Aayudh

Categories

US Embassy Missile Attack : बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर हमला, धू-धू कर जला परिसर

Missile Attack on US Embassy in Iraq

US Embassy Missile Attack : बगदाद। इराक की राजधानी बगदाद में स्थित अमेरिकी दूतावास पर बड़ा हमला हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार शहर के सबसे सुरक्षित इलाके ग्रीन जोन में मौजूद दूतावास परिसर को मिसाइल से निशाना बनाया गया।

इराकी अधिकारियों के मुताबिक दूतावास परिसर के अंदर बने हेलिपैड पर मिसाइल आकर गिरी। घटना के तुरंत बाद परिसर से काला धुआं उठता दिखाई दिया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

रडार सिस्टम को ड्रोन से निशाना 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दूतावास में लगे रडार सिस्टम (Radar System) को एक आत्मघाती ड्रोन (Suicide Drone) द्वारा निशाना बनाया गया हो सकता है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दूतावास परिसर के भीतर से धुएं का गुबार उठता साफ देखा जा सकता है। हालांकि अभी तक अमेरिकी अधिकारियों ने किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

India LPG Crisis : भारतीय LPG टैंकरों के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, ईरानी राजदूत ने कहा- भारत हमारा दोस्त…

सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरा

हमले के तुरंत बाद इराकी सुरक्षा बलों ने पूरे ग्रीन ज़ोन इलाके को घेर लिया। यह क्षेत्र बगदाद का सबसे सुरक्षित इलाका माना जाता है, जहां कई देशों के दूतावास और सरकारी कार्यालय मौजूद हैं। ऐसे में इस सुरक्षित इलाके में मिसाइल का पहुंचना सुरक्षा व्यवस्था पर भी बड़े सवाल खड़े कर रहा है।

इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस पर शक

हमले के पीछे इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस (Islamic Resistance in Iraq) नाम के संगठन पर शक जताया जा रहा है। हाल ही में इस संगठन ने अमेरिकी सैन्य और खुफिया कर्मियों पर इनाम घोषित किया था और एक अमेरिकी विमान को मार गिराने का दावा भी किया था। विशेषज्ञों का मानना है कि बगदाद में हुआ यह हमला उसी अभियान का हिस्सा हो सकता है।

BMC Fake Bill Scam : भोपाल नगर निगम में करोड़ों का फर्जी बिल घोटाला! SAP सॉफ्टवेयर से बने फेक बिल, अपर आयुक्त पर FIR दर्ज

सऊदी एयरबेस पर भी अमेरिकी विमानों को नुकसान

इसी बीच रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि सऊदी अरब (Saudi Arabia) के एक एयरबेस पर खड़े अमेरिकी वायुसेना के पांच विमान तबाह हो गए। अमेरिकी अखबार द वॉल स्ट्रीट जर्नल (The Wall Street Journal) के अनुसार ये बोइंग KC-135 स्ट्रैटोटैंकर ईंधन भरने वाले टैंकर विमान थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन विमानों को ईरान से जुड़े हमले में नुकसान पहुंचा, हालांकि हमले की सही तारीख अभी स्पष्ट नहीं है।

अमेरिकी रिफ्यूलिंग विमान क्रैश

इससे पहले इराक में अमेरिकी वायुसेना का एक बोइंग KC-135 स्ट्रैटोटैंकर रिफ्यूलिंग विमान भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में विमान में सवार सभी छह क्रू मेंबरों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक क्षेत्र में चल रहे संघर्ष के दौरान अब तक 11 अमेरिकी सैनिकों की मौत हो चुकी है।

Pakistan-Afghanistan War : पाकिस्तान-अफगानिस्तान तनाव बढ़ा, एयरस्ट्राइक के बाद अफगान ड्रोन हमलों से हालात बिगड़े

बढ़ता जा रहा है पश्चिम एशिया का तनाव

विश्लेषकों का मानना है कि बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर हुआ यह हमला मिडिल ईस्ट कॉन्फ्लिक्ट (Middle East Conflict) को और गंभीर बना सकता है।

ग्रीन ज़ोन जैसे सुरक्षित इलाके में हमला होना यह संकेत देता है कि क्षेत्र में सुरक्षा हालात लगातार चुनौतीपूर्ण होते जा रहे हैं। आने वाले दिनों में इस घटना को लेकर अमेरिका और उसके सहयोगी देशों की प्रतिक्रिया भी अहम मानी जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *