MP Wheat Procurement : मध्य प्रदेश। भोपाल से एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है, जिसमें मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी की तारीख बढ़ा दी गई है। राज्य सरकार ने किसानों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है, जिससे उन्हें अपनी फसल बेचने के लिए अधिक समय मिल सके।
7 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया
नई व्यवस्था के अनुसार, प्रदेश के भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन और इंदौर संभाग के जिलों में 1 अप्रैल से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी शुरू होगी। वहीं, बाकी संभागों में यह प्रक्रिया 7 अप्रैल से शुरू की जाएगी। पहले यह खरीदी क्रमशः 16 मार्च और 23 मार्च से शुरू होने वाली थी, लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है।
ASLAM CHAMDA ARRESTED : गौकशी मामले में बड़ा एक्शन; जमानत के बाद ‘चमड़ा’ पर NSA ने कसा शिकंजा
कितने बजे से शुरू होगी खरीदी
सरकार द्वारा यह भी तय किया गया है कि गेहूं की खरीदी केवल सरकारी कार्य दिवसों में ही की जाएगी। खरीदी का समय सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक निर्धारित किया गया है, ताकि किसानों को सुविधा मिल सके और वे आसानी से अपनी उपज बेच सकें।
किसानों को 40 रुपए का बोनस
इसके अलावा, राज्य सरकार ने किसानों को आर्थिक लाभ देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश के करीब 19 लाख किसानों को गेहूं खरीदी पर 40 रुपये प्रति क्विंटल का अतिरिक्त बोनस दिया जाएगा। यह कदम किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।