Aayudh

Categories

Ram Lalla Surya Tilak : अयोध्या में रामनवमी 2026 के अनुष्ठान शुरू, रामलला का भव्य सूर्य तिलक

Ram Lalla Surya Tilak

Ram Lalla Surya Tilak : उत्तर प्रदेश। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर रामनवमी (Ram Navami 2026) के पावन अवसर पर अयोध्या (Ayodhya) में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। पूरी राम नगरी ‘जय श्रीराम’ के जयघोष से गूंज रही है और हर ओर भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। राम मंदिर में सुबह से ही भगवान रामलला का विशेष शृंगार किया गया, जिससे मंदिर की भव्यता और भी बढ़ गई है। देशभर से लाखों श्रद्धालु भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंचे हैं।

ब्रह्ममुहूर्त में मंगला आरती

रामनवमी के अवसर पर विशेष पूजा की शुरुआत ब्रह्ममुहूर्त में मंगला आरती के साथ हुई। मंदिर के पट खुलने के बाद रामलला का पंचगव्य, सरयू जल और सुगंधित द्रव्यों से अभिषेक किया गया। इसके बाद उनका आकर्षक शृंगार किया गया और कपूर आरती के साथ पूजा संपन्न हुई।

Gold Silver Price Today : सोने चांदी में फिर गिरावट, जानिये क्या है कारण

भगवान राम का सूर्य तिलक

दोपहर 12 बजे इस पावन अवसर का मुख्य आकर्षण सूर्य तिलक रहा, जब सूर्य की किरणें विशेष तकनीक के माध्यम से भगवान रामलला के ललाट पर पड़ीं और पूरा मंदिर दिव्य प्रकाश से जगमगा उठा। इस दौरान भगवान को 56 प्रकार के भोग और पंजीरी का प्रसाद अर्पित किया गया।

Ram Lalla Surya Tilak

Ram Lalla Surya Tilak

कनक भवन और हनुमान गढ़ी में भारी भीड़

भोर से ही राम जन्मभूमि परिसर, कनक भवन (Kanak Bhawan) और हनुमान गढ़ी (Hanuman Garhi) में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रामलला के दर्शन के लिए सुबह से ही लंबी कतारें लग गईं और भक्तों का तांता लगातार जारी रहा। वहीं, बड़ी संख्या में श्रद्धालु सरयू नदी (Sarayu River) के घाटों पर स्नान के लिए पहुंचे, क्योंकि इस दिन सरयू स्नान और दान को विशेष पुण्यदायी माना जाता है।

No Lockdown : नहीं लगेगा देश में लॉकडाउन…सरकार का साफ बयान, हालात काबू में; डरने की जरूरत नहीं

पूरी अयोध्या को फूलों से सजाया

राम मंदिर सहित पूरे अयोध्या शहर को फूलों और रोशनी से भव्य रूप से सजाया गया है। मंदिरों में आकर्षक सजावट के साथ धार्मिक अनुष्ठान और बधाई गान भी आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। राम मंदिर निर्माण के बाद यह पहली भव्य रामनवमी है, जिसके चलते श्रद्धालुओं में उत्साह और भी अधिक देखने को मिल रहा है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है और व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *