्मुज स्ट्रेट पर भारत की चिंता भारत ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही को लेकर भी चिंता जताई है। सरकार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत इस समुद्री मार्ग पर व्यापारिक जहाजों की आवाजाही बिना किसी रुकावट जारी रहनी चाहिए। यह जलमार्ग दुनिया की ऊर्जा सप्लाई के लिए बेहद अहम माना जाता है। UAE ने ईरान पर लगाया आरोप इससे पहले UAE ने दावा किया था कि हमला ईरान की तरफ से किया गया। UAE के अनुसार उसकी एयर डिफेंस सिस्टम ने 12 बैलिस्टिक मिसाइल, 3 क्रूज मिसाइल और 4 ड्रोन को रोक दिया। हालांकि ईरान ने इन आरोपों पर अभी तक कोई आधिकारिक जवाब नहीं दिया है। TN TVK Victory : ओमान से आए फैन ने जिताया TVK को चुनाव, तमिलनाडु में ऐसे हुआ खेला पीएम मोदी ने भी जताई चिंता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हमले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों और जरूरी इन्फ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाना पूरी तरह अस्वीकार्य है। उन्होंने क्षेत्र में शांति बनाए रखने की जरूरत पर जोर दिया। पिछले बड़े अपडेट 1. ड्रोन हमले के बाद इंडस्ट्री एरिया में आग लग गई। इसमें तीन भारतीय घायल हुए। 2. अमेरिका ने होर्मुज क्षेत्र में फंसे जहाजों को सुरक्षित निकालने की योजना शुरू की है। 3.होर्मुज स्ट्रेट में दक्षिण कोरिया के जहाज में आग लगने की खबर सामने आई। TMC Defeat Reasons : बंगाल चुनाव 2026 में ममता बनर्जी की हार के 5 बड़े कारण, कैसे बदला पूरा सियासी समीकरण 4. अमेरिकी सेना ने कब्जे में लिया ईरानी जहाज पाकिस्तान को सौंप दिया। 5. ईरान में मोसाद से जुड़े होने के आरोप में तीन लोगों को फांसी दी गई।

Narsinghpur Ethanol Plant : इथेनॉल प्लांट में बड़ा हादसा, DDS टैंक गिरने से 2 मजदूरों की मौत

Narsinghpur Ethanol Plant

Narsinghpur Ethanol Plant : मध्यप्रदेश। नरसिंहपुर में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात एक बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। रात करीब 1:30 बजे बचई स्थित महाकौशल शुगर मिल परिसर में बने इथेनॉल प्लांट का डीडीएस टैंक अचानक गिर गया। हादसे के समय वहां काम चल रहा था। टैंक गिरते ही फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई और कर्मचारी मदद के लिए दौड़ पड़े। टैंक के नीचे दबे दो मजदूर हादसे के समय दो मजदूर टैंक के नीचे काम कर रहे थे। अचानक भारी टैंक गिरने से दोनों उसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। फैक्ट्री प्रबंधन ने तुरंत दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। MP Cabinet Decisions : MP व्यापार कल्याण बोर्ड बनेगा, 38,555 करोड़ विकास कार्यों को मंजूरी मृतकों की पहचान हुई हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों की पहचान जगदीश यादव (32) निवासी खापा शेढ़ और पवन ठाकुर (30) निवासी सिलवानी के रूप में हुई है। दोनों परिवारों पर इस हादसे के बाद दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों को घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल और फैक्ट्री परिसर में भीड़ लग गई। एक सप्ताह से मशीन में खराबी थी प्रत्यक्षदर्शियों और मृतक जगदीश के चचेरे भाई कमलेश के अनुसार, प्लांट की मशीन में पिछले एक सप्ताह से तकनीकी खराबी थी। मशीन की मरम्मत का काम चल रहा था। हादसे के समय भी कर्मचारी उसी पर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक टैंक गिर गया। इससे लापरवाही और तकनीकी खामी की आशंका जताई जा रही है। Swearing-in Ceremony : बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, तमिलनाडु CM स्टालिन ने दिया इस्तीफा तीन महीने पहले ही लगी थी नौकरी बताया गया कि मृतक जगदीश यादव ने करीब तीन महीने पहले ही फैक्ट्री में नौकरी शुरू की थी। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी उसी पर थी। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने शुरू की जांच मंगलवार सुबह अस्पताल चौकी पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे की असली वजह जांच के बाद ही साफ होगी।

MP Cabinet Decisions : MP व्यापार कल्याण बोर्ड बनेगा, 38,555 करोड़ विकास कार्यों को मंजूरी

MP Cabinet Decisions

MP Cabinet Decisions : भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) की अध्यक्षता में मंगलवार को मध्यप्रदेश कैबिनेट की अहम बैठक हुई। इस बैठक में व्यापार, कृषि, सड़क, उद्योग और महिला कल्याण से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए। सरकार ने राज्य के विकास को गति देने और व्यापारियों को संगठित मंच देने के उद्देश्य से कई नई योजनाओं को मंजूरी दी है। बैठक के बाद सरकार ने फैसलों की जानकारी सार्वजनिक की। MP व्यापार कल्याण बोर्ड का गठन होगा कैबिनेट ने राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की तर्ज पर मध्यप्रदेश व्यापार कल्याण बोर्ड बनाने का फैसला लिया है। इस बोर्ड के अध्यक्ष मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होंगे। बोर्ड में 8 विभागों के प्रतिनिधियों के साथ अशासकीय सदस्य भी शामिल किए जाएंगे। इसके अलावा जिला स्तर पर भी समितियों का गठन किया जाएगा, ताकि स्थानीय व्यापारियों की समस्याओं का समाधान किया जा सके। TN TVK Victory : ओमान से आए फैन ने जिताया TVK को चुनाव, तमिलनाडु में ऐसे हुआ खेला 38,555 करोड़ के विकास कार्य मंजूर कैबिनेट बैठक के बाद मंत्री चेतन कश्यप ने बताया कि राज्य में 38,555 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को मंजूरी दी गई है। यह राशि सड़क, पुल, ग्रामीण विकास, तकनीकी ढांचे और अन्य सार्वजनिक परियोजनाओं पर खर्च की जाएगी। सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश में बुनियादी सुविधाओं को तेजी से मजबूत किया जाए। दलहन मिशन को 2442 करोड़ की स्वीकृति मध्यप्रदेश को दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ने 2442 करोड़ रुपए के प्रावधान को मंजूरी दी है। यह राशि किसानों को बेहतर उत्पादन, तकनीक और संसाधन उपलब्ध कराने में खर्च होगी। सरकार कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान दे रही है। किसानों को गेहूं भुगतान जारी मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक 41 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है। किसानों को इसके बदले 6520 करोड़ रुपए का भुगतान भी किया जा चुका है। साथ ही 14 लाख 70 हजार किसानों ने पंजीयन कराया है। इससे साफ है कि इस बार समर्थन मूल्य पर खरीद का लाभ बड़ी संख्या में किसानों को मिला है। Swearing-in Ceremony : बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, तमिलनाडु CM स्टालिन ने दिया इस्तीफा भोपाल के पास बनेगा इलेक्ट्रॉनिक क्लस्टर राज्य में उद्योग और रोजगार बढ़ाने के लिए भोपाल के पास इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर बनाया जाएगा। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के तहत इस परियोजना को मंजूरी मिली है। इससे निवेश बढ़ेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार होंगे। इंदौर में होगा BRICS सम्मेलन मुख्यमंत्री ने बताया कि इंदौर में 9 से 13 जून तक कृषि कल्याण वर्ष के तहत अंतरराष्ट्रीय BRICS सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें 26 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस आयोजन से मध्यप्रदेश को वैश्विक स्तर पर कृषि निवेश और तकनीक के नए अवसर मिल सकते हैं। सड़क, पुल और आवास योजनाएं जारी रहेंगी लोक निर्माण विभाग के तहत सड़क और पुलों के रखरखाव, सरकारी आवासों की मरम्मत और ग्रामीण सड़कों के निर्माण को जारी रखने का फैसला लिया गया है। सड़क सुरक्षा योजनाओं को भी आगे बढ़ाया जाएगा। सरकार का फोकस बुनियादी ढांचे को मजबूत रखने पर है। TMC Defeat Reasons : बंगाल चुनाव 2026 में ममता बनर्जी की हार के 5 बड़े कारण, कैसे बदला पूरा सियासी समीकरण महिला एवं बाल विकास योजनाओं को मंजूरी कैबिनेट ने महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत मिशन वात्सल्य योजना जारी रखने को मंजूरी दी है। इसके अलावा नए, अधूरे और निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवनों का काम भी जारी रहेगा। इससे बच्चों और महिलाओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। बंगाल जीत पर मनाई खुशी बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने बंगाल, असम और पुडुचेरी में बीजेपी की सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। कैबिनेट सदस्यों ने इस खुशी में झालमुड़ी खाकर जश्न भी मनाया।

TN TVK Victory : ओमान से आए फैन ने जिताया TVK को चुनाव, तमिलनाडु में ऐसे हुआ खेला

TN TVK Victory

TN TVK Victory : तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में थलपति विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कड़गम (TVK) ने शानदार प्रदर्शन कर सभी राजनीतिक समीकरण बदल दिए। चुनावी नतीजों ने राजनीतिक विश्लेषकों को भी चौंका दिया। यह पार्टी पहली बार विधानसभा चुनाव मैदान में उतरी थी, लेकिन जनता का बड़ा समर्थन मिला। TVK ने राज्य की राजनीति में मजबूत एंट्री करते हुए खुद को सबसे बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित कर दिया। ओमान से आया वोटर बना चर्चा का केंद्र विजय की लोकप्रियता सिर्फ तमिलनाडु तक सीमित नहीं रही। उनके समर्थक विदेशों से भी वोट डालने पहुंचे। ऐसा ही एक मामला ओमान से सामने आया, जहां से एक समर्थक अपने क्षेत्र में वोट डालने भारत आया। यह वोट अब चर्चा का विषय बन गया है, क्योंकि संबंधित सीट पर जीत का अंतर सिर्फ एक वोट रहा। इससे साफ हो गया कि लोकतंत्र में हर वोट की कीमत कितनी बड़ी होती है। Thalapathy Vijay : तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव! ‘थलापति’ विजय ने तोड़ा 60 साल पुराना समीकरण तिरुप्पत्तूर सीट पर 1 वोट से जीत तमिलनाडु की तिरुप्पत्तूर विधानसभा सीट पर TVK उम्मीदवार सीनिवासा सेतुपति ने DMK नेता और मंत्री पेरियाकरुप्पन को सिर्फ एक वोट से हरा दिया। चुनाव परिणाम के अनुसार सीनिवासा सेतुपति को कुल 83,375 वोट मिले। वहीं पेरियाकरुप्पन को उनसे एक वोट कम मिला। इतनी करीबी हार-जीत ने इस सीट को पूरे राज्य की सबसे चर्चित सीट बना दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, X पर मणिकंदन सिवनाथन नाम के यूजर ने दावा किया कि वे मस्कट से तिरुप्पत्तूर वोट डालने आए थे। उन्होंने पोस्ट में कहा कि उन्होंने TVK उम्मीदवार को वोट दिया और उनका वोट काम आ गया। यूजर ने अपनी फ्लाइट डिटेल्स और वोटर आईडी भी साझा की। हालांकि चुनाव में निर्णायक वोट किसका था, यह आधिकारिक तौर पर तय नहीं कहा जा सकता, लेकिन यह घटना तेजी से वायरल हो गई। Swearing-in Ceremony : बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, तमिलनाडु CM स्टालिन ने दिया इस्तीफा विजय की पार्टी ने रचा नया इतिहास थलपति विजय ने साल 2024 में अपनी पार्टी बनाई थी। 2026 का चुनाव उनका पहला विधानसभा चुनाव था। पहली ही बार में TVK ने 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनने का रिकॉर्ड बनाया। यह नतीजा तमिलनाडु की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत माना जा रहा है। बाकी दलों का प्रदर्शन इस चुनाव में DMK को 59 सीटें मिलीं और वह दूसरे स्थान पर रही। AIADMK को 47 सीटों के साथ तीसरा स्थान मिला। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 5 सीटें जीत सकी, जबकि PMK को 4 सीटें मिलीं। इन परिणामों ने साफ कर दिया कि राज्य में जनता बदलाव चाहती थी। M. K. Stalin Election Result 2026 : CM एमके स्टालिन हारे, विजय की पार्टी TVK ने दी शिकस्त हर वोट की अहमियत फिर साबित तिरुप्पत्तूर सीट का परिणाम एक बड़ा संदेश देता है। चुनाव में एक-एक वोट कितना अहम होता है, यह इस नतीजे से साफ नजर आया। अक्सर लोग वोट नहीं डालते, लेकिन इस बार एक वोट ने पूरी सीट का फैसला कर दिया।

Swearing-in Ceremony : बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, तमिलनाडु CM स्टालिन ने दिया इस्तीफा

Swearing-in Ceremony

Swearing-in Ceremony : कोलकाता। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों ने देश की राजनीति की तस्वीर बदल दी है। सबसे बड़ी खबर पश्चिम बंगाल से आई, जहां पहली बार भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने जा रही है। बंगाल की राजनीति में यह परिणाम ऐतिहासिक माना जा रहा है, क्योंकि लंबे समय से यहां क्षेत्रीय दलों का दबदबा रहा है। अब बीजेपी ने राज्य में नई राजनीतिक जमीन तैयार कर ली है। बंगाल में 9 मई को हो सकता है शपथग्रहण बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य के अनुसार नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को हो सकता है। खास बात यह है कि इसी दिन रवींद्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती भी है। बंगाली संस्कृति और गौरव को ध्यान में रखते हुए इस तारीख को खास माना जा रहा है। हालांकि मुख्यमंत्री कौन बनेगा और समारोह में कौन-कौन शामिल होगा, इसका आधिकारिक ऐलान अभी नहीं किया गया है। पार्टी नेतृत्व अंतिम फैसले पर मंथन कर रहा है। TMC Defeat Reasons : बंगाल चुनाव 2026 में ममता बनर्जी की हार के 5 बड़े कारण, कैसे बदला पूरा सियासी समीकरण तमिलनाडु में हार के बाद स्टालिन का इस्तीफा तमिलनाडु में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने चुनाव परिणाम आने के बाद अपना इस्तीफा भेज दिया है। सूत्रों के मुताबिक इस्तीफा राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के कार्यालय भेजा गया। चुनाव में 59 सीटें जीतने के बाद स्टालिन ने कहा कि DMK अब एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएगी और जनता की आवाज उठाएगी। विपक्षी गठबंधन को बड़ा झटका इन नतीजों ने भाजपा विरोधी राजनीति को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। ममता बनर्जी और एमके स्टालिन दोनों को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी के खिलाफ मजबूत चेहरों के रूप में देखा जाता था। बंगाल और तमिलनाडु मिलाकर लोकसभा की 81 सीटें आती हैं। ऐसे में इन राज्यों के परिणामों का असर 2029 के लोकसभा चुनावों तक दिखाई दे सकता है। विपक्ष के सामने अब एकजुटता बनाए रखने की चुनौती बढ़ गई है। राहुल गांधी का बयान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि TMC की हार पर खुश होना छोटी राजनीति है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ किसी एक पार्टी का मामला नहीं है, बल्कि पूरे देश की राजनीति से जुड़ा विषय है। राहुल गांधी के इस बयान को विपक्षी एकता बचाने की कोशिश माना जा रहा है। Mamata Banerjee Seat Result : बंगाल चुनाव 2026 में ममता बनर्जी को बड़ा झटका! भवानीपुर से शुभेंदु अधिकारी ने हराया, 17 मंत्री भी हारे ममता बनर्जी आज करेंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। उन्होंने चुनाव परिणाम आने के बाद निर्वाचन आयोग और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ममता ने कहा कि 100 से ज्यादा सीटों पर गड़बड़ी हुई है और उनके एजेंटों को बूथ में प्रवेश नहीं दिया गया। अब सभी की नजर उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी है। पुडुचेरी में NDA सरकार की तैयारी पुडुचेरी में NDA सरकार बनाने की तैयारी में जुट गया है। AINRC को 12 सीटें, बीजेपी को 4 और AIADMK को 1 सीट मिली है। सरकार गठन को लेकर केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया समेत कई नेताओं की बैठक चल रही है। जल्द ही यहां भी नई सरकार का गठन हो सकता है। BJP Bengal CM Face : पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक जीत, अब कौन बनेगा मुख्यमंत्री? रेस में ये बड़े नाम शामिल बीजेपी का बढ़ा राष्ट्रीय प्रभाव इन नतीजों के बाद देश की लगभग 78 प्रतिशत आबादी और 72 प्रतिशत भूभाग पर भाजपा+ गठबंधन का शासन माना जा रहा है। इससे बीजेपी का राजनीतिक प्रभाव और मजबूत हुआ है। आने वाले समय में राष्ट्रीय राजनीति में इसका बड़ा असर देखने को मिल सकता है।

Iran Missile Attack : होर्मुज में बढ़ा तनाव! क्या टूट गया अमेरिका-ईरान सीजफायर? UAE पर हमले से मची हलचल

Iran Missile Attack

Iran Missile Attack : तेहरान। पश्चिम एशिया में हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। ईरान और अमेरिका के बीच संघर्ष विराम अब कमजोर होता दिख रहा है। होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में फायरिंग की खबरों ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने भी यह साफ नहीं किया कि सीजफायर अभी जारी है या नहीं। इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है। होर्मुज में टकराव, सीजफायर पर सवाल होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्गों में से एक है। यहां दोनों देशों के बीच टकराव की खबरें सामने आई हैं। अमेरिका ने दावा किया कि उसने ईरान की कुछ नौकाओं को नष्ट किया। वहीं ईरान की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की आशंका जताई जा रही है। इससे सीजफायर पर सवाल खड़े हो गए हैं। TMC Defeat Reasons : बंगाल चुनाव 2026 में ममता बनर्जी की हार के 5 बड़े कारण, कैसे बदला पूरा सियासी समीकरण यूएई पर हमला, मिसाइल और ड्रोन रोके गए संयुक्त अरब अमीरात ने दावा किया कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने 19 मिसाइल और ड्रोन को हवा में ही नष्ट कर दिया। फुजैरा के तेल बंदरगाह पर ड्रोन हमले के बाद आग लगने की खबर आई। इस घटना में तीन भारतीय नागरिक घायल हो गए। राहत और बचाव कार्य जारी है। ट्रंप की चेतावनी और बढ़ता खतरा डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिकी जहाजों को निशाना बनाया गया, तो ईरान को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। हालांकि अमेरिका ने अपने युद्धपोत पर हमले के दावों को खारिज किया है। इसके बावजूद दोनों देशों के बीच तनाव कम होने के संकेत नहीं मिल रहे हैं। Mamata Banerjee Seat Result : बंगाल चुनाव 2026 में ममता बनर्जी को बड़ा झटका! भवानीपुर से शुभेंदु अधिकारी ने हराया, 17 मंत्री भी हारे वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर इस संघर्ष का असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। तेल की कीमतों में तेजी आई है और शेयर बाजार में गिरावट देखी गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होता है, तो ईंधन की कीमतें और बढ़ सकती हैं। इसका असर आम लोगों पर भी पड़ेगा। ईरान का बयान और कूटनीति की अपील अब्बास अरागची ने कहा कि इस संकट का समाधान सैन्य तरीके से संभव नहीं है। उन्होंने बातचीत और कूटनीति पर जोर दिया। बताया जा रहा है कि कुछ देशों की मध्यस्थता से बातचीत जारी है। हालांकि अभी तक कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया है। BJP Bengal CM Face : पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक जीत, अब कौन बनेगा मुख्यमंत्री? रेस में ये बड़े नाम शामिल भारत की प्रतिक्रिया और चिंता भारत ने यूएई में हुए हमले पर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने इसे अस्वीकार्य बताया और शांतिपूर्ण समाधान की अपील की। हमले में भारतीय नागरिकों के घायल होने से भारत की चिंता और बढ़ गई है। सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

TMC Defeat Reasons : बंगाल चुनाव 2026 में ममता बनर्जी की हार के 5 बड़े कारण, कैसे बदला पूरा सियासी समीकरण

TMC Defeat Reasons

TMC Defeat Reasons : कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार राज्य में सरकार बनाने का रास्ता साफ कर लिया है। बीजेपी ने 206 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि तृणमूल कांग्रेस 80 सीटों तक सिमट गई। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी अपनी भवानीपुर सीट से शुभेंदु अधिकारी से 15 हजार से ज्यादा वोटों से हार गईं। यह नतीजा बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। 15 साल तक सत्ता में रहने वाली टीएमसी की हार के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। 1. महिला सुरक्षा बना बड़ा मुद्दा इस चुनाव में महिला सुरक्षा का मुद्दा बहुत असरदार रहा। पहले महिलाओं का बड़ा वर्ग ममता बनर्जी के साथ माना जाता था। लक्ष्मी भंडार, कन्याश्री और सबुज साथी जैसी योजनाओं ने महिलाओं में टीएमसी की मजबूत पकड़ बनाई थी। लेकिन इस बार कई महिलाओं ने सुरक्षा को लेकर नाराजगी दिखाई। आरजी कर मामले जैसे मुद्दों ने सरकार की छवि को नुकसान पहुंचाया। कई महिला मतदाताओं ने कहा कि वे अब खुद को पहले जैसा सुरक्षित महसूस नहीं करतीं। इसका सीधा असर वोटिंग पैटर्न पर पड़ा और महिला वोट बैंक में सेंध लगी। Mamata Banerjee Seat Result : बंगाल चुनाव 2026 में ममता बनर्जी को बड़ा झटका! भवानीपुर से शुभेंदु अधिकारी ने हराया, 17 मंत्री भी हारे 2. एसआईआर और वोटर लिस्ट विवाद मतदाता सूची के पुनरीक्षण यानी एसआईआर प्रक्रिया ने भी चुनाव को प्रभावित किया। इस दौरान लाखों नाम हटाए गए। विपक्ष का दावा था कि इससे टीएमसी को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। बीजेपी लगातार कहती रही कि फर्जी और मृत मतदाताओं के नाम हटने से निष्पक्ष चुनाव हुआ। वहीं टीएमसी ने इसे साजिश बताया। लेकिन नतीजों से साफ है कि वोटर लिस्ट विवाद ने चुनावी गणित बदल दिया। 3. भ्रष्टाचार और प्रशासनिक नाराजगी टीएमसी सरकार पर लंबे समय से भ्रष्टाचार, कट-मनी, सिंडिकेट संस्कृति और प्रशासनिक लापरवाही के आरोप लगते रहे। भर्ती घोटाले और स्थानीय स्तर पर भ्रष्टाचार के मुद्दे जनता के बीच चर्चा में रहे। पहले ममता बनर्जी इन आरोपों से बाहर निकल जाती थीं, लेकिन इस बार जनता ने कामकाज पर सवाल उठाए। शहरों से लेकर गांवों तक लोगों में बदलाव की भावना दिखाई दी। इसका फायदा बीजेपी को मिला। BJP Bengal CM Face : पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक जीत, अब कौन बनेगा मुख्यमंत्री? रेस में ये बड़े नाम शामिल 4. हिंदू वोटों का ध्रुवीकरण इस चुनाव में हिंदू वोटों का बड़ा ध्रुवीकरण देखने को मिला। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पहले मुस्लिम वोट बैंक टीएमसी के साथ मजबूती से रहता था, लेकिन इस बार हिंदू मतदाता बड़ी संख्या में बीजेपी की ओर गए। ग्रामीण इलाकों, सीमावर्ती जिलों और शहरी सीटों पर इसका असर साफ दिखा। बीजेपी ने सांस्कृतिक पहचान और सुरक्षा जैसे मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाया। इससे पार्टी को मजबूत बढ़त मिली। 5. केंद्रीय बलों की बड़ी तैनाती चुनाव के दौरान रिकॉर्ड संख्या में केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात किए गए। इससे मतदान कई इलाकों में शांतिपूर्ण रहा। विपक्ष का आरोप था कि पहले सत्ताधारी दल को स्थानीय स्तर पर फायदा मिलता था, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। कई मतदाताओं ने बिना दबाव वोट डाला। यही वजह रही कि चुनाव परिणाम पुराने पैटर्न से अलग नजर आए। सुरक्षा व्यवस्था ने भी बीजेपी को अप्रत्यक्ष लाभ पहुंचाया। Thalapathy Vijay : तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव! ‘थलापति’ विजय ने तोड़ा 60 साल पुराना समीकरण बंगाल की राजनीति में नया दौर ममता बनर्जी की हार सिर्फ एक सीट की हार नहीं मानी जा रही है। यह बंगाल की राजनीति में नए दौर की शुरुआत है। बीजेपी अब राज्य में अपनी पहली सरकार बनाने जा रही है। वहीं टीएमसी के सामने संगठन को फिर से खड़ा करने की चुनौती होगी।