Aayudh

Categories

Bangladesh Bus Accident : बांग्लादेश बस हादसे में अब तक 25 की मौत, नदी में बस गिरने का डरावना वीडियो वायरल

Bangladesh Bus Accident

Bangladesh Bus Accident : राजबाड़ी। बांग्लादेश के राजबाड़ी जिले (Rajbari) में हुए भीषण बस हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। पद्मा नदी (Padma River) में गिरी यात्रियों से भरी बस में मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। यह हादसा उस समय हुआ जब बस दौलतदिया घाट (Daulatdia Ghat) पर फेरी में चढ़ रही थी और अचानक संतुलन बिगड़ने से नदी में गिर गई।

आठ लोगों को जिंन्दा बचाया गया

फायर सर्विस के अनुसार, अब तक 23 शव बस के अंदर से निकाले जा चुके हैं, जिनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। शुरुआत में 8 लोगों को जिंदा बचाया गया था, लेकिन उनमें से 2 महिलाओं ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। अभी भी कुछ लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश लगातार जारी है।

Gas Crisis Charge : ‘गैस क्राइसिस चार्ज’ के नाम पर वसूली पर सख्ती, ज्यादा पैसे मांगे तो होगी सजा

ईद की छुट्टियां मनाकर लौट रहे थे यात्री

बताया जा रहा है कि बस में करीब 40 यात्री सवार थे और यह राजधानी ढाका की ओर जा रही थी। कई यात्री ईद की छुट्टियां खत्म होने के बाद वापस लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस में एक ही परिवार के कई सदस्य सवार थे। कुछ लोग इसलिए बच गए क्योंकि वे बस के बाहर खड़े थे, जबकि अंदर बैठे लोग हादसे का शिकार हो गए।

जहाज की मदद से बस को निकाला बाहर

इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन में फायर सर्विस की चार टीमें, 10 गोताखोर, सेना, पुलिस, कोस्टगार्ड और स्थानीय प्रशासन शामिल रहा। करीब 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ‘हमजा’ नाम के जहाज की मदद से बस को नदी से बाहर निकाला गया। इसके बाद भी गोताखोर लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं।

Iran Israel US War : होर्मुज स्ट्रेट में भारत को राहत! अमेरिका ने दी बड़े हमले की चेतावनी, ईरान बोला- शांति की कोई उम्मीद नहीं

5 सदस्यीय जांच समिति गठित

हादसे की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने 5 सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है, जिसकी अगुवाई एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट कर रहे हैं।

समिति को 3 दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि हादसे की असली वजह सामने आ सके। यह हादसा एक बार फिर सवाल खड़े करता है कि नदी पार करने के दौरान सुरक्षा मानकों का कितना पालन हो रहा है।

बांग्लादेश में फेरी के जरिए वाहनों को नदी पार कराना आम बात है, लेकिन इस तरह की घटनाएं यह दिखाती हैं कि जरा सी लापरवाही कितनी बड़ी त्रासदी में बदल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *