Aayudh

Categories

Shiva Temple Meat Thrown : महराजगंज में प्राचीन शिव मंदिर में फेंका मांस का टुकड़ा, गांव में तनाव

Meat Thrown in Shiva Temple

Shiva Temple Meat Thrown : उत्तर प्रदेश। महराजगंज के नौतनवा थाना क्षेत्र के सिसवा उर्फ खोरिया गांव स्थित एक प्राचीन शिव मंदिर परिसर में बीती रात माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। जानकारी के अनुसार, एक विशेष समुदाय के किशोर ने मंदिर परिसर में मांस फेंक दिया, जिससे गांव में तनाव की स्थिति बन गई। घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए।

ग्रामीणों की सतर्कता से सामने आया मामला

खोरिया गांव निवासी सोनू और अन्य लोगों ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि आरोपित किशोर काली पन्नी में मांस रखकर मंदिर परिसर में फेंककर वहां से भाग गया। इस दौरान किसी ग्रामीण की नजर उस पर पड़ गई। इसके बाद शोर मचाया गया, जिससे आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए।

Rahul Gandhi Citizenship : राहुल के केस से हटे जज सुभाष विद्यार्थी, रिश्वत का लगा आरोप

पुलिस ने तुरंत पहुंचकर संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही खोरिया चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर परिसर की साफ-सफाई कराई और स्थिति को शांत करने का प्रयास किया। पुलिस की तत्परता के कारण स्थिति को जल्द ही नियंत्रित कर लिया गया।

एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात

घटना के बाद किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रही है।

MP Poster War : महिला आरक्षण को लेकर पोस्टर वार शुरू, राहुल- ममता समेत विपक्ष को बताया ‘परजीवी’

आरोपित किशोर हिरासत में, पूछताछ जारी

थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि मामले में बाल अपचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *