Gold Silver Price Today : नई दिल्ली। देश में सोने की कीमतों में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। 27 मार्च की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,44,690 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं मुंबई, पुणे और बेंगलुरु जैसे शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,44,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमत दबाव में है और हाजिर सोना 4,384.38 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। 28 फरवरी से अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच शुरू हुए संघर्ष के बाद से अब तक सोना करीब 17 प्रतिशत तक गिर चुका है।
किस शहर में कितनी कीमत
अगर अलग-अलग शहरों की बात करें तो दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,32,640 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट गोल्ड 1,32,490 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है।
इन शहरों में 24 कैरेट सोने का रेट 1,44,540 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं पुणे और बेंगलुरु में भी 22 कैरेट सोने की कीमत 1,32,490 रुपये और 24 कैरेट का भाव 1,44,540 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।
- दिल्ली
22 कैरेट सोने का आज का भाव: ₹132640
24 कैरेट सोने का आज का भाव: ₹144690 - मुंबई
22 कैरेट सोने का आज का भाव: ₹132490
24 कैरेट सोने का आज का भाव: ₹144540 - अहमदाबाद
22 कैरेट सोने का आज का भाव: ₹132540
24 कैरेट सोने का आज का भाव: ₹144590 - चेन्नई
22 कैरेट सोने का आज का भाव: ₹132490
24 कैरेट सोने का आज का भाव: ₹144540 - कोलकाता
22 कैरेट सोने का आज का भाव: ₹132490
24 कैरेट सोने का आज का भाव: ₹144540 - हैदराबाद
22 कैरेट सोने का आज का भाव: ₹132490
24 कैरेट सोने का आज का भाव: ₹144540 - जयपुर
22 कैरेट सोने का आज का भाव: ₹132640
24 कैरेट सोने का आज का भाव: ₹144690 - भोपाल
22 कैरेट सोने का आज का भाव: ₹132540
24 कैरेट सोने का आज का भाव: ₹144590 - लखनऊ
22 कैरेट सोने का आज का भाव: ₹132640
24 कैरेट सोने का आज का भाव: ₹144690 - चंडीगढ़
22 कैरेट सोने का आज का भाव: ₹132640
24 कैरेट सोने का आज का भाव: ₹144690
क्या है सोने की गिरावट के कारण
सोने की कीमतों में इस गिरावट के पीछे कई अहम कारण बताए जा रहे हैं। बाजार में यह धारणा मजबूत हो गई है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) इस साल ब्याज दरों में कटौती नहीं करेगा। पहले उम्मीद की जा रही थी कि साल में कम से कम दो बार दरों में कमी आएगी, लेकिन अब ऐसा होता नहीं दिख रहा है।
ऊंची ब्याज दरों के चलते सोने जैसे निवेश, जिन पर कोई ब्याज नहीं मिलता, निवेशकों के लिए कम आकर्षक हो जाते हैं। इसके अलावा मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का भी बाजार पर असर पड़ रहा है, जिससे सोने की कीमतों पर दबाव बना हुआ है।
सोना- चांदी जोखिम वाले एसेट
विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव और महंगाई को लेकर अनिश्चितता बनी रहेगी, तब तक सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।
कुछ विश्लेषकों का यह भी मानना है कि सोना और चांदी अब पारंपरिक सुरक्षित निवेश के बजाय धीरे-धीरे जोखिम वाले एसेट की तरह व्यवहार करने लगे हैं, जिससे आगे चलकर इनमें तेज गिरावट या बबल बनने की संभावना भी बढ़ सकती है।
Iran Israel US War : ईरान बनाना चाहता है मुझे सुप्रीम लीडर… ट्रम्प बोले – Not Interested…
यहां जानिए चांदी के क्या है भाव
वहीं चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। 27 मार्च की सुबह चांदी का भाव 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसका हाजिर भाव 67.71 डॉलर प्रति औंस है।
गौरतलब है कि इसी साल जनवरी में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के पार पहुंच गई थी, जिसके बाद अब इसमें बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है। कुल मिलाकर, सोना और चांदी दोनों ही धातुओं में इस समय अस्थिरता बनी हुई है।