Aayudh

Categories

Budhaditya Yoga Impact : 30 को बुध ग्रह का मेष में प्रवेश, बुधादित्य योग से व्यापार-रोजगार में मिलेंगे मौके

Budhaditya Yoga 2026

Budhaditya Yoga Impact : वैशाख माह के अंतिम चरण में 30 अप्रैल सुबह 6:55 बजे बुध ग्रह मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। यहां पहले से सूर्य की उपस्थिति के कारण बुधादित्य योग का निर्माण होगा। यह योग 14 मई तक प्रभावी रहेगा। इसके बाद बुध वृषभ राशि में जाएंगे और 15 मई को सूर्य भी वहीं पहुंचेंगे, जिससे इस योग का दूसरा चरण 29 मई तक जारी रहेगा। इस तरह करीब एक महीने तक यह शुभ योग सक्रिय रहेगा।

करियर और व्यापार में आएगी तेजी

ज्योतिष के अनुसार बुध को बुद्धि, संवाद, निर्णय क्षमता और व्यापार का कारक माना जाता है। ऐसे में इस अवधि के दौरान नौकरी, व्यापार, पढ़ाई और आर्थिक गतिविधियों में तेजी देखने को मिल सकती है। लोगों की निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होगी और नई योजनाओं पर तेजी से काम हो सकेगा। हालांकि इस दौरान जल्दबाजी में फैसले लेने से बचने की सलाह भी दी जा रही है।

Mangal Gochar 2026 Effect : मंगल के गोचर इन 4 राशि वाले होंगे मालामाल, करियर में तरक्की के कई रास्ते

11 मई को बनेगा रुचक योग

इसी अवधि में 11 मई को मंगल मीन से मेष राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे रुचक योग का निर्माण होगा। यह योग साहस, ऊर्जा और कार्यक्षमता बढ़ाने वाला माना जाता है। इसके प्रभाव से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं और प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। हालांकि गुस्से और उतावलेपन पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।

शुक्र का गोचर देगा रिश्तों में मजबूती

14 मई को शुक्र मिथुन राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिष में शुक्र को सुख-सुविधा, प्रेम और दांपत्य जीवन का कारक माना जाता है। इस दौरान पारिवारिक जीवन में सकारात्मकता बढ़ेगी और रिश्तों में मधुरता आने की संभावना है।

Vastu Tips : सुख-समृद्धि और ग्रोथ के लिए अपनाएं ये आसान वास्तु उपाय, दूर होगी घर की नकारात्मकता

धार्मिक दृष्टि से भी खास समय

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस वर्ष अधिक मास के कारण वैशाख और ज्येष्ठ माह का विशेष महत्व है। इस दौरान स्नान, दान और पूजा-पाठ का फल कई गुना अधिक मिलने की मान्यता है। ग्रहों के ये विशेष योग इस समय को और भी प्रभावशाली बना रहे हैं।

राशियों पर संभावित प्रभाव

इस ग्रह स्थिति का असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलेगा।

Financial Growth Vastu Tips : आर्थिक तंगी से हैं परेशान, इन वास्तु टिप्स से घर में होगी धनवर्षा

  • मेष राशि वालों को जल्दबाजी से बचना होगा, जबकि वृषभ राशि वालों के खर्च बढ़ सकते हैं।
  • मिथुन राशि के जातकों को नए संपर्क और आय के अवसर मिलेंगे, वहीं कर्क राशि के अधूरे काम पूरे हो सकते हैं।
  • सिंह राशि के लिए करियर में प्रगति के संकेत हैं और कन्या राशि के जातकों को योजनाओं में सफलता मिल सकती है।
  • तुला राशि के लिए आर्थिक लाभ और पदोन्नति के योग बन रहे हैं, जबकि वृश्चिक राशि को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
  • धनु राशि के सम्मान में वृद्धि होगी, मकर राशि को घर और काम में संतुलन मिलेगा।
  • कुंभ राशि के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और यात्रा के योग बन सकते हैं, जबकि मीन राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होने की
  • संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *