Aayudh

Categories

Weather Report : राजस्थान में ओले ! चारों धाम में भारी बर्फबारी, MP समेत कई राज्यों में हैवी रेन अलर्ट

Weather Report

Weather Report : नई दिल्ली। देश में एक साथ दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने से मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि का असर देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड के चारों धाम – केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में बर्फबारी हो रही है, जबकि राज्य के सभी जिलों में बारिश का दौर जारी है।

तेज आंधी के साथ बरसे ओले

राजस्थान में श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और नागौर समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश और ओले गिरे हैं। कई इलाकों में एक इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। भरतपुर जिले में बिजली गिरने से एक मकान में सिलेंडर फट गया। लगातार बारिश के कारण तापमान में करीब 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।

Pune Crime News : दूसरी शादी के लिए मां ने की 11 महीने के बेटे की हत्या, ऐसे खुला संगीन जुर्म का राज

यूपी के इन जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश में भी मौसम का असर साफ दिख रहा है। मेरठ, बरेली और शाहजहांपुर में ओले गिरे हैं, जबकि लखनऊ, गोरखपुर, गोंडा, जौनपुर और अलीगढ़ समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर बारिश हो रही है।

मौसम विभाग ने 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है। पिछले सप्ताह आंधी और बिजली गिरने से 15 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

भिंड- मुरैना समेत यहां झमाझम बारिश के आसार

मध्य प्रदेश में तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय हैं, जिससे मौसम अस्थिर बना हुआ है। मौसम विभाग ने भोपाल, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, पन्ना, सतना और रीवा समेत 18 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

वहीं दतिया, निवाड़ी, छतरपुर और टीकमगढ़ में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। बीते दिनों कई जिलों में तेज आंधी और बारिश का असर देखा गया। इस बीच जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद हो गया है, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है।

Manipur Violence Update : मणिपुर हिंसा के बाद इन 5 जिलों में नो इंटरनेट, 5 साल और 6 महीने की बच्ची की मौत के बाद वबाल

इन राज्यों में IMD ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, देश के कई राज्यों में आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि का असर बना रहेगा। हिमाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में तेज बारिश की संभावना है, जबकि हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

आने वाले दो दिनों के पूर्वानुमान के अनुसार, 8 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है।

इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। वहीं बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है।

US Iran War Ceasefire : 40 दिन बाद अमेरिका-ईरान जंग पर 2 हफ्ते का ब्रेक, ट्रम्प बोले- पाकिस्तान-चीन की अहम भूमिका

9 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है। असम और मेघालय में भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में हल्की बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *