Aayudh

Categories

Bhopal Traffic Police : भोपाल ट्रैफिक पुलिस रिश्वतखोर! गर्भवती महिला ने वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

Bhopal Traffic Police

Bhopal Traffic Police : भोपाल, मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल में ट्रैफिक पुलिस पर अवैध वसूली और दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप लगे हैं। एक गर्भवती महिला के परिवार ने वीडियो जारी कर पूरे मामले में न्याय की मांग की है। नीलबड़ क्षेत्र के निवासी शिकायतकर्ता आयुष श्रीवास्तव ने डीसीपी ट्रैफिक को लिखित शिकायत दी है।

उन्होंने बताया कि 30 मार्च 2024 को दोपहर करीब 12:45 बजे वह अपनी गर्भवती पत्नी और 5 साल के बेटे के साथ कार से भोपाल AIIMS  जा रहे थे। उनकी पत्नी को पेट में तेज दर्द था, जिसके चलते उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया जा रहा था।

Yuva Vidhayak Sammelan 2026 : MP- CG विभाजन पर फूट- फूटकर रोये थे कांग्रेस – बीजेपी विधायक

ओवरस्पीडिंग के नाम पर मांगे ₹5000

आयुष श्रीवास्तव के मुताबिक, रास्ते में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने उनकी गाड़ी रोक ली और ओवरस्पीडिंग का आरोप लगाते हुए 5000 रुपये की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि मौके पर एक सब-इंस्पेक्टर के नेतृत्व में पुलिस टीम मौजूद थी।

पीड़ित का कहना है कि जब उन्होंने चालान काटने की बात कही, तो पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया और बार-बार पैसे देने का दबाव बनाया।

पत्नी की हालत बताने के बाद भी नहीं मिली राहत

आयुष ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी की गंभीर स्थिति का हवाला देकर जल्दी जाने की गुहार लगाई, लेकिन इसके बावजूद पुलिसकर्मियों ने उनसे 1000 रुपये की मांग की। उस समय उनके पास सिर्फ 760 रुपये थे, जो पुलिसकर्मियों ने लेकर बिना कोई रसीद या चालान दिए उन्हें जाने दिया।

Bhopal Crime News : अशोका गार्डन के बाद रंभा नगर में मर्डर! घूरने के विवाद में 6 लोगों ने युवक को चाकू से गोंदा

फोन करने पर भी बढ़ा दबाव

शिकायत में यह भी कहा गया है कि जब आयुष ने अपने भाई को फोन कर पैसे मंगाने की कोशिश की, तो पुलिसकर्मी और आक्रामक हो गए और उन्हें अपशब्द कहे।

मानसिक तनाव और इलाज में देरी

इस पूरी घटना के कारण परिवार को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा और अस्पताल पहुंचने में भी देरी हुई। पीड़ित ने संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती 2026 पर करें ये चमत्कारी उपाय, बजरंगबली करेंगे सारे संकट दूर

फिलहाल इस मामले में पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह मामला ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *