Aayudh

Categories

Swearing-in Ceremony : बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, तमिलनाडु CM स्टालिन ने दिया इस्तीफा

Swearing-in Ceremony

Swearing-in Ceremony : कोलकाता। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों ने देश की राजनीति की तस्वीर बदल दी है। सबसे बड़ी खबर पश्चिम बंगाल से आई, जहां पहली बार भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने जा रही है। बंगाल की राजनीति में यह परिणाम ऐतिहासिक माना जा रहा है, क्योंकि लंबे समय से यहां क्षेत्रीय दलों का दबदबा रहा है। अब बीजेपी ने राज्य में नई राजनीतिक जमीन तैयार कर ली है।

बंगाल में 9 मई को हो सकता है शपथग्रहण

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य के अनुसार नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को हो सकता है। खास बात यह है कि इसी दिन रवींद्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती भी है। बंगाली संस्कृति और गौरव को ध्यान में रखते हुए इस तारीख को खास माना जा रहा है। हालांकि मुख्यमंत्री कौन बनेगा और समारोह में कौन-कौन शामिल होगा, इसका आधिकारिक ऐलान अभी नहीं किया गया है। पार्टी नेतृत्व अंतिम फैसले पर मंथन कर रहा है।

TMC Defeat Reasons : बंगाल चुनाव 2026 में ममता बनर्जी की हार के 5 बड़े कारण, कैसे बदला पूरा सियासी समीकरण

तमिलनाडु में हार के बाद स्टालिन का इस्तीफा

तमिलनाडु में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने चुनाव परिणाम आने के बाद अपना इस्तीफा भेज दिया है। सूत्रों के मुताबिक इस्तीफा राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के कार्यालय भेजा गया। चुनाव में 59 सीटें जीतने के बाद स्टालिन ने कहा कि DMK अब एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएगी और जनता की आवाज उठाएगी।

विपक्षी गठबंधन को बड़ा झटका

इन नतीजों ने भाजपा विरोधी राजनीति को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। ममता बनर्जी और एमके स्टालिन दोनों को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी के खिलाफ मजबूत चेहरों के रूप में देखा जाता था। बंगाल और तमिलनाडु मिलाकर लोकसभा की 81 सीटें आती हैं। ऐसे में इन राज्यों के परिणामों का असर 2029 के लोकसभा चुनावों तक दिखाई दे सकता है। विपक्ष के सामने अब एकजुटता बनाए रखने की चुनौती बढ़ गई है।

राहुल गांधी का बयान

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि TMC की हार पर खुश होना छोटी राजनीति है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ किसी एक पार्टी का मामला नहीं है, बल्कि पूरे देश की राजनीति से जुड़ा विषय है। राहुल गांधी के इस बयान को विपक्षी एकता बचाने की कोशिश माना जा रहा है।

Mamata Banerjee Seat Result : बंगाल चुनाव 2026 में ममता बनर्जी को बड़ा झटका! भवानीपुर से शुभेंदु अधिकारी ने हराया, 17 मंत्री भी हारे

ममता बनर्जी आज करेंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। उन्होंने चुनाव परिणाम आने के बाद निर्वाचन आयोग और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ममता ने कहा कि 100 से ज्यादा सीटों पर गड़बड़ी हुई है और उनके एजेंटों को बूथ में प्रवेश नहीं दिया गया। अब सभी की नजर उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी है।

पुडुचेरी में NDA सरकार की तैयारी

पुडुचेरी में NDA सरकार बनाने की तैयारी में जुट गया है। AINRC को 12 सीटें, बीजेपी को 4 और AIADMK को 1 सीट मिली है। सरकार गठन को लेकर केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया समेत कई नेताओं की बैठक चल रही है। जल्द ही यहां भी नई सरकार का गठन हो सकता है।

BJP Bengal CM Face : पश्चिम बंगाल में BJP की ऐतिहासिक जीत, अब कौन बनेगा मुख्यमंत्री? रेस में ये बड़े नाम शामिल

बीजेपी का बढ़ा राष्ट्रीय प्रभाव

इन नतीजों के बाद देश की लगभग 78 प्रतिशत आबादी और 72 प्रतिशत भूभाग पर भाजपा+ गठबंधन का शासन माना जा रहा है। इससे बीजेपी का राजनीतिक प्रभाव और मजबूत हुआ है। आने वाले समय में राष्ट्रीय राजनीति में इसका बड़ा असर देखने को मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *