Aayudh

Categories

Manipur Violence 2026 : क्या हो रहा मणिपुर में? इम्फाल में कर्फ्यू! मशाल लिए हजारों लोग सड़कों पर

Manipur Violence 2026

Manipur Violence 2026 : इंफाल। मणिपुर एक बार फिर से हिंसा और विरोध प्रदर्शनों की चपेट में है। 7 अप्रैल को विष्णुपुर में हुए बम धमाके में दो बच्चों की मौत के बाद लोगों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस घटना के विरोध में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए हैं। हाथों में मशालें लेकर लोग नारेबाजी कर रहे हैं और जगह-जगह रैलियां निकाली जा रही हैं।

CM आवास और पुलिस मुख्यालय तक पहुंचा विरोध

गुरुवार शाम से शुरू हुए विरोध प्रदर्शनों की आंच इम्फाल में मुख्यमंत्री आवास और पुलिस मुख्यालय तक पहुंच गई। हालात को देखते हुए प्रशासन ने इम्फाल में कर्फ्यू लागू कर दिया है, लेकिन इसके बावजूद प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

Manipur Violence Update : मणिपुर हिंसा के बाद इन 5 जिलों में नो इंटरनेट, 5 साल और 6 महीने की बच्ची की मौत के बाद वबाल

कर्फ्यू के बीच महिलाओं का बड़ा प्रदर्शन

शुक्रवार रात को इम्फाल पूर्व के खुरई लामलॉन्ग बाजार में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए। कर्फ्यू के बावजूद लोग सड़कों पर उतरे और रैलियां निकालीं। इन प्रदर्शनों में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं। इस दौरान सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई।

आंसू गैस और रबर बम से भीड़ को हटाया

प्रदर्शनकारी बच्चों को न्याय दिलाने की मांग कर रहे थे। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले और रबर बम का इस्तेमाल किया। इस झड़प में कई लोग घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए JNIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Manipur Violence : मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, कुकी उग्रवादियों ने घर पर फेंका बम, दो बच्चों समेत मां जिंदा जली

NIA को सौंपी गई जांच

इस पूरे मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंप दी गई है। इसके बावजूद लोगों का गुस्सा कम नहीं हो रहा है। ट्रोंगलाओबी घटना को लेकर घाटी में लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है और नागरिक समाज संगठनों ने चेतावनी दी है कि अगर बच्चों को न्याय नहीं मिला तो विरोध और तेज होगा।

कर्फ्यू के बावजूद जारी विरोध प्रदर्शन

इम्फाल पूर्व, इम्फाल पश्चिम, थौबल और काकचिंग जिलों में सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई है। वहीं बिष्णुपुर में केवल सुबह 5 बजे से 10 बजे तक ही छूट दी गई है। इसके बावजूद लोग सड़कों पर उतरकर विरोध जता रहे हैं और नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।

सड़क जाम और बिगड़ते हालात

बिष्णुपुर बाजार में प्रदर्शनकारियों ने प्रमुख सड़कों को जाम कर दिया, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोगों को वापस लौटना पड़ा। घाटी के कई इलाकों में हालात खराब बने हुए हैं, जहां लगातार प्रदर्शन और सुरक्षा बलों के साथ झड़पें हो रही हैं।

Manipuri Film Boong : मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ ने जीता BAFTA 2026 अवॉर्ड, जानिए क्या है कहानी और किस प्लेटफॉर्म पर देखें?

स्कूल बंद, इंटरनेट सेवाएं सस्पेंड

बिगड़ते हालात को देखते हुए घाटी के कई जिलों में शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया गया है। साथ ही मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी सस्पेंड कर दी गई हैं, ताकि अफवाहों को फैलने से रोका जा सके।

यहां देखिये वीडियो और फोटो

Manipur Violence 2026

Manipur Violence 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *