Aayudh

Categories

Indore EV Charging Fire : EV में आग लगने से 8 लोग जिंदा जले, कार को चार्जिंग में लगाकर सोया था परिवार

Indore EV Charging Fire

Indore EV Charging Fire : मध्य प्रदेश। इंदौर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां ईवी चार्जिंग आग ने एक ही परिवार के 8 लोगों की जान ले ली। यह हादसा शहर के तिलक नगर थाना क्षेत्र में हुआ, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

जानकारी के अनुसार, पुंगलिया परिवार ने अपनी इलेक्ट्रिक कार को रात में घर के बाहर चार्जिंग पर लगाया था और सभी सदस्य सो गए थे। तड़के करीब 4 बजे शॉर्ट सर्किट होने से कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और घर के अंदर तक फैल गई।

मनोज पुगलिया की परिवार के साथ फोटो

मकान का एक हिस्सा भी ढह गया

घर में रखे गैस सिलेंडर भी आग की चपेट में आ गए, जिससे एक के बाद एक जोरदार धमाके हुए। धमाकों की आवाज से पूरा इलाका दहल गया। आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर सो रहे लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। मकान का एक हिस्सा भी विस्फोट के कारण ढह गया।

यह G+2 फ्लोर का आलीशान बंगला था, जिसमें कुल 12 लोग मौजूद थे। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं। रेस्क्यू टीम को ऊपर की छत तोड़कर अंदर प्रवेश करना पड़ा।

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि के पहले दिन क्यों बोया जाता है जौ? जानिए पौराणिक कथा और धार्मिक मान्यता

हादसे में इनकी गई जान

मृतकों में मकान मालिक मनोज जैन पुंगलिया (60 वर्ष), सिमरन सेठिया, विजय सेठिया, सुमन सेठिया, राशि (करीब 12-15 वर्ष), छोटू सेठिया और एक मासूम बच्चा तनय शामिल हैं। बताया गया कि विजय सेठिया इलाज के लिए यहां आए हुए थे।

EV सुरक्षा में चूक की गंभीर जांच जरूरी

के बाद प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह घटना पूरे समाज के लिए सोचने वाली है, क्योंकि दुनिया तेजी से इलेक्ट्रिक व्हीकल की ओर बढ़ रही है। अगर इलेक्ट्रिक व्हीकल सुरक्षा में ऐसी चूक सामने आती है, तो इसकी गंभीर जांच जरूरी है।

बहू सिमरन

मंत्री ने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि विशेषज्ञों की एक कमेटी बनाकर इस हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए स्पष्ट SOP (मानक प्रक्रिया) तैयार की जाए।

LPG Black Marketing : गैस संकट के बीच पंद्रह हजार सिलेंडर जब्त, MP से मिले 1800

प्राथमिक जांच में ईवी चार्जिंग आग और शॉर्ट सर्किट को कारण माना जा रहा है, हालांकि सिलेंडर ब्लास्ट और अन्य कारणों की भी जांच जारी है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की गहन जांच में जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *