Aayudh

Categories

Iran War Update : लेबनान में इजराइली हमलों से 254 की मौत, सीजफायर पर विवाद और वैश्विक संकट की चेतावनी

Iran War Update

Iran War Update : तेहरान। मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच लेबनान में हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। इजराइल के हमलों में एक ही दिन में 254 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 1165 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इस बड़ी त्रासदी के बाद लेबनान में राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। देश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भारी दबाव है, क्योंकि बड़ी संख्या में घायलों का इलाज करना चुनौती बन गया है।

लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने कहा कि सरकार देश के सभी राजनीतिक और कूटनीतिक संसाधनों का इस्तेमाल कर इजराइली हमलों को रोकने की कोशिश कर रही है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री रकान नासेरद्दीन ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मदद की अपील की है।

SC on Sabarimala Case : कोर्ट धार्मिक परंपरा को नहीं कह सकता अंधविश्वास, सरकार का पक्ष, SC बोला- हमें रिव्यू का पूरा अधिकार

इजराइल के पीएम ने कही ये बात

इस बीच सीजफायर को लेकर विवाद और गहरा गया है। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने स्पष्ट कहा है कि लेबनान इस समझौते का हिस्सा नहीं है। जेडी वेंस ने कहा कि अमेरिका ने ऐसा कोई वादा नहीं किया था।

अमेरिका को सीजफायर करना है या नहीं

दूसरी ओर, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि अमेरिका को यह तय करना होगा कि वह सीजफायर लागू करना चाहता है या इजराइल के जरिए जंग जारी रखना चाहता है, क्योंकि दोनों साथ नहीं चल सकते।

होर्मुज से गुजरने वाले तेल टैंकरों पर टैक्स

इसी बीच फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले तेल टैंकरों पर हर बैरल पर 1 डॉलर टैक्स लगाने की योजना बना रहा है। यह भुगतान क्रिप्टोकरेंसी में लिया जाएगा।

US-Iran War : सीजफायर के कुछ घंटों बाद ही ईरानी ऑयल रिफाइनरी पर हमला, ईरान ने कुवैत पर किया अटैक

ईरान जहाजों की कड़ी निगरानी करेगा और उन्हें पहले अपने कार्गो की जानकारी देनी होगी। ईरान के अधिकारी हामिद होसैनी ने कहा कि यह कदम हथियारों की आवाजाही रोकने के लिए उठाया जा रहा है, हालांकि इससे प्रक्रिया में देरी हो सकती है।

इजराइल की सैन्य कार्रवाई तेज

दक्षिणी लेबनान में इजराइल की सैन्य कार्रवाई भी तेज हो गई है। हारूफ शहर के बाद अब अल-दुवैर क्षेत्र को निशाना बनाया गया है। अल जजीरा अरबी के मुताबिक, यह हमले बढ़ते संघर्ष के बीच किए गए हैं।

अमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित वार्ता से पहले पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में दो दिन की छुट्टी घोषित की है। प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया है। इस वार्ता में अमेरिकी टीम का नेतृत्व उपराष्ट्रपति जेडी वेंस करेंगे।

Share Market Today : सीजफायर के बाद शेयर बाजार में जोरदार उछाल! सेंसेक्स 3000 अंक चढ़ा, निफ्टी भी 900 अंक ऊपर

सीजफायर लेबनान में भी लागू किया

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने मांग की है कि अमेरिका और ईरान के बीच हुआ सीजफायर लेबनान में भी लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि यह समझौता सकारात्मक कदम है, लेकिन इसे स्थायी समाधान में बदलना जरूरी है।

ईरान युद्ध के कारण गहरा सकता है वैश्विक खाद्य संकट

वहीं, वर्ल्ड बैंक, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) और संयुक्त राष्ट्र के वर्ल्ड फूड प्रोग्राम (WFP) ने चेतावनी दी है कि ईरान युद्ध के कारण वैश्विक खाद्य संकट गहरा सकता है। तेल, गैस और उर्वरकों की कीमतों में बढ़ोतरी से खाद्य पदार्थ महंगे होंगे और इसका सबसे ज्यादा असर गरीब और आयात पर निर्भर देशों पर पड़ेगा।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने की निंदा

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने लेबनान में इजराइल के हमलों की कड़ी निंदा की है। उन्होंने नागरिकों की मौत पर चिंता जताते हुए कहा कि यह संघर्ष सीजफायर के लिए खतरा बन सकता है। उन्होंने सभी पक्षों से तुरंत हिंसा रोकने और बातचीत का रास्ता अपनाने की अपील की।

अमेरिका अपनी सैन्य तैनाती जारी रखेगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि जब तक ईरान के साथ अंतिम समझौते का पूरी तरह पालन नहीं होता, तब तक अमेरिका अपनी सैन्य तैनाती जारी रखेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समझौते का पालन नहीं हुआ, तो पहले से ज्यादा विनाशकारी कार्रवाई हो सकती है।

Rajendra Bharti Case Update : MP कांग्रेस को झटका, राजेंद्र भारती मामले की टली सुनवाई

अल-अक्सा मस्जिद को खोला

यरुशलम में 40 दिन बाद अल-अक्सा मस्जिद को खोल दिया गया है। पाबंदियां हटते ही बड़ी संख्या में नमाजी वहां पहुंचे और इबादत की। यह मस्जिद इस्लाम के सबसे पवित्र स्थलों में से एक है और यहां लगी रोक को लेकर लंबे समय से तनाव बना हुआ था।

ईरान ने सऊदी अरब विदेश मंत्री से की बात

ईरान और सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों के बीच भी फोन पर बातचीत हुई है, जिसमें क्षेत्रीय हालात और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की गई। दोनों देशों के बीच 2023 में सात साल बाद कूटनीतिक संबंध बहाल हुए थे।

सऊदी अरब की अबकैक प्रोसेसिंग फैसिलिटी पर हमले के बाद सैटेलाइट तस्वीरों में आग और धुएं के गुबार दिखाई दिए हैं। यह दुनिया का सबसे बड़ा क्रूड स्टेबलाइजेशन प्लांट है, जो वैश्विक तेल सप्लाई का लगभग 5 प्रतिशत हिस्सा देता है।

Gold Silver and Share Market Today : सोना-चांदी चमके! शेयर बाजार में गिरावट, जानिये आज मार्केट का हाल

एरबिल ड्रोन हमले के आरोपी गिरफ्तार

इराक में एरबिल ड्रोन हमले के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस हमले में एक फ्रांसीसी सैनिक की मौत हुई थी। इराक के प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने इसकी जानकारी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को दी।

सीजफायर लागू होने के बाद ईरान में पहले 24 घंटे में किसी नई मौत की खबर नहीं मिली है। हालांकि इस दौरान करीब 20 हमले दर्ज किए गए। 28 फरवरी से शुरू हुई जंग में अब तक ईरान में 1701 नागरिकों की मौत हो चुकी है, जिनमें 254 बच्चे शामिल हैं।

वहीं, ईरान के निर्वासित प्रिंस रजा पहलवी ने देश में सत्ता परिवर्तन के दावे को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि ईरान में कोई वास्तविक बदलाव नहीं हुआ है और मौजूदा शासन अभी भी बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *