Aayudh

Categories

Share Market Today : सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,353 के पार बंद

Share Market Today

Share Market Today : मुंबई। अमेरिका-ईरान वार्ता को लेकर निवेशकों की सतर्क उम्मीदों के बीच शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुए। वैश्विक तनाव में कमी और सकारात्मक संकेतों ने बाजार में खरीदारी का माहौल बनाया।

सेंसेक्स और निफ्टी में मजबूत बढ़त

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन BSE Sensex 504 अंकों की तेजी के साथ 78,493 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं Nifty 50 156 अंक चढ़कर 24,353 पर पहुंच गया। दिनभर बाजार में उतार-चढ़ाव के बाद आखिरी घंटों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली।

Share Market Today : शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स-निफ्टी में हल्की बढ़त

इन सेक्टरों ने दिखाई ताकत

बाजार की तेजी में एफएमसीजी, ऑयल एंड गैस और मीडिया सेक्टर के शेयरों ने अहम भूमिका निभाई। हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले इंडिया, JSW स्टील और पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया जैसे शेयर टॉप गेनर्स में शामिल रहे।

आईटी सेक्टर में कमजोरी

हालांकि, आईटी सेक्टर में कमजोरी देखने को मिली, जिसने बाजार की तेजी पर कुछ हद तक दबाव डाला। इसके बावजूद मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी खरीदारी से बाजार का व्यापक रुख सकारात्मक बना रहा।

shhaq Ali Declared Dead : साहब मैं जिंदा हूं… इशहाक अली आज कफन ओढ़कर पहुंचे DM ऑफिस, 14 साल से लड़ रहा है लड़ाई

तकनीकी स्तरों पर नजर

विशेषज्ञों के मुताबिक, निफ्टी के लिए 24,410 का स्तर काफी अहम माना जा रहा है। अगर इंडेक्स इस स्तर के ऊपर टिकता है तो बाजार में और तेजी देखने को मिल सकती है। वहीं 24,000 के आसपास मजबूत सपोर्ट बना हुआ है।

ग्लोबल संकेतों से मिला सहारा

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने की उम्मीद और इजरायल-लेबनान के बीच सीजफायर की खबरों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है। अब बाजार की नजर आने वाली वैश्विक वार्ताओं पर टिकी हुई है, जो आगे की दिशा तय करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *