Aayudh

Categories

Nitish Kumar Oath : नीतीश कुमार ने ली राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ, बिहार में नए सीएम को लेकर अटकलें तेज

Nitish Kumar Oath

Nitish Kumar Oath : नई दिल्ली। बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने आया है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने आज दिल्ली में राज्यसभा सांसद (Rajya Sabha MP) के रूप में शपथ ले ली। इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में उनके साथ केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी मौजूद रहे। इसके अलावा जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

नीतीश कुमार (Nitish Kumar) अब राज्यसभा सांसद के तौर पर अपनी नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं। उनके इस कदम के साथ ही बिहार में नई सरकार के गठन की तैयारी भी तेज हो गई है। आज दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के कोर ग्रुप की बैठक होने जा रही है, जिसमें बिहार के नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लग सकती है।

Khwaja Asif on Israel : पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने इजराइल को बताया कैंसर, कहा- इसने गाजा-ईरान और लेबनान में किया नरसंहार

पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

बताया जा रहा है कि राज्यसभा में शपथ लेने के बाद PM नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से भी नीतीश कुमार मुलाकात करेंगे। इस दौरान उनके साथ ललन सिंह और संजय झा भी मौजूद रहेंगे। वहीं, सूत्रों के मुताबिक 15 अप्रैल को बिहार में नए मुख्यमंत्री की ताजपोशी हो सकती है।

नए सीएम के नाम पर चर्चा

दिल्ली में आज भारतीय जनता पार्टी के कोर ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। इस बैठक में बिहार के नए मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर चर्चा की जाएगी और संभव है कि नाम को अंतिम रूप भी दिया जाए।

अब दिल्ली में काम करेंगे – नीतीश कुमार

इससे पहले गुरुवार को दिल्ली पहुंचने पर नीतीश कुमार ने बयान दिया था कि वह लंबे समय तक बिहार में काम कर चुके हैं और अब दिल्ली में काम करेंगे। उनके इस बयान को भी बिहार की राजनीति में बदलाव के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

Monalisa Marriage Controversy : मोनालिसा नाबालिग अब फरमान पर लगा POCSO, 72 घंटे के अंदर सच्चाई आई सामने

एमएलसी सीट से दिया था इस्तीफा

इससे पहले नीतीश कुमार ने हाल ही में अपनी एमएलसी सीट से इस्तीफा दे दिया था, जिससे यह लगभग तय हो गया था कि राज्य में नेतृत्व परिवर्तन होने जा रहा है। साल 2005 से लगातार (बीच में करीब 9 महीने छोड़कर) मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार अब लंबे समय बाद केंद्र की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते नजर आएंगे।

क्या बोले मंत्री विजय चौधरी

वहीं, बिहार सरकार में मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि पूरा एनडीए, जिसमें बीजेपी और उसके सहयोगी दल शामिल हैं, नीतीश कुमार के शासन मॉडल को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट है। ऐसे में अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा और राज्य की राजनीति किस दिशा में आगे बढ़ेगी।

Bihar Politics : नितिन नवीन और नीतीश कुमार का इस्तीफा, मंत्री अशोक चौधरी रोए

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के साथ ही यह लगभग तय माना जा रहा है कि बिहार में नेतृत्व परिवर्तन होगा। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि भारतीय जनता पार्टी किसे मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *