Aayudh

Categories

School Closed : तेज गर्मी के कारण स्कूलों की छुट्टी, 30 अप्रैल तक बंद रहेंगे 8वीं तक के स्कूल

School Closed

School Closed : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बढ़ती गर्मी और तेज तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 30 अप्रैल 2026 तक नर्सरी से लेकर कक्षा 8वीं तक के छात्रों के लिए छुट्टी रहेगी। यह आदेश जिले के सभी सरकारी, निजी, अनुदान प्राप्त, CBSE और ICSE स्कूलों पर लागू होगा।

Delhi News : स्विस फ्लाइट का इंजन फेल होने से लगी आग , 6 घायल, 4 नवजात समेत 232 लोग थे सवार

शिक्षकों को स्कूल आना होगा अनिवार्य

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि छात्रों को भले ही अवकाश दिया गया है, लेकिन सभी शिक्षकों को अपने तय समय पर स्कूल में उपस्थित रहना अनिवार्य होगा। जिला कलेक्टर की मंजूरी के बाद यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

42 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

शनिवार को भोपाल में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.2 डिग्री ज्यादा है। लगातार दूसरे दिन तापमान 42 डिग्री के पार रहा। दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी का असर बना हुआ है। तेज धूप और लू जैसी स्थिति के कारण दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम देखने को मिल रही है।

White House Firing : व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट डिनर में अंधाधुंध फायरिंग, हमलावर गिरफ्तार

22 जिलों में हीटवेव का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। मध्य प्रदेश के 22 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में प्रशासन लगातार लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहा है। बढ़ते तापमान को देखते हुए प्रशासन का यह फैसला बच्चों को गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचाने के लिए अहम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *