Aayudh

M. K. Stalin Election Result 2026 : CM एमके स्टालिन हारे, विजय की पार्टी TVK ने दी शिकस्त

M. K. Stalin Election Result 2026

M. K. Stalin Election Result 2026 : तमिलनाडु की राजनीति में आज सबसे बड़ा उलटफेर M. K. Stalin की पारंपरिक मजबूत सीट कोलाथुर (Kolathur) से सामने आया है। शुरुआती रुझानों और उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन (M. K. Stalin) को TVK उम्मीदवार वी. एस. बाबू (V. S. Babu) ने करीब 8 हजार वोटों से हराया है। अगर अंतिम नतीजों में यह बरकरार रहता है, तो यह तमिलनाडु की राजनीति का ऐतिहासिक मोड़ माना जाएगा। क्यों खास है कोलाथुर सीट? कोलाथुर (Kolathur) सिर्फ एक विधानसभा सीट नहीं, बल्कि सत्ता का प्रतीक रही है। यही सीट एम.के. स्टालिन को 2011, 2016 और 2021 में विधानसभा भेज चुकी है। मुख्यमंत्री की सीट होने के कारण यहां का चुनाव हमेशा सरकार के प्रदर्शन पर जनमत संग्रह माना जाता रहा है। Bengal Election Results 2026 Live : नंदीग्राम से BJP उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी जीते TVK की बड़ी एंट्री TVK और उसके संस्थापक विजय के लिए यह जीत बेहद अहम मानी जा रही है। अगर मुख्यमंत्री अपनी सीट हारते हैं, तो इसका संदेश पूरे राज्य में जाएगा कि नई राजनीतिक ताकत ने द्रविड़ राजनीति के गढ़ में सेंध लगा दी है। क्यों नाराज था वोटर? कोलाथुर जैसे तेजी से बढ़ते शहरी इलाके में जनता लंबे समय से कई समस्याओं से परेशान थी: बारिश में जलभराव ट्रैफिक जाम और संकरी सड़कें पानी की किल्लत सीवेज और ड्रेनेज संकट पार्क और सार्वजनिक जगहों की कमी Bengal Election Results 2026 Live : बंगाल में BJP की ऐतिहासिक जीत, खिल गया कमल … चुनाव रिजल्ट पर बोले पीएम मोदी स्थानीय मतदाता जातीय समीकरणों से ज्यादा कामकाज और शहरी सुविधाओं पर वोट करता दिखा। DMK के लिए बड़ा झटका DMK के लिए यह सिर्फ एक सीट की हार नहीं होगी, बल्कि नेतृत्व की प्रतिष्ठा पर सीधा असर माना जाएगा। मुख्यमंत्री की अपनी सीट पर हार विपक्ष को बड़ा नैरेटिव दे सकती है। आगे क्या? अगर अंतिम परिणाम यही रहता है, तो तमिलनाडु में दो-दलीय राजनीति के बीच TVK तीसरी ताकत के रूप में उभर सकती है। और यह चुनाव आने वाले वर्षों की राजनीति बदल सकता है।

Bengal Election Results 2026 : श्यामा प्रसाद मुखर्जी की धरती पर खिला कमल! 75 साल बाद BJP की ऐतिहासिक जीत

Bengal Election Results 2026

Bengal Election Results 2026 : कोलकता। पश्चिम बंगाल की राजनीति ने इस बार नया इतिहास रच दिया है। हुगली के किनारों से लेकर दार्जिलिंग की पहाड़ियों तक चुनावी नतीजों ने साफ संकेत दिया है कि राज्य की सियासत में बड़ा बदलाव आ चुका है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने की स्थिति में नजर आ रही है। यह जीत सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि दशकों से चल रही राजनीतिक धारा के बदलने का संकेत मानी जा रही है। बीजेपी को बहुमत, TMC सत्ता से बाहर चुनावी रुझानों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी (BJP) 190 से ज्यादा सीटों पर बढ़त या जीत की स्थिति में दिख रही है, जबकि तृणमूल कांग्रेस (TMC) 100 से कम सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। ऐसे में पश्चिम बंगाल में 15 साल पुरानी ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) सरकार की विदाई तय मानी जा रही है। यह नतीजा इसलिए भी खास है क्योंकि बंगाल लंबे समय तक लेफ्ट और बाद में तृणमूल कांग्रेस का मजबूत गढ़ रहा है। बीजेपी यहां पहले सीमित राजनीतिक ताकत मानी जाती थी, लेकिन इस चुनाव ने तस्वीर पूरी तरह बदल दी। Thalapathy Vijay : तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव! ‘थलापति’ विजय ने तोड़ा 60 साल पुराना समीकरण श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मभूमि पर पहली बार कमल बीजेपी के लिए यह जीत भावनात्मक और वैचारिक दोनों स्तर पर बेहद अहम मानी जा रही है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी (Syama Prasad Mukherjee) का जन्म कोलकाता में हुआ था। उन्होंने 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना की थी, जिसे बीजेपी का वैचारिक पूर्वज माना जाता है। करीब 75 साल बाद उनकी जन्मभूमि पर बीजेपी का सत्ता में आना पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए ऐतिहासिक पल माना जा रहा है। पार्टी इसे अपने वैचारिक संघर्ष की बड़ी जीत के रूप में देख रही है। Bengal Elections Result : BJP की जीत पर CM यादव, बोले- अंग-बंग-कलिंग में लहराया BJP का झंडा 370 से बंगाल तक वैचारिक सफर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने “एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे” का नारा दिया था। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद बीजेपी अब बंगाल विजय को उस वैचारिक यात्रा का अगला पड़ाव मान रही है। PM नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और अमित शाह (Amit Shah) ने चुनाव प्रचार के दौरान बार-बार मुखर्जी के सपनों और बंगाल के गौरव का जिक्र किया। इसका असर शहरी और ग्रामीण दोनों वोटरों पर देखने को मिला। Bengal Election BJP Strategy : बीजेपी का सबसे बड़ा दांव, संघ-ABVP के सहारे TMC के किले में सेंध! बीजेपी की रणनीति ने बदली तस्वीर इस चुनाव में बीजेपी ने बूथ स्तर तक मजबूत संगठन खड़ा किया। केंद्रीय नेताओं की लगातार रैलियां, कार्यकर्ताओं का प्रवास, महिला वोटरों और सीमावर्ती इलाकों पर खास फोकस, और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का नैरेटिव पार्टी के लिए फायदेमंद साबित हुआ। पार्टी ने यह संदेश देने की कोशिश की कि बीजेपी कोई बाहरी ताकत नहीं, बल्कि बंगाल की मिट्टी से जुड़ी पार्टी है। यही रणनीति वोटरों को प्रभावित करती दिखी। Bengal Election Results 2026 Live : बंगाल में टीएमसी 8 सीट जीती बंगाल की राजनीति में नए दौर की शुरुआत अगर अंतिम नतीजे इसी दिशा में रहे तो पहली बार बंगाल विधानसभा में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बीजेपी का नेता बैठेगा। यह राज्य की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत मानी जाएगी। यह जीत सिर्फ सीटों की संख्या नहीं, बल्कि उस राज्य में सत्ता हासिल करना है जहां से बीजेपी की वैचारिक जड़ें निकली थीं। इसलिए बंगाल की यह जीत पार्टी के लिए सबसे बड़ी राजनीतिक उपलब्धियों में गिनी जा रही है।

Bengal Elections Result : BJP की जीत पर CM यादव, बोले- अंग-बंग-कलिंग में लहराया BJP का झंडा

CM

Mohan Yadav on Bengal Elections : भोपाल। पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों के चुनाव परिणामों पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि अंग-बंग-कलिंग सब तरफ भाजपा का झंडा लहराया है और यह जीत कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है। ग्वालियर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने जनता को बधाई देते हुए कहा कि यह राष्ट्रवादी सोच की जीत है। उन्होंने यह भी कहा कि चुनावी नतीजों ने यह साबित कर दिया है कि जनता अब विकास और मजबूत नेतृत्व के साथ खड़ी है। Bengal Election BJP Strategy : बीजेपी का सबसे बड़ा दांव, संघ-ABVP के सहारे TMC के किले में सेंध! बंगाल की राजनीति पर साधा निशाना मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पश्चिम बंगाल की मौजूदा स्थिति पर टिप्पणी करते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य पहले विकास के मामले में अग्रणी हुआ करता था, लेकिन कांग्रेस, वामपंथ और TMC के शासन में पिछड़ गया। उन्होंने तीखे शब्दों में कहा कि ममता जब निर्ममता करती हैं, तो उसकी कीमत चुकानी पड़ती है। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में बहस तेज हो गई है। Thalapathy Vijay : तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव! ‘थलापति’ विजय ने तोड़ा 60 साल पुराना समीकरण मोदी-शाह के नेतृत्व को बताया अहम CM ने BJP की जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी नेतृत्व को दिया। उन्होंने कहा कि मजबूत नेतृत्व, स्पष्ट रणनीति और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की मेहनत ने यह संभव बनाया है। उनके मुताबिक, यह जीत संगठन की एकजुटता और जनता के विश्वास का प्रतीक है, जिसने पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। जनता के धैर्य और फैसले की सराहना मोहन यादव ने कहा कि तमाम चुनौतियों, हिंसा और कठिन परिस्थितियों के बावजूद बंगाल की जनता ने लोकतंत्र में विश्वास बनाए रखा। उन्होंने मतदाताओं के धैर्य की सराहना करते हुए कहा कि जनता ने अपने फैसले से बदलाव का स्पष्ट संदेश दिया है। उन्होंने भरोसा जताया कि यह जनादेश राज्य की राजनीति में नई दिशा और स्थिरता लेकर आएगा।

Thalapathy Vijay : तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव! ‘थलापति’ विजय ने तोड़ा 60 साल पुराना समीकरण

Thalapathy Vijay

Thalapathy Vijay : साल 1991 में आई इधायम की कुछ पंक्तियां उस दौर की उदासी और ठहराव को बयां करती थीं और तमिलनाडु की राजनीति भी कुछ ऐसी ही लगती थी। हर तरफ गर्मी, ठहराव और बदलाव की कमी। यही तस्वीर कई सालों तक राज्य की राजनीति में भी नजर आती रही, जहां विकल्प बेहद सीमित थे और जनता एक तरह के राजनीतिक चक्र में फंसी हुई थी। दो दलों के बीच सिमटी राजनीति तमिलनाडु की राजनीति लंबे समय तक सिर्फ दो दलों AIADMK और DMK के इर्द-गिर्द घूमती रही। एक तरफ जे. जयललिता (J. Jayalalithaa) का करिश्माई नेतृत्व, तो दूसरी ओर एम. करुणानिधि (M. Karunanidhi) की वैचारिक पकड़। करीब 60 साल तक इन दोनों दलों ने बारी-बारी से सत्ता संभाली और राज्य की राजनीति को लगभग दो हिस्सों में बांट दिया। इस दौरान तमिल पहचान, भाषा और संस्कृति जैसे मुद्दे राजनीति के केंद्र में रहे, जबकि बुनियादी समस्याएं अक्सर पीछे छूटती रहीं। व्यक्तित्व आधारित राजनीति इतनी मजबूत हो गई कि आम जनता के मुद्दे गौण होते चले गए। Bengal Results Explainer : बीजेपी का सबसे बड़ा दांव, संघ-ABVP के सहारे TMC के किले में सेंध! बदलाव की जरूरत क्यों महसूस हुई? समय के साथ लोगों के भीतर एक सवाल उठने लगा- क्या कोई तीसरा विकल्प नहीं है? बिजली कटौती, खराब इंफ्रास्ट्रक्चर और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे आम लोगों की जिंदगी को प्रभावित कर रहे थे, लेकिन राजनीति में इन पर उतना फोकस नहीं दिखता था। चेन्नई जैसे बड़े शहरों में भी हालात अलग नहीं थे। जनता के सामने एक ही विकल्प था, इन दो दलों में से किसी एक को चुनना। यही कारण था कि बदलाव की मांग धीरे-धीरे मजबूत होती गई, लेकिन कोई ठोस विकल्प सामने नहीं आ रहा था। फिल्मी दुनिया से राजनीति तक का सफर दक्षिण भारत की राजनीति में फिल्मी सितारों का प्रभाव हमेशा से रहा है। एम. जी. रामचन्द्रन, एन. टी. रामा राव और जयललिता जैसे नाम इसका उदाहरण हैं। ऐसे में जब Vijay ने राजनीति में कदम रखा, तो इसे एक बड़े बदलाव की शुरुआत माना गया। हालांकि कमल हासन (Kamal Haasan) जैसे दिग्गज पहले भी कोशिश कर चुके थे, लेकिन उन्हें अपेक्षित सफलता नहीं मिली। इसलिए विजय की एंट्री को लेकर भी शुरुआत में संदेह था। Bengal Election Results 2026 Live : बंगाल में बीजेपी ने जीती 4 सीट, आसनसोल सीट से अग्निमित्र पॉल विजयी विजय की ऐतिहासिक जीत इस चुनाव में लगभग सभी एग्जिट पोल विजय की पार्टी को मामूली सीटें दे रहे थे, लेकिन नतीजे बिल्कुल उलट निकले। चेन्नई से लेकर मदुरै और कोंगू नाडु तक विजय ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और पहली ही बार में खुद को एक बड़े राजनीतिक खिलाड़ी के रूप में स्थापित कर लिया। उनकी यह जीत इसलिए खास है क्योंकि इसने तमिलनाडु की दशकों पुरानी दो-पार्टी व्यवस्था को चुनौती दी है। अब राजनीति सिर्फ AIADMK और DMK तक सीमित नहीं रही। नए युग की शुरुआत विजय की पार्टी का ‘सीटी’ प्रतीक भी एक नए संदेश के साथ सामने आया है, बदलाव का संकेत। जिस तरह चेन्नई सुपर किंग्स का ‘व्हिसल पोडु’ (Whistle Podu) नारा मशहूर है, उसी तरह अब राजनीति में भी नई ऊर्जा देखने को मिल रही है। Bengal Election Results 2026 Live : बंगाल की जनता ने सोनार बांग्ला को बचा लिया – सांसद मनोज तिवारी यह जीत सिर्फ एक चुनावी जीत नहीं है, बल्कि तमिलनाडु की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत है। अब देखना होगा कि यह बदलाव कितनी दूर तक जाता है और क्या यह वास्तव में राज्य की राजनीति को नई दिशा दे पाता है।

Bengal Election BJP Strategy : बीजेपी का सबसे बड़ा दांव, संघ-ABVP के सहारे TMC के किले में सेंध!

Bengal Election BJP Strategy

Bengal Election BJP Strategy : कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इस बार सिर्फ बड़े नेताओं की रैलियों पर भरोसा नहीं किया, बल्कि जमीनी स्तर पर बेहद आक्रामक और संगठित रणनीति अपनाई। पार्टी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के नेटवर्क का इस्तेमाल करते हुए तृणमूल कांग्रेस (TMC) के मजबूत वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश की। बीजेपी की पूरी रणनीति माइक्रो-मैनेजमेंट और बूथ स्तर की तैयारी पर केंद्रित रही। संघ और ABVP को मैदान में उतारा बीजेपी ने अपने वैचारिक संगठनों को सीधे चुनावी मैदान में सक्रिय किया। संघ के स्वयंसेवकों ने गांव-गांव छोटी बैठकें कर लोगों से संपर्क साधा। इन बैठकों में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, सुरक्षा और स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। वहीं ABVP ने पहली बार वोट डालने वाले युवाओं को निशाना बनाया। कॉलेज कैंपस और मोहल्लों में जाकर बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और रोजगार जैसे मुद्दों पर युवाओं से संवाद किया गया। Bengal Election Results 2026 Live : बंगाल TMC के खाते में एक सीट, 4 पर बीजेपी बूथ विजय प्लान पर फोकस बीजेपी ने “मेरा बूथ, सबसे मजबूत” रणनीति के तहत हर मतदान केंद्र पर 20 से 30 कार्यकर्ताओं की टीम बनाई। इनका काम मतदाताओं से लगातार संपर्क रखना, मतदान के दिन उन्हें बूथ तक पहुंचाना और स्थानीय मुद्दों की रिपोर्ट ऊपर तक भेजना था। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य हिंदी भाषी राज्यों से अनुभवी कार्यकर्ताओं को बंगाल भेजा गया, जिन्होंने जिलों में डेरा डालकर संगठन को मजबूत किया। मतुआ और राजबंशी वोटरों पर नजर बीजेपी ने अनुसूचित जाति और सीमावर्ती इलाकों के वोटरों पर खास फोकस किया। मतुआ समाज और राजबंशी समुदाय को साधने के लिए नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को बड़ा मुद्दा बनाया गया। पार्टी ने संकेत दिया कि सत्ता में आने पर इन समुदायों की मांगों को प्राथमिकता दी जाएगी। यही वजह है कि सीमावर्ती जिलों में बीजेपी ने सबसे ज्यादा ताकत झोंकी। Bengal Election Results 2026 Live : ममता का कुशासन हार गया – उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य महिला वोटरों के लिए अलग रणनीति बीजेपी ने संदेशखाली जैसे मुद्दों को महिला सुरक्षा से जोड़ते हुए प्रचार किया। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को घर-घर भेजा गया। महिलाओं को यह संदेश देने की कोशिश हुई कि राज्य में कानून व्यवस्था कमजोर है और बदलाव जरूरी है। बीजेपी की नजर TMC के साइलेंट महिला वोट बैंक पर रही। सोशल मीडिया से नैरेटिव वॉर चुनाव में डिजिटल प्रचार भी बीजेपी की बड़ी ताकत बना। हजारों व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक पेज और लोकल डिजिटल टीमों के जरिए भ्रष्टाचार, कटमनी और हिंसा से जुड़े मुद्दे उठाए गए। साथ ही विवेकानंद, रवींद्रनाथ टैगोर और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे बंगाल के महान चेहरों को प्रचार में शामिल कर खुद को बंगाल की संस्कृति से जोड़ने की कोशिश की गई। Bengal Election Results 2026 Live : आसनसोल मतगणना केंद्र के पास झड़प, वाहनों में तोड़फोड़ केंद्रीय मंत्रियों की क्लस्टर तैनाती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की रैलियों के अलावा बीजेपी ने दर्जनों केंद्रीय मंत्रियों को छोटे शहरों और जिलों में भेजा। ये नेता कई दिनों तक स्थानीय स्तर पर रहे, कार्यकर्ताओं से मिले और संगठन को मजबूती दी। कुल मिलाकर क्या है बीजेपी का गेमप्लान? इस बार बीजेपी की रणनीति ऊपर से नीचे नहीं, बल्कि नीचे से ऊपर रही। जहां TMC सरकारी योजनाओं और सत्ता के दम पर चुनाव लड़ रही है, वहीं बीजेपी ने बूथ स्तर पर डर खत्म करने, बदलाव का माहौल बनाने और संगठनात्मक ताकत दिखाने की कोशिश की। यही वजह है कि बंगाल चुनाव 2026 देश के सबसे दिलचस्प मुकाबलों में गिना जा रहा है।