Maulana on CM Yogi Mother : लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को लेकर कथित अभद्र टिप्पणी करने के मामले में मौलाना अब्दुल्ला सलीम की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। इस बयान के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। कई शहरों में हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों ने सड़कों पर उतरकर मौलाना के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक राज्य के 80 से ज्यादा थानों में मौलाना के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई जा चुकी हैं। कई जगहों पर उनके पुतले भी फूंके गए हैं। लगातार बढ़ते विरोध को देखते हुए माना जा रहा है कि पुलिस किसी भी समय मौलाना को हिरासत में ले सकती है।
no-confidence Motion : लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, BJP ने 11 मार्च के लिए सांसदों को जारी किया व्हिप
क्या है पूरा मामला
बताया जा रहा है कि बिहार के अररिया जिले से जुड़े मौलाना अब्दुल्ला सलीम हाल ही में उत्तर प्रदेश में गोहत्या को लेकर बने कानून की आलोचना कर रहे थे। इसी दौरान उनके एक भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के बारे में कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की।
वीडियो सामने आने के बाद कई संगठनों ने इसे अपमानजनक बताते हुए विरोध शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि लखनऊ समेत राज्य के कई जिलों में इस मुद्दे को लेकर प्रदर्शन हुए और कार्रवाई की मांग की गई।
Stock Market Today : सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा उछला, कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट
मौलाना ने दी सफाई
विवाद बढ़ने के बाद मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने एक नया वीडियो जारी कर अपनी सफाई दी है। उन्होंने दावा किया कि वायरल वीडियो पुराना है और उनकी बात को गलत तरीके से पेश किया गया है।
मौलाना का कहना है कि यह वीडियो 4 मई 2024 का है और इसे अधूरा दिखाकर विवाद पैदा किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने किसी की मां के बारे में अपमानजनक टिप्पणी नहीं की और सभी धर्मों के प्रति सम्मान रखते हैं।
War Effects on Pakistan : पाकिस्तान में स्कूल-दफ्तर बंद, सैलरी पर 25% कटौती; इफ्तार पार्टी भी बैन!
कौन हैं मौलाना अब्दुल्ला सलीम
मौलाना अब्दुल्ला सलीम, जिनका पूरा नाम अब्दुल्ला सलीम कमर चतुर्वेदी कासमी बताया जाता है, एक इस्लामी वक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने दारुल उलूम देवबंद से इस्लामी शिक्षा प्राप्त की है और संस्कृत व्याकरण का भी अध्ययन किया है। अपने भाषणों में वे अक्सर कुरान के साथ-साथ गीता और रामायण का भी उल्लेख करते हैं।
राजनीति से भी जुड़ाव
राजनीतिक तौर पर मौलाना पहले ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) से जुड़े रहे हैं, जिसकी अगुवाई असदुद्दीन ओवैसी करते हैं। बाद में उन्होंने पार्टी छोड़ दी और जन सुराज पार्टी से जुड़ गए, जिसे प्रशांत किशोर ने शुरू किया है। हालांकि उनका चुनावी नामांकन बाद में खारिज कर दिया गया था।
CBSE Board Exam : CBSE 12वीं गणित पेपर का QR कोड से खुला यूट्यूब, बज रहा अंग्रेजी गाना
आगे क्या हो सकता है
लगातार दर्ज हो रही शिकायतों और बढ़ते विरोध के बीच प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वीडियो की सत्यता की भी पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Categories
Maulana on CM Yogi Mother : कौन है मौलाना अब्दुल्ला सलीम, 83 थानों में FIR, CM योगी की मां पर की थी टिप्पणी

Politics
Amit Shah in Lok Sabha : स्पीकर पर अविश्वास देश की बदनामी.. विपक्ष मर्यादा न सिखाए, लोकसभा में गृहमंत्री अमित शाह
Parliament Budget Session : स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा, राहुल बोले- PM कॉम्प्रोमाइज्ड, रविशंकर प्रसाद ने कहा- नेवर
Latest-News