Aayudh

Categories

Passport Controversy : असम की जेल में कटेगा पवन खेड़ा का अंतिम समय- पासपोर्ट विवाद पर CM सरमा का जवाब

Passport Controversy

Passport Controversy : गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोमवार (6 अप्रैल) को कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पत्नी के खिलाफ लगाए गए सभी आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने एक पाकिस्तानी सोशल मीडिया ग्रुप से मिली गलत जानकारी के आधार पर यह आरोप गढ़े हैं और इसका मकसद चुनाव परिणामों को प्रभावित करना है।

मेरी पत्नी पर दुबई में संपत्ति होने का आरोप

सीएम सरमा ने कहा कि उनकी पत्नी के कई पासपोर्ट होने और दुबई में संपत्ति होने जैसे आरोप पूरी तरह मनगढ़ंत हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पाकिस्तान असम चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है।

उनके मुताबिक, पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तान के टीवी चैनलों पर असम चुनाव को लेकर कई टॉक शो हुए, जिनमें कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने की बात कही गई।

PM Modi Plucks Tea Leaves : चाय बागान पहुंचे पीएम मोदी, महिलाओं संग की बातचीत, सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल

कैसे शुरू हुआ पासपोर्ट विवाद

यह विवाद तब शुरू हुआ जब कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने सीएम की पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा पर विदेशी संपत्तियों और कई पासपोर्ट होने के आरोप लगाए।

इसके जवाब में सरमा ने कहा कि इन आरोपों के लिए इस्तेमाल किए गए दस्तावेज फर्जी हैं और इन्हें एक पाकिस्तानी सोशल मीडिया ग्रुप ‘पाकिस्तानीज इन अजमान’ से लिया गया है।

सीएम ने कहा कि चुनाव को प्रभावित करने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करना गंभीर अपराध है और इसके तहत सख्त सजा का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ धोखाधड़ी का मामला नहीं, बल्कि देश के खिलाफ साजिश जैसा है, जिसकी जांच जरूरी है।

Crop Damage Compensation : ओलावृष्टि के बाद एक्शन में CM, बोले- कलेक्टर खुद करें फसल नुकसान का सुपर विजन

पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत

इस मामले में मुख्यमंत्री की पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा ने पवन खेड़ा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोपों को पूरी तरह झूठा बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और फोटोशॉप के जरिए गलत जानकारी फैलाई गई है। उन्होंने कहा कि असम पुलिस इस मामले की जांच करेगी और सच्चाई सामने आएगी।

रिनिकी भुइयां शर्मा ने यह भी कहा कि यदि उन्होंने विदेश में हजारों करोड़ रुपये का निवेश किया होता, तो उन्हें असम में रहने की जरूरत नहीं होती। उन्होंने आरोप लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Iran US War Update : ईरान-अमेरिका में 45 दिन के सीजफायर पर बातचीत तेज, अगले 48 घंटे बहुत ख़ास

राजनीतिक बयानबाजी तेज

सीएम सरमा ने कांग्रेस पर हमला तेज करते हुए कहा कि राज्य में कांग्रेस कमजोर हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि हालिया घटनाओं के बाद एनडीए की सीटों का अनुमान भी बढ़ गया है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेताओं से सवाल किया कि उन्होंने इस मुद्दे में पाकिस्तानी स्रोतों का सहारा क्यों लिया।

यह पूरा मामला अब असम की राजनीति में बड़ा मुद्दा बन गया है। एक ओर कांग्रेस अपने आरोपों पर कायम है, वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कानूनी कार्रवाई की बात कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *