Aayudh

Categories

US Embassy Drone Attack : रियाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला, यूएस एंबेसी ने जारी की सुरक्षा एडवाइजरी

US Embassy Drone Attack

US Embassy Drone Attack : सऊदी अरब की राजधानी रियाद में मंगलवार सुबह अमेरिकी दूतावास को निशाना बनाकर ड्रोन हमला किया गया। सऊदी रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defense Saudi Arabia) ने बताया कि दूतावास परिसर पर दो ड्रोन से हमला हुआ, जिससे आग लग गई और संपत्ति को नुकसान पहुंचा। राहत की बात यह रही कि घटना के समय इमारत खाली थी और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

ट्रंप की कड़ी चेतावनी

हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने तेहरान को सख्त संदेश देते हुए कहा, “तुम्हें जल्द ही पता चल जाएगा कि जवाबी कार्रवाई क्या होगी।” उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी और इजरायली ठिकानों पर हमलों की खबरें लगातार सामने आ रही हैं।

Israeli-Iran War : तेहरान और बेरुत पर एक साथ इजरायली हमले, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव

‘शेल्टर-इन-प्लेस’ एडवाइजरी जारी

हमले के तुरंत बाद अमेरिकी दूतावास ने एक्स (पूर्व ट्विटर) के जरिए रियाद, जेद्दा और धाहरान में रह रहे अमेरिकी नागरिकों के लिए ‘शेल्टर-इन-प्लेस’ एडवाइजरी जारी की।

नागरिकों से गैर-जरूरी यात्रा से बचने, खासकर सैन्य ठिकानों के आसपास न जाने, और ताजा सुरक्षा अलर्ट पर नजर रखने की अपील की गई है।

दूतावास ने कहा कि क्षेत्रीय हालात तेजी से बदल रहे हैं और अचानक आपात स्थिति बन सकती है, इसलिए सभी लोग अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा योजना तैयार रखें।

वीडियो वायरल, एयरपोर्ट संचालन जारी

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दूतावास परिसर से धुएं का गुबार उठता दिखाई दे रहा है, जबकि दमकल की टीमें आग पर काबू पाने में जुटी हैं। हालांकि रियाद का किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट (King Khalid International Airport) फिलहाल चालू है, लेकिन क्षेत्रीय तनाव के चलते कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं।

Iran-US War : दुबई से भारत के लिए विमान सेवा शुरू, इन देशों से भी लौट सकेंगे भारतीय; जानें पूरी डिटेल्स

क्षेत्र में बढ़ती अनिश्चितता

यह हमला ऐसे समय हुआ है जब ईरान और इजरायल के बीच संघर्ष तेज हो गया है। हालात पहले से ही संवेदनशील बने हुए हैं। सऊदी अधिकारियों ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि ड्रोन को रास्ते में रोका गया था या वे राजधानी की एयर डिफेंस को भेदते हुए दूतावास तक पहुंचे।

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच कूटनीतिक मिशनों की सुरक्षा और हवाई यातायात को लेकर चिंता बढ़ गई है। अमेरिकी मिशन ने संकेत दिया है कि स्थिति के अनुसार आगे और सुरक्षा कदम उठाए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *