Extend Wi-Fi Range : पुराने फोन को ऐसे बनाए Wi-Fi एक्सटेंडर,घर के हर कोने में बिना खर्च के पाएं मजबूत सिग्नल

Extend Wi-Fi Range : नई दिल्ली। आज के समय में तेज इंटरनेट हर घर की जरूरत बन चुका है, लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि पावरफुल राउटर होने के बावजूद घर के कुछ हिस्सों में Wi-Fi सिग्नल नहीं पहुंच पाते। ऐसे में लोग नया राउटर या महंगे एक्सटेंडर खरीदने का सोचते हैं, लेकिन एक आसान और लगभग मुफ्त तरीका भी है- आपका पुराना एंड्रॉइड स्मार्टफोन (Android smartphone) ही Wi-Fi एक्सटेंडर का काम कर सकता है। कैसे काम करता है यह तरीका? जब आप अपने पुराने फोन को Wi-Fi से कनेक्ट करते हैं और फिर उसका हॉटस्पॉट ऑन करते हैं, तो यह फोन एक ब्रिज की तरह काम करता है। यानी वह पहले राउटर से सिग्नल लेता है और फिर उसे दोबारा आसपास के एरिया में फैलाता है। यह बिल्कुल वाई-फाई एक्सटेंडर (Wi-Fi Extender) जैसा ही काम करता है, फर्क सिर्फ इतना है कि इसमें मोबाइल डेटा की जगह Wi-Fi का इस्तेमाल होता है। Gas Crisis Charge : ‘गैस क्राइसिस चार्ज’ के नाम पर वसूली पर सख्ती, ज्यादा पैसे मांगे तो होगी सजा कैसे बनाएं फोन को Wi-Fi Extender? पुराने फोन को एक्सटेंडर बनाना काफी आसान है। सबसे पहले फोन को अपने घर के Wi-Fi से कनेक्ट करें। इसके बाद फोन की सेटिंग्स में जाकर मोबाइल हॉटस्पॉट (Hotspot) चालू करें और उसका नाम (SSID) और पासवर्ड सेट करें। ध्यान रखें कि “Auto Hotspot Off” या “Turn off hotspot automatically” जैसे ऑप्शन को बंद कर दें, ताकि नेटवर्क बार-बार बंद न हो। अब आपका फोन एक नए Wi-Fi नेटवर्क की तरह काम करेगा, जिससे दूसरे डिवाइस कनेक्ट हो सकते हैं। फोन को कहां रखें? इस ट्रिक का असली फायदा तभी मिलेगा जब फोन सही जगह रखा जाए। फोन को हमेशा राउटर और उस जगह के बीच रखें जहां सिग्नल कमजोर है (डेड जोन)। इससे सिग्नल बेहतर तरीके से आगे बढ़ेगा और कवरेज बढ़ेगी। Iran Israel US War : ईरान बनाना चाहता है मुझे सुप्रीम लीडर… ट्रम्प बोले – Not Interested जरूरी टिप्स ध्यान रखें फोन में अगर सिम है तो मोबाइल डेटा बंद रखें, ताकि केवल Wi-Fi ही शेयर हो। फोन को चार्जिंग पर लगाकर रखें क्योंकि हॉटस्पॉट चालू रहने से बैटरी जल्दी खत्म होती है। बैटरी सेवर ऑन करने से बैटरी लाइफ बढ़ सकती है। अगर जरूरत हो तो 2.4GHz और 5GHz नेटवर्क के बीच स्विच करके बेहतर सिग्नल पा सकते हैं। Ram Navami 2026 : कब है रामनवमी 26 या 27 मार्च, यहां दूर कर लें कन्फ्यूजन कुल मिलाकर, अगर आपके घर में Wi-Fi की समस्या है तो महंगे डिवाइस खरीदने से पहले यह आसान तरीका जरूर आजमाएं। आपका पुराना स्मार्टफोन ही एक सस्ता और कारगर Wi-Fi एक्सटेंडर बन सकता है, जिससे पूरे घर में बेहतर इंटरनेट मिल सकता है।
Free Rail Service : वीरता पदक विजेता सैनिकों को अब आजीवन फ्री रेल यात्रा, परिवार को भी मिलेगा लाभ

Free Rail Service : नई दिल्ली। भारत सरकार ने देश के वीर जवानों के सम्मान में एक बड़ा और भावनात्मक फैसला लिया है। इस नए आदेश के तहत सेना, नौसेना और वायुसेना में वीरता पदक पाने वाले सैनिकों को अब भारतीय रेलवे में आजीवन मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। यह सुविधा सिर्फ सैनिकों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उनके परिवार के सदस्यों को भी इसका लाभ मिलेगा, जिससे यह फैसला और अधिक महत्वपूर्ण बन जाता है। फर्स्ट AC कोच में फ्री यात्रा इस योजना के तहत वीरता पुरस्कार विजेता सैनिक देशभर में प्रथम श्रेणी, सेकेंड एसी या एसी चेयर कार में बिना किसी शुल्क के यात्रा कर सकेंगे और उनके साथ एक साथी को भी यात्रा की अनुमति होगी। इतना ही नहीं, उनके जीवनसाथी- चाहे पति हों या पत्नी- भी इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। Indore Crime News : महिला इंजीनियर को कार से कुचला, पेंटहाउस चलाने को लेकर विवाद यदि कोई सैनिक शहीद हो चुका है, तो उसकी विधवा या विधुर को पुनर्विवाह तक यह सुविधा मिलती रहेगी। वहीं, अगर किसी अविवाहित सैनिक को मरणोपरांत वीरता पदक दिया गया है, तो उसके माता-पिता भी इस योजना के पात्र होंगे। अब तक इनको मिलती थी सुविधा यह निर्णय पहले से लागू व्यवस्था का विस्तार है। अब तक केवल देश के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार जैसे परमवीर चक्र, महावीर चक्र और वीर चक्र जैसे चुनिंदा ‘चक्र’ पुरस्कार पाने वाले सैनिकों को ही यह सुविधा मिलती थी। लेकिन अब सरकार ने दायरा बढ़ाते हुए सेना, नौसेना और वायुसेना के अन्य वीरता पदकों को भी इसमें शामिल कर लिया है, जिससे बड़ी संख्या में सैनिक और उनके परिवार लाभान्वित होंगे। Gas Crisis Charge : ‘गैस क्राइसिस चार्ज’ के नाम पर वसूली पर सख्ती, ज्यादा पैसे मांगे तो होगी सजा क्या बोले रक्षा अधिकारी रक्षा अधिकारियों के अनुसार, यह कदम सिर्फ एक सुविधा नहीं बल्कि उन वीरों के प्रति देश की कृतज्ञता का प्रतीक है, जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना राष्ट्र की रक्षा की। इस फैसले से न केवल सैनिकों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि उनके परिवारों को भी आर्थिक और मानसिक सहयोग मिलेगा। सरकार का यह निर्णय ऐसे समय में आया है, जब देश अपने सुरक्षा बलों के योगदान को और अधिक सम्मान देने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। Ram Navami 2026 : कब है रामनवमी 26 या 27 मार्च, यहां दूर कर लें कन्फ्यूजन जल्द ही रेलवे प्रशासन इस योजना के तहत पात्र लोगों को लाइफटाइम कॉम्प्लिमेंट्री पास या कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू करेगा, ताकि वे बिना किसी परेशानी के इस सुविधा का लाभ उठा सकें।
Indore Crime News : महिला इंजीनियर को कार से कुचला, पेंटहाउस चलाने को लेकर विवाद

Indore Crime News : इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। लसूड़िया थाना क्षेत्र की शिव वाटिका टाउनशिप में पेंटहाउस को किराए पर देने को लेकर हुए विवाद में एक महिला को कार से कुचल दिया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। मृतका की पहचान शंपा पाठक पांडे के रूप में हुई है, जो इंफोसिस (Infosys) में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थीं और हाल ही में अपने परिवार के साथ नए फ्लैट में शिफ्ट हुई थीं। ये है पूरा मामला जानकारी के अनुसार, सागरश्री एन्क्लेव बिल्डिंग में रहने वाले कुलदीप चौधरी ने अपने पेंटहाउस को Airbnb के जरिए किराए पर दे रखा था। यहां रोज नए लोगों के आने-जाने से सोसाइटी के लोग पहले से ही नाराज थे। उसी को लेकर बुधवार देर रात विवाद बढ़ा, जिसमें पहले कहासुनी और फिर मारपीट शुरू हो गई। Gas Crisis Charge : ‘गैस क्राइसिस चार्ज’ के नाम पर वसूली पर सख्ती, ज्यादा पैसे मांगे तो होगी सजा गुस्से में महिला पर ज रफ्तार से कार चढ़ा दी इसी दौरान आरोपी का बेटा मोहित चौधरी कार लेकर मौके पर पहुंचा और गुस्से में आकर तेज रफ्तार से कार चढ़ा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उसने पहले एक महिला कर्मचारी को टक्कर मारी और फिर शंपा पांडे को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार करीब 60-70 किमी प्रति घंटा थी और टक्कर के बाद भी आरोपी ने गाड़ी नहीं रोकी। गंभीर रूप से घायल शंपा को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। Durga Ashtami 2026 : आज है दुर्गा अष्टमी 2026, मां महागौरी का आशीर्वाद पाने इस शुभ मुहूर्त में करें कन्या पूजन आरोपी ने जान-बूझकर किया कृत्य मृतका के पति सौरभ पांडे ने बताया कि अगर आरोपी चाहता तो कार रोक सकता था और उनकी पत्नी की जान बच सकती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरी तरह जानबूझकर किया गया कृत्य है। परिवार में दो छोटे बच्चे हैं और वे कुछ ही दिन पहले नए घर में शिफ्ट हुए थे, जिससे इस घटना ने पूरे परिवार को तोड़ दिया है। पिता-पुत्र गिरफ्तार पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर आरोपी मोहित चौधरी और उसके पिता कुलदीप चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरी घटना बिल्डिंग में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है और पुलिस ने DVR जब्त कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि पेंटहाउस को अवैध रूप से किराए पर दिया जा रहा था या नहीं। Vastu Tips : सुख-समृद्धि और ग्रोथ के लिए अपनाएं ये आसान वास्तु उपाय, दूर होगी घर की नकारात्मकता पेंटहाउस को लेकर कई बार की शिकायत सोसाइटी के लोगों का कहना है कि पेंटहाउस को लेकर पहले भी कई बार शिकायत की गई थी और देर रात तक बाहरी लोगों की आवाजाही से परेशानी हो रही थी। बिल्डर ने भी आरोपी को कई बार चेतावनी देने की बात कही है।
Iran Israel US War : ईरान बनाना चाहता है मुझे सुप्रीम लीडर… ट्रम्प बोले – Not Interested…

Iran Israel US War : तेहरान। मिडिल-ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एक चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें ईरान का सुप्रीम लीडर बनने का प्रस्ताव मिला था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया। रिपब्लिकन फंडरेजर कार्यक्रम में ट्रम्प ने कहा कि “इतिहास में शायद ही कोई ऐसा नेता होगा जिसे इस पद में इतनी कम दिलचस्पी रही हो।” हालांकि, उनके इस बयान पर ईरान (Iran) की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई है और इसे पूरी तरह खारिज कर दिया गया है। ट्रम्प ने यह भी दावा किया कि पर्दे के पीछे अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत चल रही है और ईरानी सरकार युद्धविराम चाहती है, लेकिन घरेलू दबाव के चलते खुलकर सामने नहीं आ रही। Trump: 'there’s never been a head of country that wanted that job less than being the head of Iran' 'We listen to some of things they say. They say 'I don’t want it'' ''We’d like to make you the next Supreme Leader'. 'No thank you, I don’t want it'' https://t.co/GWvchTeKHj pic.twitter.com/XsqG9yHinN — RT (@RT_com) March 25, 2026 Iran Israel US War : होर्मुज स्ट्रेट में भारत को राहत! अमेरिका ने दी बड़े हमले की चेतावनी, ईरान बोला- शांति की कोई उम्मीद नहीं वहीं दूसरी तरफ ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची (Abbas Araghchi) ने साफ कहा है कि अमेरिका के साथ किसी भी तरह की बातचीत नहीं हो रही है और उनका रुख अभी भी सख्त है। उन्होंने यहां तक कहा कि अगर बिना गारंटी के सीजफायर होता है, तो युद्ध दोबारा शुरू हो सकता है। ईरान ने खाड़ी देशों को भी चेतावनी दी है कि वे संयुक्त राज्य अमेरिका और इज़राइल से दूरी बनाए रखें। अराघची का कहना है कि अमेरिकी सैन्य ठिकाने सुरक्षा देने के बजाय खतरा बढ़ा रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान ने अपने विरोधियों की कई योजनाएं नाकाम कर दी हैं और अब बातचीत की बात होना उनकी हार का संकेत है। Strait of Hormuz : ईरान ने पाकिस्तानी जहाज को पार नहीं करने दिया होमुर्ज, कहा- उनके पास परमिशन नहीं इसी बीच समुद्री रास्तों को लेकर भी तनाव बढ़ गया है। स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज (Strait of Hormuz) को लेकर ईरान ने कहा है कि यह दुश्मनों के लिए बंद है, लेकिन भारत, चीन, रूस जैसे ‘मित्र देशों’ के लिए खुला रहेगा। साथ ही उसने चेतावनी दी है कि अगर हमले बढ़े तो बाब अल-मंदेब स्ट्रेट (Bab al-Mandeb Strait) को भी बंद किया जा सकता है, जिससे वैश्विक तेल सप्लाई पर बड़ा असर पड़ सकता है। इस तनाव का सीधा असर कच्चे तेल की कीमतों पर दिखाई दे रहा है। इंटरनेशनल मार्केट में तेल की कीमत 104 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है और युद्ध शुरू होने के बाद से इसमें 40% से ज्यादा की बढ़ोतरी हो चुकी है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर हालात नहीं सुधरे, तो इसका असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा, खासकर भारत जैसे देशों पर जो तेल आयात पर काफी निर्भर हैं। वहीं, जंग के बीच सैन्य दावे भी तेज हो गए हैं। इजराइल ने ईरान के एक बड़े नौसैनिक कमांडर को मार गिराने का दावा किया है, जबकि ईरान ने अमेरिकी फाइटर जेट गिराने की बात कही है। हालांकि, दोनों तरफ से कई दावों की स्वतंत्र पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। Kuwait Airport Attack : कुवैत के एयरपोर्ट पर ईरान का ड्रोन अटैक, अमेरिका के 23 ठिकानों को भी बनाया निशाना कुल मिलाकर, हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं। एक तरफ बड़े-बड़े दावे और बयानबाजी हो रही है, तो दूसरी तरफ जमीनी स्तर पर संघर्ष जारी है। ऐसे में यह कहना मुश्किल है कि यह टकराव कब और कैसे खत्म होगा, लेकिन इतना तय है कि इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है।
Truck Bus Accident Fire : डंपर से टकराकर बस में आग, 13 जिंदा जले,22 घायल; PM मोदी ने जताया शोक

Truck Bus Accident Fire : मार्कापुरम। आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम जिले में भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों को उजाड़ दिया। रायवरम के पास एक प्राइवेट ट्रैवल बस और डंपर की जोरदार टक्कर के बाद बस में आग लग गई, जिसमें 13 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। शुरुआती रिपोर्ट में 14 मौतों की बात कही गई थी, लेकिन बाद में सीएम ऑफिस ने 13 मौतों की आधिकारिक पुष्टि की। टक्कर के बाद लगी आग जानकारी के मुताबिक, हरिकृष्णा ट्रैवल्स की यह बस निर्मल से नेल्लोर जा रही थी। हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ, जब अचानक बस और डंपर की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि बस ने तुरंत आग पकड़ ली और कुछ ही मिनटों में पूरी तरह जलने लगी। आग बुझाने में दमकल टीमों को करीब तीन घंटे का समय लगा। Gas Crisis Charge : ‘गैस क्राइसिस चार्ज’ के नाम पर वसूली पर सख्ती, ज्यादा पैसे मांगे तो होगी सजा क्या बोले एसपी वी. हर्षवर्धन राजू मरकापुरम के एसपी वी. हर्षवर्धन राजू के अनुसार, इस हादसे में 22 लोग घायल हुए हैं, जिनमें डंपर ड्राइवर भी शामिल है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में कुल 35 यात्री सवार थे और हादसे के कारणों की जांच जारी है। सीएम और पीएम ने जताया शोक इस घटना पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू (N. Chandrababu Naidu) ने गहरा दुख जताया है। वहीं PM नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भी हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है। Iran Israel US War : होर्मुज स्ट्रेट में भारत को राहत! अमेरिका ने दी बड़े हमले की चेतावनी, ईरान बोला- शांति की कोई उम्मीद नहीं पहले भी हो चुके हादसे गौरतलब है कि हाल के महीनों में इस तरह के आग वाले बस हादसे कई बार सामने आ चुके हैं। दिसंबर 2025 में चित्रदुर्ग (Chitradurga) में और नवंबर 2025 में जैसलमेर (Jaisalmer) में भी इसी तरह के हादसों में कई लोगों की जान गई थी। इन घटनाओं ने सड़क सुरक्षा और बसों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Bangladesh Bus Accident : बांग्लादेश बस हादसे में अब तक 25 की मौत, नदी में बस गिरने का डरावना वीडियो वायरल

Bangladesh Bus Accident : राजबाड़ी। बांग्लादेश के राजबाड़ी जिले (Rajbari) में हुए भीषण बस हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। पद्मा नदी (Padma River) में गिरी यात्रियों से भरी बस में मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। यह हादसा उस समय हुआ जब बस दौलतदिया घाट (Daulatdia Ghat) पर फेरी में चढ़ रही थी और अचानक संतुलन बिगड़ने से नदी में गिर गई। आठ लोगों को जिंन्दा बचाया गया फायर सर्विस के अनुसार, अब तक 23 शव बस के अंदर से निकाले जा चुके हैं, जिनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। शुरुआत में 8 लोगों को जिंदा बचाया गया था, लेकिन उनमें से 2 महिलाओं ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। अभी भी कुछ लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश लगातार जारी है। Gas Crisis Charge : ‘गैस क्राइसिस चार्ज’ के नाम पर वसूली पर सख्ती, ज्यादा पैसे मांगे तो होगी सजा ईद की छुट्टियां मनाकर लौट रहे थे यात्री बताया जा रहा है कि बस में करीब 40 यात्री सवार थे और यह राजधानी ढाका की ओर जा रही थी। कई यात्री ईद की छुट्टियां खत्म होने के बाद वापस लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस में एक ही परिवार के कई सदस्य सवार थे। कुछ लोग इसलिए बच गए क्योंकि वे बस के बाहर खड़े थे, जबकि अंदर बैठे लोग हादसे का शिकार हो गए। जहाज की मदद से बस को निकाला बाहर इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन में फायर सर्विस की चार टीमें, 10 गोताखोर, सेना, पुलिस, कोस्टगार्ड और स्थानीय प्रशासन शामिल रहा। करीब 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ‘हमजा’ नाम के जहाज की मदद से बस को नदी से बाहर निकाला गया। इसके बाद भी गोताखोर लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं। Iran Israel US War : होर्मुज स्ट्रेट में भारत को राहत! अमेरिका ने दी बड़े हमले की चेतावनी, ईरान बोला- शांति की कोई उम्मीद नहीं 5 सदस्यीय जांच समिति गठित हादसे की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने 5 सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है, जिसकी अगुवाई एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट कर रहे हैं। समिति को 3 दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि हादसे की असली वजह सामने आ सके। यह हादसा एक बार फिर सवाल खड़े करता है कि नदी पार करने के दौरान सुरक्षा मानकों का कितना पालन हो रहा है। बांग्लादेश में फेरी के जरिए वाहनों को नदी पार कराना आम बात है, लेकिन इस तरह की घटनाएं यह दिखाती हैं कि जरा सी लापरवाही कितनी बड़ी त्रासदी में बदल सकती है।
Gas Crisis Charge : ‘गैस क्राइसिस चार्ज’ के नाम पर वसूली पर सख्ती, ज्यादा पैसे मांगे तो होगी सजा

हाइलाइट्स अब रेस्टोरेंट बिल में कोई एक्स्ट्रा फ्यूल चार्ज नहीं जोड़ सकेंगे। रेस्टोरेंट इंडस्ट्री में बिलिंग अब पूरी तरह साफ-सुथरी होगी। छिपे हुए अतिरिक्त चार्ज से मुक्ति। Gas Crisis Charge : नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने उपभोक्ताओं को राहत देते हुए बड़ा फैसला लिया है। अब होटल और रेस्टोरेंट अपने ग्राहकों से खाने के बिल में ‘LPG चार्ज’ या किसी भी तरह का अलग फ्यूल चार्ज नहीं वसूल सकेंगे। सरकार ने साफ कहा है कि मेन्यू में जो कीमत दी गई है, उसी में रेस्टोरेंट की सभी लागत शामिल होनी चाहिए। इसके अलावा केवल सरकार द्वारा तय टैक्स ही बिल में जोड़े जा सकते हैं। ग्राहकों से अलग से पैसे लेना नियमों का उल्लंघन यह निर्देश केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) की ओर से जारी किया गया है। अथॉरिटी ने स्पष्ट किया है कि गैस की बढ़ती कीमतों या ऑपरेशनल खर्च का हवाला देकर ग्राहकों से अलग से पैसे लेना नियमों का उल्लंघन माना जाएगा। यानी अब रेस्टोरेंट अपने खर्च का बोझ सीधे ग्राहकों पर अलग से नहीं डाल पाएंगे। Vastu Tips : सुख-समृद्धि और ग्रोथ के लिए अपनाएं ये आसान वास्तु उपाय, दूर होगी घर की नकारात्मकता फ्यूल चार्ज और गैस क्राइसिस चार्ज के नाम पर एक्स्ट्रा पैसे दरअसल, हाल ही में कई जगहों से शिकायतें सामने आई थीं कि होटल और कैफे ‘गैस क्राइसिस चार्ज’, ‘फ्यूल चार्ज’ जैसे नए नामों से अतिरिक्त रकम वसूल रहे हैं। बेंगलुरु के एक कैफे का मामला काफी चर्चा में रहा, जहां नींबू पानी के बिल पर 5% ‘गैस क्राइसिस चार्ज’ जोड़ दिया गया था। ऐसे मामलों को देखते हुए CCPA ने सख्ती दिखाई है। Bengal Elections 2026 : आरजी कर रेप पीड़िता की मां को भाजपा ने बनाया उम्मीदवार, इस सीट से दिया टिकट जांच में यह भी सामने आया कि कुछ रेस्टोरेंट ‘सर्विस चार्ज’ पर लगी रोक को दरकिनार करने के लिए नए-नए नामों से चार्ज जोड़ रहे थे। सरकार ने इसे उपभोक्ता अधिकारों का सीधा उल्लंघन बताया है और कहा है कि इस तरह की प्रैक्टिस बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नींबू पानी के बिल पर 5% ‘गैस क्राइसिस चार्ज’ कंज्यूमर हेल्पलाइन पर करें शिकायत अगर किसी ग्राहक को बिल में LPG चार्ज या कोई अन्य अतिरिक्त शुल्क दिखाई देता है, तो सबसे पहले उसे रेस्टोरेंट मैनेजमेंट से हटाने की मांग करनी चाहिए। अगर इसके बाद भी बात नहीं बनती, तो ग्राहक नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन 1915 पर कॉल कर सकते हैं, मोबाइल ऐप के जरिए शिकायत दर्ज कर सकते हैं या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। Iran Israel US War : होर्मुज स्ट्रेट में भारत को राहत! अमेरिका ने दी बड़े हमले की चेतावनी, ईरान बोला- शांति की कोई उम्मीद नहीं यह फैसला आम लोगों के लिए राहत भरा है, क्योंकि अब उन्हें खाने के बिल में छिपे हुए अतिरिक्त चार्ज नहीं चुकाने पड़ेंगे। साथ ही, यह कदम रेस्टोरेंट इंडस्ट्री में पारदर्शिता बढ़ाने और उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
Bengal Elections 2026 : आरजी कर रेप पीड़िता की मां को भाजपा ने बनाया उम्मीदवार, इस सीट से दिया टिकट

Bengal Elections 2026 : कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 19 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा पानीहाटी सीट से रत्ना देबनाथ को टिकट दिए जाने को लेकर हो रही है। बता दें कि, रत्ना देबनाथ वही महिला हैं, जिनकी बेटी आरजी कर मेडिकल कॉलेज दुष्कर्म और हत्या मामले की पीड़िता थी। भाजपा ने उन्हें मैदान में उतारकर एक बड़ा राजनीतिक और भावनात्मक दांव चला है। Bengal Election 2026 : बंगाल चुनाव में नई सियासी चाल! ओवैसी-कबीर गठबंधन से बदल सकता है मुस्लिम वोट बैंक का खेल टिकट मिलने के बाद क्या बोलीं रत्न देबनाथ टिकट मिलने के बाद रत्ना देबनाथ ने कहा कि उन्होंने खुद चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी और पार्टी लंबे समय से उनके संपर्क में थी। काफी सोच-विचार के बाद उन्होंने यह फैसला लिया। उनका यह भी कहना है कि वह अपनी बेटी को न्याय दिलाने और समाज में बदलाव लाने के उद्देश्य से राजनीति में आई हैं। इस फैसले को भाजपा की ओर से एक मजबूत संदेश के तौर पर देखा जा रहा है, जिसमें पार्टी महिलाओं की सुरक्षा और न्याय के मुद्दे को प्रमुखता दे रही है। तीसरी सूची में इनका नाम शामिल बीजेपी की इस तीसरी सूची में कूचबिहार दक्षिण से रथीन्द्र नाथ बोस, राजगंज (एससी) से दिनेश सरकार, इस्लामपुर से चित्रजीत रॉय, हेमताबाद से हरिपद बर्मन और इंग्लिश बाजार से अमलन भादुरी को टिकट दिया गया है। Bengal Election 2026 : चुनाव आयोग ने बंगाल के DGP को हटाया, जानें कौन बने नए पुलिस चीफ इसके अलावा शांतिपुर से स्वपन दास, हावड़ा मध्य से बिप्लब मंडल और उत्तरपाड़ा से दीपांजन चक्रवर्ती को भी उम्मीदवार बनाया गया है। इस तरह पार्टी अलग-अलग क्षेत्रों में अपने संगठन को मजबूत करने के लिए नए और पुराने चेहरों का संतुलन बनाने की कोशिश कर रही है। बीजेपी की दो लिस्ट हो चुकी जारी इससे पहले भाजपा दो सूचियां जारी कर चुकी है, जिनमें पहली सूची में 144 और दूसरी सूची में 111 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे। पार्टी ने कई बड़े चेहरों को भी मैदान में उतारा है, जिनमें शुभेंदु अधिकारी को नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से टिकट दिया गया है। भवानीपुर सीट से ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव लड़ती हैं, जिससे यह मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। BJP Candidates List : CM ममता की सीट से चुनाव लड़ेंगे अधिकारी, बंगाल चुनाव के लिए BJP की 144 कैंडिडेट लिस्ट जारी कब है बंगाल में चुनाव पश्चिम बंगाल में इस बार चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण के लिए 23 अप्रैल और दूसरे चरण के लिए 29 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि नतीजे 4 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे। चुनावी माहौल में सभी पार्टियां पूरी ताकत झोंक रही हैं और ऐसे में बीजेपी का यह कदम चुनावी रणनीति के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। 3rd-list-of-BJP-candidate-for-GE-to-the-Legislative-Assembly-of-West-Bengal-on-25.03.2026 (1)
Iran Israel US War : होर्मुज स्ट्रेट में भारत को राहत! अमेरिका ने दी बड़े हमले की चेतावनी, ईरान बोला- शांति की कोई उम्मीद नहीं

Iran Israel US War : तेहरान। मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी जंग अब 27वें दिन में पहुंच चुकी है और हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। अमेरिका ने ईरान को साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि अगर उसने हार नहीं मानी, तो उस पर पहले से भी ज्यादा ताकत के साथ हमला किया जाएगा। क्या बोलीं व्हाइट हाउस की प्रवक्ता व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प इस मुद्दे को लेकर पूरी तरह गंभीर हैं और जरूरत पड़ने पर और कड़े कदम उठाए जाएंगे। दूसरी तरफ ईरान ने अमेरिका के सीजफायर प्रस्ताव को पूरी तरह खारिज कर दिया है और साफ कर दिया है कि वह ट्रम्प की शर्तों पर जंग खत्म करने को तैयार नहीं है। Aryaman Birla : कौन हैं आर्यमन बिरड़ा? 30 लाख में बिका था IPL में, अब बना RCB का चेयरमैन कोई बातचीत नहीं चल रही ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि फिलहाल कोई वास्तविक बातचीत नहीं चल रही है और जो देश मध्यस्थता की कोशिश कर रहे हैं, उनकी पहल को बातचीत की शुरुआत नहीं माना जा सकता। इससे साफ है कि दोनों पक्षों के बीच तनाव कम होने के बजाय और बढ़ता जा रहा है और फिलहाल शांति की कोई ठोस उम्मीद नजर नहीं आ रही है। भारत को होमुर्ज से गुजरने की अनुमति इस बीच एक अहम घटनाक्रम में ईरान ने भारत समेत कुछ ‘मित्र देशों’ को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की अनुमति दे दी है। मुंबई स्थित ईरानी कॉन्सुलेट के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार भारत, चीन, रूस, इराक और पाकिस्तान जैसे देशों के जहाजों को कुछ शर्तों के साथ इस रणनीतिक समुद्री मार्ग से गुजरने की छूट दी गई है। Strait of Hormuz : ईरान ने पाकिस्तानी जहाज को पार नहीं करने दिया होमुर्ज, कहा- उनके पास परमिशन नहीं यह भारत के लिए राहत भरी खबर है, क्योंकि भारत अपनी कुल तेल जरूरत का करीब 85 प्रतिशत आयात करता है, जिसमें बड़ी हिस्सेदारी खाड़ी देशों से आती है। होर्मुज स्ट्रेट खुला रहने से न केवल तेल सप्लाई सुचारू बनी रहेगी, बल्कि ट्रांसपोर्ट लागत और इंश्योरेंस खर्च में भी कमी आएगी। 15 बिंदुओं वाला अमेरिका का प्रस्ताव अमेरिका ने युद्ध खत्म करने के लिए ईरान को 15 बिंदुओं वाला एक प्रस्ताव भेजा है, जिसे पाकिस्तान के जरिए तेहरान तक पहुंचाया गया है। इस प्रस्ताव में ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम पर रोक, यूरेनियम संवर्धन सीमित करने, बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम पर नियंत्रण और होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह खोलने जैसी अहम शर्तें शामिल हैं। इसके बदले में अमेरिका ने आर्थिक प्रतिबंधों में राहत और अंतरराष्ट्रीय सहयोग देने की बात कही है। हालांकि ईरान के रुख को देखते हुए इस प्रस्ताव के स्वीकार होने की संभावना फिलहाल कम ही दिखाई दे रही है। Kuwait Airport Attack : कुवैत के एयरपोर्ट पर ईरान का ड्रोन अटैक, अमेरिका के 23 ठिकानों को भी बनाया निशाना अमेरिकी F/A-18 फाइटर जेट को मार गिराया जंग के बीच दावों और जवाबी दावों का दौर भी जारी है। ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिकी F/A-18 फाइटर जेट को मार गिराया, लेकिन अमेरिका ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है। इसी दौरान ईरान के शिराज इलाके में हुए हमले में दो बच्चों की मौत की खबर भी सामने आई है, जिससे हालात और संवेदनशील हो गए हैं। तेल बाजार पर युद्ध का ज्यादा असर दुनियाभर में इस युद्ध का सबसे बड़ा असर तेल बाजार पर देखने को मिल रहा है। कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुकी हैं और विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक सप्लाई सामान्य नहीं होती, तब तक कीमतों में गिरावट मुश्किल है। अर्थशास्त्रियों का कहना है कि अगर चीन अपने बड़े तेल भंडार को बाजार में उतारे, तभी कीमतों में वास्तविक राहत मिल सकती है। MP Fuel Crisis : क्या सच में खत्म हो रहा मध्य प्रदेश में डीजल-पेट्रोल? कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने की ये अपील कुल मिलाकर, मिडिल ईस्ट का यह संघर्ष अब वैश्विक चिंता का विषय बन चुका है। एक तरफ सैन्य तनाव बढ़ रहा है, तो दूसरी ओर ऊर्जा, व्यापार और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर इसका असर गहराता जा रहा है। आने वाले दिनों में यह देखना अहम होगा कि क्या कूटनीतिक प्रयास सफल होते हैं या यह टकराव और बड़े स्तर पर फैलता है।
Durga Ashtami 2026 : आज है दुर्गा अष्टमी 2026, मां महागौरी का आशीर्वाद पाने इस शुभ मुहूर्त में करें कन्या पूजन

Durga Ashtami 2026 : नई दिल्ली। चैत्र नवरात्र का पावन पर्व अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है और आज दुर्गा अष्टमी का विशेष दिन श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। यह दिन माता दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी को समर्पित होता है, जिनकी पूजा से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आने की मान्यता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन विधि-विधान से पूजा करने और कन्या पूजन करने से विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है और मां दुर्गा की कृपा भक्तों पर बनी रहती है। कब है दुर्गा अष्टमी? पंचांग के अनुसार इस वर्ष अष्टमी तिथि 25 मार्च को दोपहर 1 बजकर 50 मिनट से प्रारंभ होकर 26 मार्च को सुबह 11 बजकर 48 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के आधार पर महाअष्टमी का पर्व 26 मार्च को मनाया जा रहा है, जिसे अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन कन्या पूजन के लिए सुबह 6 बजकर 16 मिनट से 7 बजकर 48 मिनट तक, फिर सुबह 10 बजकर 56 मिनट से दोपहर 2 बजकर 1 मिनट तक और अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 2 मिनट से 12 बजकर 52 मिनट तक विशेष रूप से शुभ माने गए हैं। इन समयों में पूजा करने से देवी की कृपा प्राप्त होती है। Vastu Tips : सुख-समृद्धि और ग्रोथ के लिए अपनाएं ये आसान वास्तु उपाय, दूर होगी घर की नकारात्मकता इस दिन सर्वार्थसिद्धि योग और रवि योग इस वर्ष दुर्गा अष्टमी का महत्व इसलिए भी बढ़ गया है क्योंकि इस दिन सर्वार्थसिद्धि योग और रवि योग का निर्माण हो रहा है, जो शाम 4 बजकर 19 मिनट से शुरू होकर अगले दिन तक प्रभावी रहेगा। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इन शुभ योगों में किए गए धार्मिक कार्य कई गुना फल देते हैं और जीवन में सफलता के मार्ग प्रशस्त करते हैं। कन्या पूजन का महत्व धार्मिक परंपरा के अनुसार अष्टमी और नवमी के दिन कन्या पूजन करना बेहद शुभ माना गया है। इस दिन नौ छोटी कन्याओं को माता का स्वरूप मानकर उनके चरण धोए जाते हैं, उन्हें सम्मानपूर्वक बैठाकर हलवा, पूरी और काले चने का प्रसाद खिलाया जाता है और दक्षिणा देकर उनका आशीर्वाद लिया जाता है। Ram Navami 2026 : कब है रामनवमी 26 या 27 मार्च, यहां दूर कर लें कन्फ्यूजन मान्यता है कि जहां कन्याओं का सम्मान होता है, वहीं देवी का वास होता है, इसलिए यह परंपरा विशेष महत्व रखती है। कन्या पूजन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक भी है। यह पर्व समाज को यह संदेश देता है कि महिलाओं का सम्मान और आदर करना हमारी संस्कृति की सबसे बड़ी पहचान है। दुर्गा अष्टमी का यह दिन भक्ति, सकारात्मक ऊर्जा और आस्था से भरपूर होता है, और सही विधि से पूजा करने पर मां महागौरी की कृपा से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है।