Amir Hamza Shot : लाहौर। पाकिस्तान के लाहौर शहर में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के फाउंडर मेंबर अमीर हमजा पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी कर दी। हमले में उसे कई गोलियां लगी हैं, जिसके बाद उसकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, अमीर हमजा (Amir Hamza ) पर हमला एक न्यूज चैनल के बाहर किया गया। हमलावरों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
Pakistan Economic Crisis : पाकिस्तान पर गहराया आर्थिक संकट, UAE ने 2 अरब डॉलर का मांगे वापस
लश्कर-ए-तैयबा की स्थापना में अहम भूमिका
अमीर हमजा आतंकी हाफिज सईद (terrorist Hafiz Saeed) के करीबी सहयोगी रहा है और उसने उनके साथ मिलकर लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) संगठन की स्थापना में अहम भूमिका निभाई थी। भारत में हुए कई आतंकी हमलों में भी उसका नाम सामने आता रहा है।
अफगान मुजाहिदीन का एक अनुभवी सदस्य
बताया जाता है कि अमीर हमजा अफगान मुजाहिदीन का एक अनुभवी सदस्य रहा है और वह अपने उग्र भाषणों और कट्टर विचारधारा के लिए जाना जाता है। उसने संगठन के लिए कई किताबें भी लिखी हैं, जिनमें 2002 में प्रकाशित ‘काफिला दावत और शहादत’ शामिल है।
अमीर हमजा प्रतिबंधित आतंकवादी
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस संगठन को आतंकवादी घोषित किया जा चुका है। संयुक्त राज्य अमेरिका के ट्रेजरी विभाग (United States Department of the Treasury) ने लश्कर-ए-तैयबा को प्रतिबंधित संगठन की सूची में शामिल किया है और अमीर हमजा को भी प्रतिबंधित आतंकवादी के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।
आतंकियों की रिहाई के लिए बातचीत में भूमिका
संगठन में अमीर हमजा केंद्रीय समिति का सदस्य रहा है और फंडिंग, भर्ती तथा पकड़े गए आतंकियों की रिहाई के लिए बातचीत जैसे अहम कामों में उसकी भूमिका बताई जाती है। फिलहाल हमले के पीछे की वजह और हमलावरों की पहचान को लेकर जांच जारी है।