Aayudh

Categories

Rishabh Pant : ऋषभ पंत की एक और नाकामी पर उठे सवाल, कप्तानी को लेकर कैफ ने दी बड़ी सलाह

Rishabh Pant

Rishabh Pant : स्पोर्ट्स डेस्क। ऋषभ पंत (Rishabh Pant) एक बार फिर अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके। लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) की IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के खिलाफ मैच में पंत सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए। इस पर मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने उन्हें बड़ी स्लाग दी है।

मैच के दौरान कैमरून ग्रीन (Cameron Green) की बाउंसर पर पंत का शॉट गलत टाइम हुआ और कैच आउट हो गए। उस समय LSG मजबूत स्थिति में थी (73/2), लेकिन उनके आउट होते ही टीम 128/7 तक लड़खड़ा गई।

PKBS GT IPL Match 2026 : जडेजा का IPL रिकॉर्ड चहल ने तोड़ा ! अर्शदीप का 11 गेंदों का ओवर, PBKS vs GT मैच के हाइलाइट्स

हालांकि, युवा खिलाड़ी मुकुल चौधरी की शानदार पारी ने LSG को रोमांचक जीत दिला दी, लेकिन पंत की पारी ने फिर से उनकी निरंतरता और कप्तानी पर सवाल खड़े कर दिए।

पंत को लेनी चाहिए थी जिम्मेदारी 

भारत के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने साफ कहा कि पंत को जिम्मेदारी लेनी चाहिए थी। उनके मुताबिक, एक अनुभवी खिलाड़ी और कप्तान का काम होता है कि वह लक्ष्य का पीछा करते हुए अंत तक टिके रहें। सिर्फ एक-दो अच्छी पारियां काफी नहीं हैं, बल्कि लगातार प्रदर्शन जरूरी है।

Aryaman Birla : कौन हैं आर्यमन बिरड़ा? 30 लाख में बिका था IPL में, अब बना RCB का चेयरमैन

युवा खिलाड़ियों की वजह से जीत रही LSG 

वहीं दिग्गज सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने भी टीम के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि LSG इस सीजन में अपने युवा खिलाड़ियों की वजह से जीत रही है। मिचेल मार्श (Mitchell Marsh), एडेन मार्कराम (Aiden Markram) और पंत जैसे सीनियर खिलाड़ी अभी तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।

पूरन की फॉर्म बनी चिंता

टीम के लिए एक और चिंता का विषय निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) की खराब फॉर्म है। पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन करने वाले पूरन इस बार तीन पारियों में सिर्फ 21 रन ही बना सके हैं। गावस्कर के अनुसार, वे क्रीज पर “खोए-खोए” नजर आ रहे हैं और आत्मविश्वास की कमी साफ दिख रही है।

US Iran Ceasefire Update : ईरान ने US से शांति वार्ता से किया किनारा, लेबनान में सीजफायर की शर्त पर अड़ा

भले ही लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) ने मैच जीत लिया, लेकिन टीम के सीनियर खिलाड़ियों – खासकर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। अगर पंत अपनी निरंतरता और मैच की समझ पर काम करते हैं, तो वे न सिर्फ टीम को मजबूती देंगे बल्कि अपनी कप्तानी भी साबित कर पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *