Israel US Iran War Update : तेहरान। ईरान-अमेरिका सीजफायर के बीच मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने के बजाय और बढ़ता नजर आ रहा है। लेबनान पर इजरायल के ताजा हमले में हिजबुल्लाह के नए प्रमुख नईम कासिम के मारे जाने का दावा किया गया है। इजरायली सेना ने बुधवार को हुए हमले के बाद यह जानकारी दी।
इजरायली रक्षा बल IDF के मुताबिक, बेरूत में किए गए हमले में नईम कासिम को निशाना बनाया गया। कासिम को हाल ही में हिजबुल्लाह के पूर्व प्रमुख हसन नरसल्लाह की मौत के बाद संगठन की कमान सौंपी गई थी। इससे पहले वह संगठन में डिप्टी चीफ की भूमिका निभा रहे थे।
Iran War Ceasefire : पाकिस्तान पर दबाव डालकर अमेरिका ने ईरान से कराई सीजफायर डील
हिजबुल्लाह के कई अहम ठिकानों को नुकसान
IDF ने अपने बयान में कहा कि दक्षिणी लेबनान में आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाकर किए गए हमलों के दौरान यह कार्रवाई की गई। सेना ने दावा किया कि इस ऑपरेशन में हिजबुल्लाह के कई अहम ठिकानों को भी नुकसान पहुंचाया गया है।
इजरायली सेना ने यह भी बताया कि हमले में कासिम के करीबी सहयोगी और निजी सचिव अली यूसुफ खरशी भी मारे गए हैं। खरशी, नईम कासिम के भतीजे थे और संगठन के अंदर सुरक्षा और प्रशासनिक कार्यों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी।
लेबनान में दो महत्वपूर्ण क्रॉसिंग्स को बनाया निशाना
आईडीएफ के अनुसार, बीती रात लेबनान में दो महत्वपूर्ण क्रॉसिंग्स को भी निशाना बनाया गया, जिनका इस्तेमाल हिजबुल्लाह के लड़ाके उत्तरी लितानी से दक्षिणी लितानी क्षेत्र में हथियार, रॉकेट और लॉन्चर ले जाने के लिए करते थे। इन रास्तों के जरिए बड़ी मात्रा में हथियारों का ट्रांसफर किया जाता था।
इसके अलावा, दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह से जुड़े लगभग 10 ठिकानों पर भी हमले किए गए, जिनमें हथियार भंडारण केंद्र, लॉन्चिंग साइट्स और मुख्यालय शामिल बताए गए हैं।
Bhopal Road Collapse : भोपाल में फिर भ्रष्टाचार उजागर! राजभवन के सामने VVIP इलाके में धंसी सड़क
इस हमले के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका है, खासकर ऐसे समय में जब अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर लागू होने की प्रक्रिया चल रही है।
