Aayudh

Categories

Manipur Violence : मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, कुकी उग्रवादियों ने घर पर फेंका बम, दो बच्चों समेत मां जिंदा जली

Manipur Violence

Manipur Violence : इंफाल। मणिपुर के मोइरांग क्षेत्र में हालात एक बार फिर तनावपूर्ण हो गए हैं। बीती रात कुकी उग्रवादियों द्वारा एक घर पर बम फेंके जाने की घटना सामने आई है। इस हमले के बाद घर में भीषण आग लग गई, जिसमें मां के साथ सो रहे दो मासूम बच्चे जिंदा जल गए। आग इतनी तेज थी कि पूरा घर जलकर खाक हो गया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

5 साल के लड़के और 6 महीने की बच्ची की दर्दनाक मौत

जानकारी के मुताबिक, यह घटना देर रात करीब एक बजे मोइरांग ट्रोंग्लाओबी में हुई। संदिग्ध उग्रवादियों द्वारा फेंका गया बम सीधे एक घर पर गिरा, जिससे आग लग गई।

हादसे में पांच साल के एक लड़के और छह महीने की एक बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। उस समय दोनों बच्चे अपनी मां के साथ सो रहे थे। मां इस हमले में झुलस गई है और उसका इलाज चल रहा है।

Trump on Iran War : ट्रम्प का ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम! ईरान ने की पावर प्लांट्स पर ह्यूमन चेन बनाने की अपील

इस घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए हिंसक रूप ले लिया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने तेल से भरे तीन टैंकरों में आग लगा दी, जिससे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया।

ये है पूरा मामला

सूत्रों के अनुसार, 6 अप्रैल की सुबह से ही कुकी उग्रवादियों की ओर से गोलीबारी शुरू हो गई थी, जो रात 10:30 बजे के बाद और तेज हो गई। हालात उस समय और बिगड़ गए जब देर रात सिनाकैथी गांव की दिशा में 20 से अधिक बम फेंके गए।

प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित लोगों ने मोइरांग थाने के सामने टायर जलाए और एक अस्थायी पुलिस चौकी को भी नुकसान पहुंचाया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया है।

Kidney Transplant Scandal : कानपुर कांड में चौकानें वाले खुलासे! 8वीं पास ने किया विदेशी महिलाओं का इलाज

आम नागरिकों की जान और संपत्ति खतरे में

लगातार हो रही हिंसक घटनाओं के कारण पूरे क्षेत्र में डर और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आम नागरिकों की जान और संपत्ति दोनों ही खतरे में हैं।

फिलहाल हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं और सुरक्षा बल लगातार निगरानी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि निचले इलाके में स्थित मोइरांग ट्रोंग्लाओबी, चुराचांदपुर के पहाड़ी क्षेत्रों के पास है। 2023 और 2024 में जातीय संघर्ष के दौरान भी यहां कई बार गोलीबारी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

JEE Mains 2026 Cheating : जेईई मेन परीक्षा में हाईटेक नकल! शातिर युवक ने चप्पल को काटकर अंदर छिपाया फोन

एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, मंगलवार को त्रोंग्लाओबी के पास के इलाके से एक विस्फोटक उपकरण भी बरामद किया गया है, जिससे सुरक्षा एजेंसियां और सतर्क हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *