Mohan Yadav on Bengal Elections : भोपाल। पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों के चुनाव परिणामों पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि अंग-बंग-कलिंग सब तरफ भाजपा का झंडा लहराया है और यह जीत कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है। ग्वालियर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने जनता को बधाई देते हुए कहा कि यह राष्ट्रवादी सोच की जीत है। उन्होंने यह भी कहा कि चुनावी नतीजों ने यह साबित कर दिया है कि जनता अब विकास और मजबूत नेतृत्व के साथ खड़ी है।
Bengal Election BJP Strategy : बीजेपी का सबसे बड़ा दांव, संघ-ABVP के सहारे TMC के किले में सेंध!
बंगाल की राजनीति पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पश्चिम बंगाल की मौजूदा स्थिति पर टिप्पणी करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य पहले विकास के मामले में अग्रणी हुआ करता था, लेकिन कांग्रेस, वामपंथ और TMC के शासन में पिछड़ गया। उन्होंने तीखे शब्दों में कहा कि ममता जब निर्ममता करती हैं, तो उसकी कीमत चुकानी पड़ती है। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में बहस तेज हो गई है।
Thalapathy Vijay : तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव! ‘थलापति’ विजय ने तोड़ा 60 साल पुराना समीकरण
मोदी-शाह के नेतृत्व को बताया अहम
CM ने BJP की जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी नेतृत्व को दिया। उन्होंने कहा कि मजबूत नेतृत्व, स्पष्ट रणनीति और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की मेहनत ने यह संभव बनाया है। उनके मुताबिक, यह जीत संगठन की एकजुटता और जनता के विश्वास का प्रतीक है, जिसने पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।
जनता के धैर्य और फैसले की सराहना
मोहन यादव ने कहा कि तमाम चुनौतियों, हिंसा और कठिन परिस्थितियों के बावजूद बंगाल की जनता ने लोकतंत्र में विश्वास बनाए रखा। उन्होंने मतदाताओं के धैर्य की सराहना करते हुए कहा कि जनता ने अपने फैसले से बदलाव का स्पष्ट संदेश दिया है। उन्होंने भरोसा जताया कि यह जनादेश राज्य की राजनीति में नई दिशा और स्थिरता लेकर आएगा।