Aayudh

Categories

Sarang Bungalow Theft : मंत्री विश्वास सारंग के सरकारी बंगले में चोरी, मेडल और प्रशस्ति पत्र ले उड़े चोर

Sarang Bungalow Theft

Sarang Bungalow Theft : मध्य प्रदेश। भोपाल में विश्वास सारंग के सरकारी बंगले में चोरी की घटना सामने आई है। बंगले परिसर में बने स्टोर रूम से अज्ञात चोर ट्रॉफियां, मोमेंटो और शील्ड चोरी कर ले गए। यह वारदात 2 और 3 अप्रैल की दरमियानी रात की बताई जा रही है, जबकि इसका खुलासा 6 अप्रैल की सुबह हुआ।

पुलिस के मुताबिक, 3 अप्रैल की सुबह स्टोर रूम का ताला टूटा हुआ मिला। सिक्योरिटी गार्ड ने जब अंदर जाकर देखा तो वहां रखा सामान गायब था। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

BJP Foundation Day : ये धुरंधर-2 का जमाना! CM मोहन यादव बोले- पाकिस्तान को भी लगाया ठिकाने

क्या बोले टीटी नगर थाना प्रभारी

इस मामले की जांच टीटी नगर थाना पुलिस कर रही है। थाना प्रभारी गौरव दोहरे ने बताया कि चोरी गई ट्रॉफियां, मोमेंटो और शील्ड मंत्री सारंग को विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मान के तौर पर मिली थीं। फिलहाल इनकी कीमत का आकलन किया जा रहा है।

स्टोर रूम में सीसीटीवी कैमरे नहीं

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि जिस स्टोर रूम में चोरी हुई, वहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे, जिससे आरोपियों की पहचान में परेशानी हो रही है। पुलिस अब आसपास की सड़कों और मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

Crop Damage Compensation : ओलावृष्टि के बाद एक्शन में CM, बोले- कलेक्टर खुद करें फसल नुकसान का सुपर विजन

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस आसपास के इलाकों में जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *