HIGHLIGHTS:
- राघव चड्ढा समेत 3 सांसदों ने AAP छोड़ी
- BJP में शामिल होने का किया ऐलान
- पार्टी पर सिद्धांतों से भटकने का आरोप
- उपनेता पद से हटाए जाने के बाद बढ़ा विवाद
- कई अन्य सांसदों के समर्थन का दावा

AAP’s Raghav Chadha Joins BJP: नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका देते हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि राज्यसभा में AAP के दो-तिहाई सांसद अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होंगे। उनके साथ सांसद संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने भी पार्टी छोड़ने की घोषणा की।
Raghav Chadha Security : राघव चड्ढा पर मेहरबान केंद्र ! दी Z सिक्योरिटी, AAP सरकार ने ली थी वापस
“पार्टी अपने मूल्यों से भटक गई” – चड्ढा का आरोप
राघव चड्ढा ने कहा कि जिस AAP को उन्होंने 15 साल दिए, वही पार्टी अब अपने सिद्धांतों और नैतिकता से भटक चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी अब देशहित के बजाय निजी फायदे के लिए काम कर रही है। चड्ढा ने कहा कि उन्हें लंबे समय से महसूस हो रहा था कि वह “गलत पार्टी में सही व्यक्ति” हैं, इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया।
Raghav Chadha : राघव चड्ढा का AAP के आरोपों पर बड़ा खुलासा! बोले- हर झूठ होगा बेनकाब
उपनेता पद से हटाए जाने के बाद बढ़ी नाराजगी
इस पूरे घटनाक्रम की शुरुआत 2 अप्रैल से हुई, जब AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता पद से हटा दिया। उनकी जगह अशोक मित्तल को यह जिम्मेदारी दी गई। इसके अगले दिन चड्ढा ने एक वीडियो जारी कर नाराजगी जताई और कहा कि संसद में जनता के मुद्दे उठाने के कारण उन्हें खामोश किया गया, लेकिन उनकी खामोशी को कमजोरी न समझा जाए।
Raghav vs Saurabh : AAP में दो फाड़! राघव चड्ढा के खिलाफ सौरभ भारद्वाज का बड़ा बयान
कई सांसदों के समर्थन का दावा
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चड्ढा ने दावा किया कि उनके साथ दो-तिहाई से ज्यादा सांसद हैं। उन्होंने हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल समेत कई नेताओं का नाम लेते हुए कहा कि वे भी इस फैसले के समर्थन में हैं। इस घटनाक्रम को AAP में बड़ी बगावत के रूप में देखा जा रहा है, जिससे पार्टी की सियासत पर बड़ा असर पड़ सकता है।